चुनाव परिणाम LIVE: गुजरात और हिमाचल में बीजेपी जीती, कांग्रेस ने कहा- हम मोर्चा हारे हैं, जंग नहीं

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों परिणामों पर न सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस की, बल्कि पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। ये परिणाम कई मायनों में महत्वपूर्ण होने वाले है।

फोटो: सोशल मीडिया 
i

हम मोर्चा हारे है, जंग नहीं- सुरजेवाला

गुजरात और हिमाचल के नतीजों पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “हम चुनाव में 43 विधायकों के साथ गए थे, अब 83 हैं, हम मोर्चा हारे हैं, जंग नहीं”

गुजरात और हिमाचल के चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्वीट

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के फैसले को स्‍वीकार करती है और दोनों राज्‍यों की नई सरकारों को बधाई देती है। मैं उन सभी गुजरात और हिमाचल के लोगों को धन्यवाद देता हूं, जिन्‍होंने मुझे इतना प्‍यार दिया और मुझ पर विश्‍वास जताया।

राहुल गांधी ने दूसरे ट्वीट में कहा, “मेरे कांग्रेस के भाई और बहनों आपके कारण आज मैं काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। आप लोगों से बीजेपी के लोग डरते है और आपसे लड़ते हैं। बीजेपी हमेशा नफरत फैलाती है और कांग्रेस के कार्यकर्ता उसका शालीनता और साहस के साथ सामना करते है।

गुजरात चुनाव : कांग्रेस ने ली चुटकी


गुजरात चुनाव : अमित शाह की प्रेस कांफ्रेंस

गुजरात चुनाव : अमित शाह की प्रेस कांफ्रेंस

मैं बीजेपी कार्यकर्ताओँ की तरफ से सभी हिमाचल प्रदेश और गुजरात के लोगों को धन्यवाद कहना चाहता हूं - अमित शाह


गुजरात चुनाव : अमित शाह की प्रेस कांफ्रेंस

गुजरात चुनाव पीएम मोदी की विकास की योजनाओं का नतीजा है - अमित शाह

गुजरात चुनाव : अमित शाह की प्रेस कांफ्रेंस

पिछले चुनावों के मुकाबले बीजेपी के वोट शेयर में बढ़ोत्तरी - अमित शाह


हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणाम

बीजेपी 43, कांग्रेस 23 और अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए अमूल डेरी के चेयरमैन रामसिंह पारमार कांग्रेस उम्मीदवार से चुनाव हारे।


गुजरात विधानसभा चुनाव

अंकलाव सीट से कांग्रेस के अमित चावडा ने जीत दर्ज की।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम

राज्य में कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया पोरबंदर सीट से चुनाव हारे


गुजरात विधानसभा चुनाव

झालोड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के भावेश कटारा जीते

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम

कांग्रेस समर्थित जिग्नेश मेवाणी ने वडगाम सीट से जीत दर्ज की।


गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मेहसाणा सीट पर 400 वोटों से आगे चल रहे हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम

सीएम विजय रुपाणी ने राजकोट (पश्चिम) से जीत दर्ज की।


गुजरात विधानसभा चुनाव नतीजे

अहमदाबाद की एलिस ब्रिज सीट से बीजेपी के राकेश शाह जीते

गुजरात विधानसभा चुनाव नतीजे

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के रुझानों से उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर मनाया जश्न।


गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम

संसद पहुंचे पीएम मोदी ने दिखाया जीत का संकेत दिया।

गुजरात विधानसभा चुनाव नतीजे

सेंट्रल गुजरात में बीजेपी 41 सीटों और कांग्रेस 22 सीटों पर आगे चल रही है। सौराष्ट्र की 33 सीटों पर कांग्रेस और 20 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।


गुजरात चुनाव नतीजे

वडगाम सीट पर जिग्नेश मेवानी 6000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

गुजरात चुनाव नतीजे

अहमदाबाद की खड़िया जमालपुर सीट से कांग्रेस के इमरान खेड़ावाला ने बीजेपी के भूषण भट्ट को हराया।


गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव नतीजे

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती जारी। रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।

गुजरात विधानसभा चुनाव

केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार गुजरात में बीजेपी 94 और कांग्रेस 64 सीटों पर आगे चल रही है।


गुजरात विधानसभा चुनाव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कि गुजरात में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी।

गुजरात विधानसभा चुनाव

गुजरात में अब तक सामने आए रुझानों में शहरी इलाकों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा दिख रहा है। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा में कांग्रेस 4 और राजकोट में 2 सीटों पर आगे चल रही है।


गुजरात विधानसभा चुनाव

राधनपुर से अल्पेश ठाकोर 8000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव

हिमाचल प्रदेश के रुझानों में बीजेपी 34 सीटों पर और कांग्रेस 20 सीटों पर आगे


गुजरात विधानसभा चुनाव

राजकोट पश्चिम सीट से सीएण विजय रुपाणी 9522 वोटों से आगे

गुजरात विधानसभा चुनाव

केंद्रीय चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार गुजरात में बीजेपी 77 कांग्रेस 59 सीटों पर आगे चल रही है।


गुजरातच विधानसभा चुनाव

रुझानों में बीजेपी ने बनाई बढ़त, बीजेपी 96 और कांग्रेस 83 सीटों पर आगे चल रही है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अरकी सीट से आगे


गुजरात विधानसभा चुनाव

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने राजकोट (पश्चिम) सीट पर बनाई बढ़त, 4000 वोटों से आगे

गुजरात विधानसभा चुनाव

शुरुआती रुझानों पर कांग्रेस के गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत बोले, “अभी कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।” गहलोत ने कहा कि गुजरात की जनता कांग्रेस को विजय दिलाएगी।


हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला (ग्रामीण) सीट पर 1316 वोटों से आगे।

हिमाचल प्रदेश चुनाव

बीजेपी के प्रेम कुमार धूमल सूजानपुर सीट पर 540 वोटों से पीछे


गुजरात विधानसभा चुनाव

भावनगर (पश्चिम) से बीजेपी नेता जीतू वघानी पीछे चल रहे हैं

गुजरात विधानसभा चुनाव

गुजारत के सीएम विजय रुपाणी से आगे चल रहे हैं कांग्रेस के इंद्रनील


गुजरात विधानसभा चुनाव

सूरत में 9 सीटों पर बीजेपी और 4 सीटों पर कांग्रेस आगे

गुजरात विधानसभा चुनाव

राजकोट (पश्चिम) से सीएम विजय रुपाणी और मेहसाणा से उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल पीछे चल रहे हैं।


गुजरात विधानसभा चुनाव

गुजरात की 169 सीटों के रुझान में कांग्रेस 88 और बीजेपी 77 सीटों पर आगे चल रही है

गुजरात विधानसभा चुनाव

रुझानों में कांग्रेस बहुमत की ओर, बीजेपी पिछड़ी


गुजरात विधानसभा चुनाव

गुजरात में कांटे की टक्कर में बीजेपी निकली आगे। कांग्रेस 86 और बीजेपी 77 सीटों पर आगे

गुजरात विधानसभा चुनाव

आणंद जिले की सभी 7 सीटों पर कांग्रेस आगे, बीजेपी को बड़ा झटका


गुजरात विधानसभा चुनाव

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी राजकोट पश्चिम सीट से 800 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

केंद्रीय चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बीजेपी 2, कांग्रेस 1 और सीपीएम 1 सीट पर आगे चल रही है।

चुनाव परिणाम LIVE: गुजरात और हिमाचल में  बीजेपी जीती, कांग्रेस ने कहा- हम मोर्चा हारे हैं, जंग नहीं

गुजरात विधानसभा चुनाव

केंद्रीय चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार गुजरात में बीजेपी 10 और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव परिणाम LIVE: गुजरात और हिमाचल में  बीजेपी जीती, कांग्रेस ने कहा- हम मोर्चा हारे हैं, जंग नहीं

गुजरात विधानसभा चुनाव

गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव में जीत के लिए वाराणसी में बीजेपी समर्थकों ने किया हवन।


गुजरात विधानसभा क्षेत्र चुनाव

कांग्रेस ने 71 सीट पर बनाई बढ़त, बीजेपी 82 सीटों पर आगे

गुजरात विधानसभा चुनाव

कांग्रेस ने 68 सीटों पर बढ़त बनाई, बीजेपी 84 सीटों पर


गुजरात विधानसभा चुनाव के रुझान

मेहसाणा विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल पीछे

गुजरात विधानसभा चुनाव के रुझान

गुजरात में कांग्रेस 58 सीटों पर आगे चल रही हैं।


गुजरात विधानसभा चुनाव के रुझान

राधापुर से अल्पेश ठकोर आगे चल रहे हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव के रुझान

बनासकांठा में 6 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही हैं।


गुजरात विधानसभा चुनाव के रुझान

जिग्नेश मेवाणी अब आगे चल रहे हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव के रुझान

गुजरात में बीजेपी 85 तो कांग्रेस 52 सीटों पर आगे चल रही है।


हिमाचल के शिमला में वोटों की गिनती जारी

शिमला के कसुम्पटी में वोटों की गिनती जारी

शुरूआत में पोस्टल बैलेट की गिनती

वडोदरा के काउंटिग सेंटर पर पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए