मोदी के मंच से अमेरिकी नेता ने किया पंडित नेहरू की उपलब्धियों का बखान, ‘हाउडी मोदी’ ताकने लगे आसमान ! देखें वीडियो

पीएम नरेंद्र मोदी के मंच से अमेरिकी सीनेटर ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की उपलब्धियों का उल्लेख किया। अमेरिकी सीनेटर ने नेहरू के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी जिक्र किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

अपने नाकामियों को छुपाने के लिए बीजेपी सरकार देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम लेती है। लेकिन देश और दुनिया आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को भलीभांती जानती है। यही वजह के कि दुनिया में कही भी भारत की बात चलती है तो पंडित नेहरू का जिक्र जरूर होता है। अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी के मंच से अमेरिकी सीनेटर ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की उपलब्धियों का उल्लेख किया। अमेरिकी सीनेटर ने नेहरू के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी जिक्र किया।

यूएस हाउस ऑफ रेप्रेजेंटेटिव के मैजोरिटी लीडर स्टेनी एच. होएर ने कहा कि अमेरिका की तरह भारत ने अपनी प्राचीन परंपराओं को गांधी के सबक और नेहरू के विजन के जरिए खुद को एक सुरक्षित लोकतंत्र बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश हैं जहां बहुलतावाद और प्रत्येक भारतीय के मानवाधिकार सुरक्षित हैं।


अमेरिकी नेता ने जवाहरलाल नेहरू के भारत की आजादी के समय के मध्य रात्रि के भाषण को भी याद किया। उन्होंने महात्मा गांधी के हर आंख के आंसू पोछने की बात का भी उल्लेख किया। गांधी ने कहा था कि जब तक लोगों की आंख में आंसू हैं और वे दुखी हैं तब तक हमारा काम पूरा नहीं हुआ है।

इससे पहले पत्रकार राजदीप सारदेसाई ने अमेरिका में नेहरू का जिक्र होने को लेकर ट्वीट किया। राजदीप ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भले ही कुछ भारतीय भूल गए हों लेकिन यह देखकर अच्छा लगा कि अमेरिकी संवैधानिक लोकतंत्र में नेहरू के योगदान को नहीं भूले हैं।”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 23 Sep 2019, 9:49 AM