पूर्व भारतीय कप्तान अजित वाडेकर का मुंबई में निधन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट कप्तान अजित वाडेकर का मुंबई में निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

भारत के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर का बुधवार रात मुंबई में निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। उन्हें तबीयत खराब होने पर मुंबई के जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पूर्व भारतीय कप्तान अजित वाडेकर का मुंबई में निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजित वाडेकर के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अजित वाडेकर ने देश को कई यादगार विजय दिलाईं। उन्हें एक कुशल क्रिकेट प्रशासक के तौर पर भी याद किया जाएगा।

वाडेकर ने भारत की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए 1966 से 1974 तक क्रिकेट खेला था। वाडेकर ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत 1958 में कर दी थी जबकि अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत 1966 में जाकर की थी।

वाडेकर अपने क्रिकेट कैरियर में तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करने आते थे। वे भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पहले कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ शृंखला भी जीती थी।

अजित वाडेकर को भारत सरकार ने इनके अच्छे प्रदर्शन के लिए 1967 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा था और फिर 1972 उन्हे पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia