पर्यावरण पर प्रहार: गुजरात की बीजेपी सरकार ने 5 साल में कटवा दिए साढ़े छह लाख से ज्यादा पेड़    

गुजरात सरकार ने 2013 और 2017 के बीच राज्य भर में 9.74 लाख से अधिक पेड़ों को काटने की अनुमति दी। इस दौरान करीब 6.51 लाख पेड़ गिरा दिए गए। सबसे ज्यादा पेड़ दक्षिणी गुजरात में गिराए गए। इतना ही नहीं सरकार ने हर साल पेड़ों की कटाई को और बढ़ावा ही दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

गुजरात की बीजेपी सरकार ने पिछले 5 साल में करीब 7 लाख पेड़ कटवा दिए। गुजरात विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक गुजरात सरकार ने 2013 और 2017 के बीच राज्य भर में 9.74 लाख से अधिक पेड़ों को काटने की अनुमति दी। इस दौरान करीब 6.51 लाख पेड़ गिरा दिए गए। सबसे ज्यादा पेड़ दक्षिणी गुजरात में गिराए गए। इतना ही नहीं सरकार ने हर साल पेड़ों की कटाई को और बढ़ावा ही दिया। बीजेपी सरकरा द्वारा 2013 में 1,94,119 पेड़ों की कटाई के लिए अनुमति दी, जो 2017 में बढ़कर 2,07,974 पहुंच गई।

दरअसल सितंबर 2018 में कांग्रेस विधायक चंद्रिकाबेन बारिया ने पेड़ों की कटाई को लेकर गुजरात वन मंत्रालय से एक सवाल पूछा था। जिसके लिखित जवाब में वन मंत्री गणपत वसावा ने इस बात की जानकारी दी।

वलसाड, नवसारी, सूरत और डांग जिले में पेड़ काटने की सबसे ज्यादा अनुमति दी गई। पूरे राज्य में पेड़ों की कटाई के लिए दी गई अनुमति में इन जिलों का अकेले 46 फीसदी है। आंकड़ो से मिली जानकारी के अनुसार वलसाड जिले में सबसे ज्यादा पेड़ काटने की अनुमति दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक वलसाड जिले में सबसे ज्यादा 1,41,145 पेड़ काटे गए। दक्षिणी गुजरात के अन्य जिलों जैसे नवसारी में 1,16,559 पेड़ काटे गए। सूरत में 1,03,896 और डांग में 84,963 पेड़ काटे गए। आने वाले दिनों में अभी और लाखों पेंड़ विकास की बलि चढ़ने वाले हैं। बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए करीब 51000 पेड़े काटे जाने की उम्मीद है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */