मोदी सरकार ने पीएफ खाताधारकों को दिया झटका, पीएफ पर ब्याज दर 8.65 फीसदी से घटाकर 8.55 को दी मंजूरी

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 2017-18 के लिए पीएफ पर ब्याज दर 8.65 से घटाकर 8.55 फीसदी कर दी है। केंद्र सरकार के इस फैसले से ईपीएफओ के 5 करोड़ अंशधारकों को झटका लगा है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

केंद्र सरकार के फैसले से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के 5 करोड़ अंशधारकों को बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार द्वारा 2017-18 के लिए अंशधारकों के भविष्य निधि खातों में 8.55 प्रतिशत ब्याज देने की मंजूरी मिलने के बाद ईपीएफओ ने ब्याज दरों में कटौती कर दी है। यह वित्त वर्ष 2012-13 के बाद सबसे कम ब्याज दर है। इससे पहले ईपीएफओ ने 2016-17 के लिए 8.65 प्रतिशत ब्याज दिया था। वहीं 2015-16 में यह 8.8 फीसदी, 2014-15 और 2013-14 में 8.75 प्रतिशत था।

बता दें कि वित्त मंत्रालय ने पिछले वित्त वर्ष में ईपीएफ पर 8.55 फीसदी ब्याज देने को मंजूरी दी थी। लेकिन कनार्टक चुनाव के दौरान आचार संहिता लगे होने की वजह से इसे लागू नहीं किया जा सका था। ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने 21 फरवरी 2018 को हुई बैठक में 2017-18 के लिए 8.55 फीसदी ब्याज देने का फैसला किया था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 26 May 2018, 9:33 AM