JNU छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तोड़फोड़ का लगाया आरोप

जिनके के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है, यह वही आईशी घोष हैं, जिनके ऊपर नकाबपोश हमलावरों ने रॉड से हमला किया था। आईशी को सिर में चोट आई थी। बुरी तरह से घायल आईशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
i

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए हमले के मामले में दिल्ली पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वो भी तब जब उसके पास वीडियो समेत कई सबूत मौजूद हैं। हमलावरों पर भले ही अब तक कार्रवाई नहीं कई गई है। लेकिन, जेएनयू की छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने आईशी घोष और 19 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जिस मामले में यह केस दज किया गया है, वह 4 जनवरी का है। सुरक्षा गार्डों पर हमला करने और 4 जनवरी को सर्वर रूम में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में जेएनयू प्रशासन द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई गई थी।

जिनके के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है, यह वही आईशी घोष हैं, जिनके ऊपर नकाबपोश हमलावरों ने रॉड से हमला किया था। आईशी घोष को सिर में चोट आई थी। बुरी तरह से घायल आईशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को जेएनयू में नकाबपोशों द्वारा किए गए हमले में छात्रों और शिक्षकों समेत 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।


उधर, जेएनयू छात्रों पर हुए हमले के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन जारी है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया समेत कई जगहों पर लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, तापसी पन्नू, जोया अख्तर, दीया मिर्जा और राहुल बोस समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। गेटवे ऑफ इंडिया और ताज महल पैलेस होटल के बाहर रातभर प्रदर्शन किया गया। आज भी मुंबई में विरोध प्रदर्शन जारी है। हालांकि, अब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गेटवे ऑफ इंडिया से हटाकर आजाद मैदान भेज दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए