मुंबई में मंगलवार सुबह साइरस मिस्त्री का होगा अंतिम संस्कार, परिवार ने दी जानकारी

शापूरजी पालोनजी ग्रुप के वारिस और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह किया जाएगा। इसकी जानकारी उनके परिवार ने दी।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

शापूरजी पालोनजी ग्रुप के वारिस और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह किया जाएगा। इसकी जानकारी उनके परिवार ने दी। बता दें, पालघर में कासा के पास रविवार को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक सड़क हादसे में मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

परिवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार वर्ली श्मशान में मंगलवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। एक संक्षिप्त घोषणा में कहा गया: रोहिका के पति, फिरोज और जहान के पिता, स्वर्गीय पालोनजी शापूरजी मिस्त्री के बेटे, इकबाल और रोशन छागला के दामाद और लैला रुस्तम जहांगीर के भाई, कई लोगों के लिए एक बेहतरीन दोस्त, वह सभी से प्यार करते थे, उन्होंने जीवन शानदार तरीके से जिया।


युवा टाइकून मिस्त्री के अचानक चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia