‘क्या नरेंद्र मोदी और पीएम वाजपेयी ने पूरा वंदे मातरम गाया था?’, कपिल सिब्बल का अमित शाह से सवाल

कपिल सिब्बल ने सवाल किया कि ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण नहीं गाने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता भी क्या ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ हैं?

‘क्या नरेंद्र मोदी और पीएम वाजपेयी ने पूरा वंदे मातरम गाया था?’, कपिल सिब्बल का अमित शाह से सवाल
i

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने के कांग्रेस के फैसले को लेकर उसे ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ बताने संबंधी गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर शुक्रवार को पलटवार किया। कपिल सिब्बल ने सवाल किया कि क्या नरेंद्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते या अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण गाया था?

सिब्बल ने सवाल किया कि ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण नहीं गाने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता भी क्या ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ हैं?

कपिल सिब्बल का अमित शाह से सवाल 

निर्दलीय सांसद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ के दो अंतरे गाने के कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के फैसले को ‘राष्ट्र-विरोधी’ बताया। मेरा सवाल है: क्या BJP ने 1950 से निजी या आधिकारिक कार्यक्रमों में इसके सभी अंतरे गाए? क्या (प्रधानमंत्री) मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते ऐसा किया? क्या (पूर्व) प्रधानमंत्री वाजपेयी ने ऐसा किया?’’ सिब्बल ने कहा, ‘‘तो क्या आप उस समय राष्ट्र-विरोधी थे? यह आपकी वोट बैंक की राजनीति को उजागर करता है।’’


कांग्रेस का पलटवार 

गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का पार्टी का फैसले को ‘राष्ट्र-विरोधी’ बताया था। शाह के इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा था कि बीजेपी छात्रों और राम मंदिर से ‘चढ़ावा चोरी’ जैसे मामलों से ध्यान भटकाने के लिए राष्ट्रगीत को लेकर विवाद खड़े करना चाहती है जबकि उसके (बीजेपी के) नेता ‘‘झूठे’’ और ‘‘नकली’’ राष्ट्रवादी हैं।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए