लॉकडाउन में क्या-क्या रहेगा बंद, और मिलती रहेंगी कौन सी सुविधाएं, जानिए यहां

देश में कोरोना वायरस बहुत तेजी से पैर पसार रहा है। इसके बढ़ते संकट को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आज राजधानी में लॉकडाउन का ऐलान किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश में कोरोना वायरस बहुत तेजी से पैर पसार रहा है। इसके बढ़ते संकट को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आज राजधानी में लॉकडाउन का ऐलान किया। दिल्ली में लॉकडाउन की शुरुआत 23 मार्च सुबह 6 बजे से होगी, जो कि 31 मार्च रात 12 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान कई सेवाएं बंद रहेंगी लेकिन जरूरत की सुविधाएं लोगों के लिए खुली रहेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हम नहीं चाहते हैं कि यह संक्रमण तीसरे स्टेज में पहुंच जाए और मौत का आंकड़ा बहुत बढ़ जाए, इसलिए हम कल यानी 23 मार्च सुबह 6 बजे से 31 मार्च की रात 12 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान करते हैं।


वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राज्य में लॉकडाउन का ऐलान किया। बिहार में सभी जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। हालांकि इस दौरान जरूरत की सारी चीजें मिलती रहेंगी। आइए जानते हैं कि लॉकडाउन के दौरान क्या बंद रहेगा और कौन सी चीजें उपलब्धल होंगी।

लॉकडाउन के दौरान क्या रहेगा बंद?

लॉकडाउन का ऐलान करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेंगे लेकिन डीटीसी की 25 फीसदी बसें चलेगी। लॉकडाउन के दौरान कोई भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट जारी नहीं रहेगा। इसमें प्राइवेट बसें, टैक्सी, रिक्शा, ई-रिक्शा बंद रहेंगी।

दिल्ली की दुकानें, बाजार सब बंद रहेंगे। दिल्ली के सारी दुकानें, बाजार, ऑफिस, गोदाम, साप्ताहिक बाजार, प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। दिल्ली के बॉर्डर सील रहेंगे लेकिन दूसरे राज्यों से खाने-पीने के सामान और सब्जी को लाने वाले वाहनों की अनुमति होगी।


इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने सभी फ्लाइट्स को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर बंद रखने के आदेश दिए हैं। वहीं धार्मिक स्थल भी लॉकडाउन के तहत बंद रहेंगे। लॉकडाउन के दौरान निर्माण संबंधी काम भी दिल्ली में बंद रहेगा। इसके अलावा प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि रेस्टोरेंट से टेकअवे और होम डिलिवरी जारी रहेगी। टेलीकॉम, सब्जी, राशन, मेडिकल समेत जरूरत की दूकानें खुली रहेंगी। वहीं पांच या पांच से ज्यादा लोगों को इकट्ठे नहीं होने दिया जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia