दिल्ली को गर्मी से राहत का इंतजार: रविवार तक बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 से 31 मई तक बारिश हो सकती है और बादलों की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी है, जबकि एक और दो जून को आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है।

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से रविवार तक गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।"

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 से 31 मई तक बारिश हो सकती है और बादलों की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी है, जबकि एक और दो जून को आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है।

अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 199 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में था।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बेहद खराब' और 401 से 500 'गंभीर' माना जाता है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia