'थप्पड़' मामले में दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली सरकार और मंत्री प्रवेश वर्मा को जारी किया नोटिस
दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में दिल्ली पुलिस से स्टेट्स रिपोर्ट भी मांगी है। पीड़ित की ओर से पुलिस प्रोटेक्शन की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट मे अर्जी दाखिल की गई है।

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से कथित तौर पर एक शख्स को थप्पड़ मारे जाने के मामला
दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़ित को पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली सरकार और मंत्री प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया
दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में दिल्ली पुलिस से स्टेट्स रिपोर्ट भी मांगी
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से कथित तौर पर एक शख्स को थप्पड़ मारे जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़ित को पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली सरकार और मंत्री प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया है।
दिल्ली सरकार और मंत्री को नोटिस
दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में दिल्ली पुलिस से स्टेट्स रिपोर्ट भी मांगी है। पीड़ित की ओर से पुलिस प्रोटेक्शन की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट मे अर्जी दाखिल की गई है। जिस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार और मंत्री को नोटिस जारी किया है।
क्या है मामला?
27 सितंबर को दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था। साहिब सिंह ने दावा किया था कि निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें थप्पड़ मारा। साहिब सिंह ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
थप्पड़ मारने के आरोप के मामले में प्रवेश वर्मा की ओर से 27 सितंबर को ही सफाई सामने आई थी। प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करीब तीन मिनट का एक वीडियो पोस्ट कर पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखा था। वीडियो में उन्होंने घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सफाई देते हुए कहा था कि उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। परिवार को गाली दिए जाने के बाद प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक था।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
