लॉकडाउन हटाने के पक्ष में नहीं पंजाब के CM अमरिंदर सिंह, लेकिन किसानों को दे सकते हैं बड़ी राहत  

किसानों को लॉकडाउन में फसल काटने की अनुमति दी जा सकती है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ऐसे ही संकते दिए हैं। कैप्टन अमरिंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि हम सिर्फ किसानों को लॉकडाउन में छूट देंगे, क्योंकि इस बार अच्छी फसल हुई है।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है। इस महामारी से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका भी यही है। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी ये है कि फसल तैयार है और किसान इसे काट नहीं पा रहे हैं। हालांकि किसानों को लॉकडाउन में फसल काटने की अनुमति दी जा सकती है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ऐसे ही संकते दिए हैं। कैप्टन अमरिंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि हम सिर्फ किसानों को लॉकडाउन में छूट देंगे, क्योंकि इस बार अच्छी फसल हुई है। कोरोना के कारण आंकड़े भयावह हैं। चीजें अच्छी नहीं हैं और लोगों को सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। हम दोपहर में कैबिनेट में फैसला करेंगे कि लॉकडाउन के संबंध में हम क्या करने जा रहे हैं। अभी लॉकडाउन हटाना सही नहीं होगा।

हालांकि उनका मानना है कि कोरोना भारत में अभी शुरुआती दौर में ही है और आगे इसे बढ़ने के आसार हैं। एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि नवंबर में कोरोना वायरस अपने चरम पर होगा। इसके लिए सरकार को तैयार रहना चाहिए। नवंबर में कोरोना भारत की 58 फीसदी जनसंख्या को प्रभावित कर सकता है। इस रिपोर्ट को पंजाब सरकार के कुछ वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने बनाया है।


पंजाब के लिए बाहर से आए लोग भी परेशानी का सबब बने हुए हैं। सीएम अमरिंदर सिंह ने बताया कि दुनिया भर से 95 हजार लोग पंजाब में आए हैं। जिन्हें नियंत्रण में रखना पंजाब सरकार का मुख्य ऑपरेशन बन गया है। उन्होंने कहा कि सभी नियंत्रण में हैं। निजामुद्दीन मरकज से लौटे 533 लोगों को भी क्वारनटीन किया गया है।

सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि किसानों के लिए हम सुविधा कर रहे हैं कि कैसे वो अपनी फसल को देखभाल करें। उन्होंने बताया कि पंजाब में 27 केस कम्यूनिटी ट्रांसमिशन के हैं, जो विदेश नहीं गए। 2,032 लोग क्वारनटीन हैं। 61831 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia