देश के पहले पीएम पंडित नेहरू की पुण्यतिथि आज, राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

पंडित नेहरू का जन्म इलाहाबाद में 4 नंवबर, 1889 को हुआ था। नेहरू की इच्छा थी कि वह बतौर वकील प्रैक्टिस करें, लेकिन वह कुछ दिनों तक ही प्रैक्टिस कर सके। देश में महात्मा गांधी द्वारा चलाए जा रहे आजादी के आंदोलन से प्रभावित होकर वे उनके के साथ जुड़ गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 54वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शांति वन पहुंचकर पंडित नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राहुल गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शांति वन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी।

शांति वन पहुंचकर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी।

4 नंवबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। पंडित नेहरू की इच्छा थी कि वह बतौर वकील प्रैक्टिस करें, लेकिन वह कुछ दिनों तक ही प्रैक्टिस कर सके। उन दिनों महात्मा गांधी ने देश में आजादी का आंदोलन छेड़ रखा था। महात्मा गांधी द्वारा चलाए जा रहे आजादी के आंदोलन से नेहरू इतने प्रभावित हुए कि वे भी आजादी के आंदोलन में उनके के साथ जुड़ गए। पंडित नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। उनका निधन 27 मई, 1964 को हुआ था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 27 May 2018, 11:57 AM