'मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार' कमलनाथ ने पोस्टर जारी कर शिवराज सिंह चौहान को बताया 'ठगराज'

कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए शिवराज सरकार के 18 सालों में हुए घोटालों का आरोप पत्र जारी करते हुए 50% कमीशनखोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- शिवराज का मिशन, 50% कमीशन।

फोटो: @INCMP
फोटो: @INCMP
user

नवजीवन डेस्क

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। वहीं चुनावी साल में शिवराज सरकार भ्रष्टाचार और अपराध की वजह से भी विपक्षी दल के निशाने पर है। कांग्रेस बीजेपी सरकार के खिलाफ लगातार हमले बोल रही है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमल नाथ और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ 50% कमीशन भ्रष्टाचार के आरोप वाले पोस्टर जारी किए। पोस्टर में लिखा  था- घोटाला ही घोटाला। घोटाला सेठ- 50 प्रतिशत कमीशन रेट।

कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए शिवराज सरकार के 18 सालों में हुए घोटालों का आरोप पत्र जारी करते हुए 50% कमीशनखोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- शिवराज का मिशन, 50% कमीशन।


प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार के खिलाफ शुक्रवार को आरोप पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने मिस कॉल नंबर भी जारी किया है। कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार और अत्याचार की हो गई है। सरकार ने सबको ठगा है। बुजुर्ग, किसान, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी को ठगा है। उनकी नियत और नीति ठगने वाली है। मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है।

कमलनाथ ने कि इस कारण प्रदेश में कोई इन्वेस्टमेंट नहीं आ रहा है। बेरोजगारी समस्या है। आर्थिक स्थिति समस्या है। मध्य प्रदेश में पैसे दो काम लो चल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में जारी आरोप पत्र नए सिरे से डिफाइन किया गया है। हम 18 साल की भ्रष्ट शिवराज सरकार के खिलाफ ये आरोप पत्र लेकर आए हैं और इसमें शामिल एक एक आरोप तथ्यों पर आधारित है। एक एक तथ्य प्रमाण के बाद ही इसे दस्तावेज में शामिल किया गया है।


मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने के लिए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह की अध्यक्षता में समिति बनाई थी। पूर्व विधायक पारस सकलेचा के साथ मिलकर उन्होंने आरोप पत्र तैयार किया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia