ISIS ऑपरेटिव को पाक हैंडलर ने प्रशिक्षित किया, ऑनलाइन आईईडी बनाना सिखाया, आतंकी ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस ऑपरेटिव को पाकिस्तानी हैंडलर अबू हुजैफा सोशल मीडिया पर निर्देश और प्रशिक्षण दे रहा था।

फोटो: IANS
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस ऑपरेटिव को पाकिस्तानी हैंडलर अबू हुजैफा सोशल मीडिया पर निर्देश और प्रशिक्षण दे रहा था। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा, "संदिग्ध आईएसआईएस ऑपरेटिव को दो आईईडी के साथ गिरफ्तार किया गया था। " गिरफ्तार ऑपरेटिव मोहम्मद मुस्तकीम खान ऊर्फ अबु यूसुफ खान आईएसआईएस में शामिल होने के बाद 2015 से सक्रिय था।

हुफैजा ने उसे ऑनलाइन आईईडी बनाना सिखाया था। हुफैजा अफगानिस्तान में ड्रोन हमले में मारा गया था। अबु यूसुफ खान को चार से पांच सोशल मीडिया के जरिए आईएसआईएस हैंडलर्स प्रशिक्षण दे रहे थे। वह एक भीड-भाड़ वाले क्षेत्र में एक 'लोन वुल्फ अटैक' की योजना बना रहा था।

डीसीपी स्पेशल सेल पी. एस. कुशवाहा ने कहा, "वह स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली आने की योजना बना रहा था, लेकिन भारी सुरक्षा व्यवस्था की वजह से नहीं आ पाया। उसने अपने गांव यूपी के बलरामपुर में भी आईईडी का परीक्षण किया था। उसकी गांव में एक कॉस्मेटिक का दुकान है।" संदिग्ध मुस्तकीम खान ऊर्फ अबु यूसुफ खान के पास से दो प्रेशर कूकर आधारित आईईडी, एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।


गोलीबारी धौलाकुंआ-करोलबाग रूट में शुक्रवार देर रात हुई। स्पेशल सेल में मौजूद सूत्र ने बताया कि छह राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद संदिग्ध आईएसआईएस ऑपरेटिव हिरासत में लिया जा सका। वहीं आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए एनएसजी और बम डिस्पोजल दस्ते को घटनास्थल पर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध आईएसआईएस ऑपरेटिव को अफगानिस्तान और पाकिस्तान से इस्लामिक स्टेट इन खोरासन प्रोविंस(आईएसकेपी) के कमांडर निर्देश दे रहे थे और भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को संदिग्ध आईएसआईएस ऑपरेटिव को आठ दिनों की दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की हिरासत में भेज दिया। उसे आगे की जांच के लिए उसके पैतृक गांव यूपी के बलरामपुर ले जाया जाएगा।
यूसुफ की गिरफ्तारी के बाद, पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश को भी हाई-अलर्ट पर रखा गया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia