लॉकडाउन से नहीं थमा कोरोना का कोहराम? गुजरात में सबसे तेजी से बढ़ रहे मामले, असम में तीन दिन में डबल हो रहे केस

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। इसके प्रकोप को कम करने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन के 67 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन इसकी रफ्तार कम होने के बजाय तेजी से बढ़ रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। इसके प्रकोप को कम करने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन के 67 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन इसकी रफ्तार कम होने के बजाय तेजी से बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों से हर दिन 7000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश हैं। लेकिन असम में इसका संक्रमण तेजी से बढ़ता दिख रहा है। असम में पिछले तीन दिन में मामले डबल हो गए हैं। असम में शनिवार को कोरोना के 159 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1200 के पास पहुंच गई है। वहीं चार लोगों की अबतक मौत हो चुकी है।

देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र में है। जनसत्ता की खबर के मुताबिक गुजरात में मामलों के दोगुनी होने की चाल सबसे तेज है। गुजरात में 27.13 फीसदी के रेट से मामले डबल हो रहे हैं। प्रदेश में अभी 15944 मामले हैं और 980 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात के अलावा तमिलनाडु में भी मामले तेजी से डबल हो रहे हैं। तमिलनाडु में 15.57 फीसदी के रेट से मामले डबल हो रहे हैं। इस कड़ी में तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में 14.76 फीसदी के रेट से मामले डबल हो रहे हैं। वहीं बंगाल और बिहार में डबल होने का रेट 13.35 और 11.13 फीसदी है।


वैसे तो देश में कोरोना का प्रभाव सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में है। यहां अब तक 65 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस के शिकार हो चुके हैं। वहीं, 24 घंटे में 99 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 2197 हो गई है। राज्य में पिछले दो हफ्तों से हर दिनों से लगातार हर दिन दो हजार नए केस सामने आ रहे हैं।

महाराष्ट्र के साथ साथ देश में भी कोरोना के नए मामलों का हर दिन रिकॉर्ड बन रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे में एक बार फिर कोरोना के रिकॉर्ड 8380 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा 193 मौतें हुई हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब देश में संक्रमितों की संख्या में 8 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार-शुक्रवार के बीच जहां देश में 7466 नए मामले आए थे, वहीं एक दिन पहले 8332 केस दर्ज हुए थे। आज लगातार तीसरे दिन संक्रमितों की संख्या में उछाल आया है। इसी के साथ अब देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 82 हजार 143 के आंकड़े पर पहुंच गई। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 5164 हो गई।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia