“नेहरू ने जीवन के हर क्षेत्र पर अपनी छाप छोड़ी”

पंडित जवाहर लाल नेहरू की 128वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह ने कहा कि नेहरू ने जीवन के हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है।

फोटोः नवजीवन
फोटोः नवजीवन
user

नवजीवन डेस्क

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 128वीं जयंती के अवसर पर जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल फंड की ओर से नेहरू लाइब्रेरी ऑडिटेरियम में ‘समन्वय’ के नाम से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवनाहर लाल नेहरू को याद करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह ने कहा कि आज एक यादगार दिन है और इसी जगह पर उनकी पंडित नेहरू से अनगिनत बार मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि नेहरू एक असाधारण नेता थे, जिन्होंने आजादी हासिल करने के लिए कई साल जेल में गुजारे और बेहद मुश्किल हालात में देश को नेतृत्व दिया। कर्ण सिंह ने आगे कहा, “आजादी के वक्त अंग्रेजों का ख्याल था कि भारत के लोग देश को संभाल नहीं पाएंगे। लेकिन नेहरू और सरदार पटेल के नेतृत्व में देश ना सिर्फ एकजुट रहा बल्कि भारत ने दुनिया में अपना स्थान भी बनाया।” कर्ण सिंह ने कहा कि नेहरू ने जीवन के हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी और 17 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

“नेहरू ने जीवन के हर क्षेत्र पर अपनी छाप छोड़ी”

नेहरू की याद में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आरूषी मुद्गल ने ओडीसी नृत्य पेश किया। वहीं कार्यक्रम में सितार और बांसुरी पर ध्रुव बेदी और रितेश प्रसन्ना ने शानदार जुगलबंदी की जबकि तबले पर उनका भरपूर साथ शंकर ज्योति सायक्या ने दिया। कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कलाकारों को मोमेंटो पेश कर उनकी हौसला अफजाई की।

कार्यक्रम में राजमोहन गांधी, पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, मोती लाल वोरा, जनार्दन द्विवेदी, अनिल शास्त्री, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, जयप्रकाश अग्रवाल, मंगत राम सिंघल, मीम अफजल समेत अन्य कई अहम और जानी मानी शख्सियतें मौजूद थीं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 15 Nov 2017, 2:57 PM