भारत की पहली ‘रिकॉर्डिंग सुपरस्टार’ गौहर जान के जन्मदिवस पर गूगल ने बनाया डूडल 

गौहर जान की आज 149वीं जयंती है। इसीलिए आज गूगल ने उन्हें याद करनेके लिए एक डूडल बनाया है। गौहर जान पर बनाए गए गूगल के इस डूडल में गौहर जान केपीछे गूगल लिखा है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

भारत की पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार गौहर जान के 145वें जन्मदिवस के मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। 26 जून 1893 को जन्मी भारतीय सिनेमा की मशहूर गायिका का असली नाम एंजलिना योवर्ड था। वे भारत की पहली गायिका थी, जिन्होंने भारतीय संगीत के इतिहास में अपने गाए गानों की रिकॉर्डिंग कराई थी।

भारतीय शास्त्रीय संगीत को शिखर पर पहुंचाने वाली गौहर असल जिंदगी में शोषण का शिकार रही थीं। गौहर का 13 साल की उम्र में बलात्कार हुआ था। इस सदमे से उबरते हुए गौहर संगीत की दुनिया में अपना सिक्का जमाने में कामयाब हुईं। गौहर की कहानी 1900 के शुरुआती दशक में महिलाओं के शोषण, धोखाधड़ी और संघर्ष की कहानी है। गौहर की कहानी को विक्रम संपथ ने सालों की रिसर्च के बाद किताब में 'माई नेम इज गौहर जान' के जरिए सबके सामने रखा।

1902 से 1920 के बीच द ग्रामोफोन कंपनी ऑफ इंडिया ने गौहर के हिन्दुस्तानी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, तमिल, अरबी, फारसी, पश्तो, अंग्रेजी और फ्रेंच गीतों के छह सौ डिस्क निकाले थे। जब भी कभी राज दरबारों, रियासतों और संगीत की यादगार महफिलों का इतिहास लिखा जाएगा, गौहर जान का जिक्र सबसे पहले आएगा।

गौहर जान का जन्म 26 जून, 1873 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुआ था। उनका असली नाम एंजेलीना योवर्ड था। गौहर जान असल में आर्मेनिया मूल की थीं। उनकी मां विक्टोरिया हेम्मिंग्स का जन्म भारत में ही हुआ था। वे कुशल सिंगर और डांसर थीं। गौहर जान को म्यूजिक और डासिंग का हुनर अपनी मां से ही विरासत में मिला था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 26 Jun 2018, 10:16 AM
/* */