बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने छोड़ा एनडीए का साथ, महागंठबधन में शामिल होने का किया ऐलान

एनडीए से नाराज चलरहे हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जीतनराम मांझी ने राजद नेतातेजस्‍वी यादव और तेजप्रताप यादव से मुलाकात के बाद महागठबंधन में शामिल होने काएलान किया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
i

बिहार की राजनीति में एक बार फिर फिर उलटफेर हुई है। हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के नेता और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने महागठबंधन का दामन थामने का ऐलान किया है और 1 मार्च को विधिवत रूप से महागठबंधन में शामिल होंगे। उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी से मुलाकात के बाद एनडीए से अलग होने की घोषाणा की है।

बैठक के तेजस्‍वी यादव ने कहा कि जीतन मांझी जी मेरे अभिभावक हैं। मैं उनके बेटे के समान हूं। अब वे हमारे साथ आ गए हैं। अब वे महागठबंधन का हिस्‍सा होंगे।

जदयू नेता केसी त्‍यागी ने कहा कि आरजेडी का जो नेतृत्‍व है वह हताश और निराशा से गुजर रहा है। पूरी पार्टी में बौखलाहट है। वे राजद को फिर से जीवित करने के लिए संजीवनी ढ़ूढ़ रहे हैं। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है।

जीतन राम मांझी काफी समय से एनडीए से नाराज चल रहे थे। जहानाबाद सीट से हो रहे उपचुनाव के लिए भी मांझी ने टिकट पर अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन उनकी पार्टी को टिकट नहीं मिला। इसके बाद मांझी ने कहा था कि एनडीए में सबको कुछ न कुछ मिल रहा है। एक हम ही है जिसे कुछ नहीं मिला।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 28 Feb 2018, 11:28 AM