गोरखपुर की त्रासदी के लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार: राहुल गांधी

गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में अगस्त महीने में जब बड़ी संख्या में बच्चों की मृत्यु की खबर आई तो पूरी राष्ट्रीय मीडिया का ध्यान उस ओर गया। अगस्त महीने में ही यहां 415 बच्चों की मौत हुई।

गोरखपुर और उसके आसपास के इलाके पिछले चार दशकों से इंसेफलाइटिस की जद में है। बावजूद इसके राज्य सरकार की लापरवाही कई सवाल खड़े करती है। एक तरफ तो स्वास्थ्य सेवाओं के मद में खर्च होने वाले पैसे में कमी कर दी गई, दूसरी तरफ उसे देने में भी कई अनियमितताएं सामने आईं। प्रदेश सरकार की लापरवाही पर उंगलियां उठीं तो उन्होंने तरह-तरह के बहाने बनाए। मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने में लगी रही और दूसरों पर आरोप लगाती रही।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जब गोरखपुर के पीड़ितों से मिलने पहुंचे तो सरकार के प्रतिनिधियों ने उनका मजाक तक उड़ाया। शायद इसी समझ के चलते विरोधी और विपक्षी नेता कभी गोरखपुर के उन मृत बच्चों और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील नहीं हो सके।

गोरखपुर की त्रासदी के लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार: राहुल
गांधी

गोरखपुर की इस आपराधिक लापरवाही पर राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार और प्रदेश की बीजेपी सरकार इस त्रासदी के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उनका चलताऊ रवैया किसी से छिपा नहीं है।

गोरखपुर की त्रासदी के लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार: राहुल
गांधी

राहुल गांधी का कहना है कि पिछले साल ही उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की थी कि बीआरडी अस्पताल को फंड की कमी न होने दें। फिर भी पैसों की कमीं के चलते जरूरी संसाधन तक अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं।

गोरखपुर की त्रासदी के लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार: राहुल
गांधी

ऐसे में यही कहा जा सकता है कि बीजेपी की सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर यह भी भूल गई है कि उसका बुनियादी काम जनता की सेवा करना और उनके जीवन की रक्षा करना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 08 Sep 2017, 8:06 PM