दिल्ली में किसानों से वार्ता से पहले नड्डा के आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक, गृह मंत्री समेत कई मंत्री हुए शामिल

उच्च स्तरीय बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान नेताओं को आज दोपहर 3 बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। सरकार किसानों के साथ बातचीत करने और उनकी मांगों को सुनने के लिए हमेशा तैयार है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं। आज दोपहर तीन बजे सरकार और किसानों के बीच वार्ता होगी। किसानों से वार्ता से पहले दिल्ली में किसानों के मुद्दे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर हो रही अहम बैठक हुई। इस बैठक में कृषि मंत्री सिंह गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्री शामिल हुए। अब दोपहर 3 बजे किसानों से वार्ता होगी।

उच्च स्तरीय बैठक से पहले मीडिया से तोमर ने कहा कि किसान नेताओं को आज दोपहर 3 बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। सरकार किसानों के साथ बातचीत करने और उनकी मांगों को सुनने के लिए हमेशा तैयार है।

इससे पहले सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को वार्ता के लिए न्योता दिया था। दिल्ली के विज्ञान भवन में किसान नेताओं के साथ बैठक बुलाई। बैठक के दौरान, मंत्रियों द्वारा किसानों की मांगों पर चर्चा करने की संभावना है।

वहीं, किसान दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तर प्रदेश मार्गों पर दिल्ली के सिंघू, टिकरी और गाजीपुर सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान सितंबर में संसद द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 6 दिनों से किसान सड़कों पर हैं और लगातार सरकार से आधिकारिक वार्ता की मांग कर रहे थे। किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए थे।


इससे पहले सरकार की शर्त थी कि किसान बुराड़ी ग्राउंड में जाएं, फिर बात होगी लेकिन किसानों सरकार की शर्त को मानने से इनकार कर दिया था। किसानों ने चेतावनी दी थी कि अगर सरकार उनसे बात कर उनकी मांगों का हल नहीं निकालती तो वह दिल्ली के सभी रास्तों को जा कर देंगे। किसानों की चेतावनी के बाद अब सरकार ने उन्हें बिना शर्त बातचीत के लिए बुलाया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 01 Dec 2020, 12:46 PM