देश में संविधान और आरक्षण बचाने की लड़ाई: उदित राज ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता उदित राज ने इस पर कहा कि इसमें किसी को कुछ नहीं मिलने वाला है। जब आरक्षण रहेगा नहीं तो बाटेंगे क्या? 2018 से लेटरल एंट्री से आईएएस बनाये जा रहे थे, इसमें एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण नहीं था।

फोटो : सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति आरक्षण के उप-वर्गीकरण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को औपचारिक रूप से स्वीकार करने और इसे तुरंत लागू करने का निर्णय लिया गया। सैनी सरकार के इस फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है।

कांग्रेस नेता उदित राज ने इस पर कहा कि इसमें किसी को कुछ नहीं मिलने वाला है। जब आरक्षण रहेगा नहीं तो बाटेंगे क्या? 2018 से लेटरल एंट्री से आईएएस बनाये जा रहे थे, इसमें एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण नहीं था। राहुल गांधी ने जब सवाल उठाया, तब जाकर अधिसूचना को वापस ल‍िया गय। हवाई अड्डे बेच दिए गए, रेलवे का निजीकरण कर दिया गया। कई ऐसे विभाग हैं, जिनका खात्मा कर दिया गया। भर्तियां बिल्कुल बंद हैं और खाली पद भी बहुत पड़े हुए हैं। सबको मिलकर सबसे पहले आरक्षण और संविधान बचाना चाहिए।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia