देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 1718 नए केस, 67 की मौत, कुल मरीजों की संख्या 33 हजार के पार

देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर देश में कोरोना वायरस 1718 नए केस सामने आए हैं। साथ ही 67 लोगों की मौत हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश मे कोरोना पीड़ितों की संख्या गुरुवार सुबह तक 33,050 हो गई है। इसमें में से 23,651 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि 8324 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार सुबह तक तक देश भर में 1074 लोगों की जान जा चुकी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार सुबह तक अंडमान निकोबार में 33 मामले सामने दर्ज किए गए हैं, इनमें से 15 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। पिछले 24 घंटे के भीतर देश में कोरोना वायरस 1718 नए केस सामने आए हैं। साथ ही 67 लोगों की मौत हो गई है।

उधर, आंध्र प्रदेश में 1332 कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या पहुंच गई है, जिनमें से 287 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 32 लोगों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश कोरोना मुक्त राज्य बना हुआ है।

बिहार में यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार सुबह तक स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 393 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 65 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां दो की मौत हुई है। वहीं, चंडीगढ़ में गुरुवार सुबह तक 56 मामले सामने आए हैं। इनमें से 17 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में 38 मामले सामने आये हैं, 34 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 3400 को पार कर गई है। यहां गुरुवार सुबह तक 3439 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 1092 लोगों को डिस्चार्ज चुका है। दिल्ली में 56 लोगों की मौत हुई है। गोवा कोरोना वायरस से मुक्त राज्य बना हुआ है।


उधर, गुजरात में संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। यहां 4082 लोग इस वायरस से पीड़ित बताये गये हैं। यहां 527 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। गुरुवार सुबह तक197 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा में 310 मामले सामने आए हैं डिस्चार्ज किया है, तीन की मौत हुई है

हिमाचल प्रदेश में 40 मामले सामने आए हैं, इनमें से 25 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक की मौत हुई है । जम्मू कश्मीर में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता दिख रहा है। अब तक जारी आंकड़े के मुताबिक, 581 लोग इस संक्रमित बीमारी से ग्रसित हैं, जिनमें से 193 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 30 लोगों की मौत हुई है।

झारखंड में भी कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ी है । यहां गुरुवार सुबह तक 107 लोग वायरस से संक्रमित बताए गए हैं, जबकि 19 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। तीन की मौत दर्ज की गई है। वहीं, कर्नाटक में 535 मामले सामने आए, 216 को डिस्चार्ज किया गया है। 21की मौत हुई है । केरल में भी आंकड़ा 495 पहुंच गया है। 369 लोगो को डिस्चार्ज किया गया। यहां चार लोगों की मौत हो गई।

उधर, लद्दाख में यहां आकड़ा 22 तक पहुंचा है । यहां 16 लोगों को डिस्चार्ज किया है चुका है । मध्यप्रदेश में भी आंकड़ा यह 2561 हो गया है। यहां 461 लोगों को डिस्चार्ज किया चुका है । 129 की मौत दर्ज की गई है।


कोरोना संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र भी देश में सबसे ऊपर है। यहां गुरुवार सुबह तक 9915 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं, जबकि 1593 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 432 लोगों की मौत की सूचना है। उधर, मणिपुर कोरोना मुक्त राज्य बना हुआ है। गुरुवार सुबह तक मेघालय में 12 मामले सामने आए हैं और मिजोरम में एक।

उड़ीसा में गुरुवार सुबह तक 125 कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या दर्ज की गई है। इनमें से 39 को डिस्चार्ज किया चुका है। एक की मौत हुई है। पुडुचेरी में यह संख्या 8 रिकॉर्ड की गई है, जिनमें से तीन को डिस्चार्ज किया गया है। पंजाब में 357 मामले सामने आए हैं। जिनमें से 90 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दिया चुकी है। यहां 19 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान में भी कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहां यह आंकड़ा यहां 24 सौ को पार कर गया है। यहां अब तक 2438 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं। 768 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 51 की मौत हुई है।

तमिलनाडु में 2162 लोग कोरोना संक्रमित बताए गए हैं, जिनमे में से 1210 को डिस्चार्ज किया चुका है। 27 की मौत हुई है। तेलंगाना में यह आंकड़ा 1012 हो गई है, 367 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि यहां 26 लोगों की मौत हुई है। उधर त्रिपुरा कोरोनावायरस से मुक्त हो गया है।

उत्तराखंड में गुरुवार सुबह तक आकड़ा 55 पहुंच गया था, जिनमें से 36 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 2134 हो गई है। यहां 510 को अस्पताल में छुट्टी दे दी जा चुकी है। इनमें 39 की मौत हो गई है। वहीं, पशिचम बंगाल में 758 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं, जबकि 124 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 22 की मौत हुई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia