नागपुर में फर्जी राष्ट्रवाद, अमेरिका में शुद्ध गुलामी, RSS है ‘राष्ट्रीय सरेंडर संघ’: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता राम माधव के अमेरिका में दिए एक बयान को लेकर शनिवार को दावा किया कि यह संगठन असल में ‘‘राष्ट्रीय सरेंडर संघ’’ है और उसके नेता ने ही उसे बेनकाब कर दिया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता राम माधव के अमेरिका में दिए एक बयान को लेकर शनिवार को दावा किया कि यह संगठन असल में ‘‘राष्ट्रीय सरेंडर संघ’’ है और उसके नेता ने ही उसे बेनकाब कर दिया है।
RSS को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राष्ट्रीय सरेंडर संघ। नागपुर में फ़र्ज़ी राष्ट्रवाद, अमेरिका में शुद्ध गुलामी।’’
उन्होंने कहा कि राम माधव ने ही संघ का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है।
अमेरिका में राम माधव ने क्या कहा था?
अमेरिका के ‘हडसन इंस्टिट्यूट’ में एक कार्यक्रम में माधव ने पिछले दिनों कहा था, ‘‘भारत ईरान से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गया, अपने विपक्ष की आलोचना के बावजूद हम रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गए, भारत ने बिना अधिक कुछ कहे 50 फीसद टैरिफ पर भी सहमति दे दी, तो फिर भारत अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए कहां पर्याप्त कोशिश नहीं कर रहा है।’’
पीटीआई के इनपुट के साथ
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia