पद्म पुरस्कार: इलैयाराजा को पद्मविभूषण, धोनी-पंकज आडवाणी को पद्मभूषण, पढ़ें पूरी सूची 

संगीतकार इलैयाराजा को पद्मविभूषण और खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और पंकज आडवाणी को पद्मभूषण पुरस्कार दिया जाएगा। इनके साथ कुल 85 लोगों को इस साल पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश और समाज के लिए लगन, निष्ठा और जमीन से जुड़कर सेवा भाव से काम करने वाले लोगों को दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संख्या पर सरकार ने देश के ऐसे 85 लोगों के नामों का ऐलान किया है जिन्हें इस साल के पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे।

इनमें से तीन लोगों को पद्म विभूषण, नौ लोगों को पद्म भूषण और 73 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों और विषयों में दिए जाते हैं। इनमें कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, लोक-कार्य, नागरिक सेवाएं, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में काम करने वाले लोग शामिल होते हैं।

जिन लोगों को पुरस्कार दिए गए हैं, उनके नाम पुरस्कारों की वरीयता के अनुसार यह हैं:

इन्हें मिला पद्मविभूषण

  1. इलैयाराजा, कला और संगीत
  2. गुलाम मुस्तफा खान, कला और संगीत
  3. परमेश्वरन परमेश्वरन, साहित्य एवं शिक्षा

पद्मभूषण से सम्मानित

  • पंकज आडवाणी, बिलियर्ड्स
  • महेंद्र सिंह धौनी (झारखंड), स्पोर्ट्स-क्रिकेट
  • फिलिपोस क्रिसोस्टम
  • एलेक्जेंडर कदाकिन, पब्लिक अफेयर्स
  • रामचंद्रन नागास्वामी
  • वेद प्रकाश नंदा, साहित्य एवं शिक्षा
  • लक्ष्मण पई, कला एवं पेंटिंग
  • अरविंद पारिखे, कला-संगीत
  • शारदा सिन्हा (बिहार), कला-संगीत

यह है पद्मश्री पाने वालों की सूची

अभय बांग-रानी बांग (मेडिसिन, महाराष्ट्र) दामोदर गणेश बापट (सोशल वर्क, छत्तीसगढ़) प्रफुल्ल गोविंदा बरुआ (साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता, असम) मोहन स्वरूप भाटिया (लोक संगीत, यूपी) सुधांशु बिस्वास (सोशल वर्क, प. बंगाल)

साइखोम मीराबाई चानो (वेट लिफ्टिंग, मणिपुर) पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी (साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता, छत्तीसगढ़) जोश मा जोई (ट्रेड एंड इंडस्ट्री, फिलिपिंस) लंगोपोकलाक्मप सुबादनी देवी (विविंग, मणिपुर) सोमदेव देवबर्मन (टेनिस, त्रिपुरा)

येसी ढोडेन (मेडिसिन, हिमाचल प्रदेश) अरूप कुमार दत्ता (साहित्य और शिक्षा, असम) डोड्डारंगे गौड़ा (लिरिक्स, कर्नाटक) अरविंद गुप्ता (साहित्य और शिक्षा, महाराष्ट्र) दिगंबर हांसदा (साहित्य एवं शिक्षा, झारखंड)

रमली बिन इब्राहिम (नृत्य, मलेशिया) अनवर जलालपुरी (शिक्षा एवं साहित्य, यूपी) पियोंग तेमजिन जमीर (शिक्षा एवं साहित्य, नागालैंड) सितावा जोद्दती (सोशल वर्क, कर्नाटक) मालती जोशी (शिक्षा एवं साहित्य, मध्यप्रदेश)

मनोज जोशी (एक्टिंग, महाराष्ट्र) रामेश्वर लाल काबरा (ट्रेड एंड इंडस्ट्री, महाराष्ट्र) प्राण किशोर कौल (आर्ट, जम्मू-कश्मीर) बोनलप कोईकंगना (आर्किटेक्चर, लाओस) विजय किचलू (म्यूजिक, प. बंगाल)

टॉमी कोह (पब्लिक अफेयर्स, सिंगापुर) लक्ष्मीकुट्टी (मेडिसिन, ट्रेडिशनल, केरल) जॉयश्री गोस्वामी महंत (साहित्य और शिक्षा, असम) नारायण दास महाराज (अध्यात्म, राजस्थान) प्रवकारा महाराणा (मूर्तिकला, ओडिशा)

हन मैनी (पब्लिक अफेयर्स, कंबोडिया) नुअफ मारवाई (योग, सऊदी अरब) जावेरी लाल मेहता (साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता, गुजरात) कृष्ण बिहारी मिश्रा (साहित्य और शिक्षा, प. बंगाल) शिशिर पुरुषोत्तम मिश्रा (सिनेमा, महाराष्ट्र)

सुभासिनी मिस्त्री (सामाजिक कार्य, प. बंगाल) टोमियो मिजोकामी (साहित्य एवं शिक्षा, जापान) सोमडेट फ्रा महा मुनीवोंग (अध्यात्म, थाईलैंड) केशव राव मुसलगांवकर (शिक्षा एवं साहित्य, मध्य प्रदेश) डॉ थांट मियेंट-यू (पब्लिक अफेयर्स, म्यांमार)

वी नानम्मल (योग, तमिलनाडू) सुलागिट्टी नरसम्मा (सोशल वर्क, कर्नाटक) विजयलक्ष्मी नवनीथ कृष्णन (लोक संगीत, तमिलनाडु) आई नायोमैन नुआर्ता (मूर्तिकला, इंडोनेशिया) मलाई हाजी अब्दुल्लाह-बिन मलाई हाजी ओथमन (सोशल वर्क, ब्रुनेई)

गोवर्धन पाणिका (विविंग, ओडिशा) भवानीचरण पटनायक (पब्लिक अफेयर्स, ओडिशा) मुरलीकांत पेटकर (स्वीमिंग, महाराष्ट्र) हबीबुल्लो राजाबोव (साहित्य एवं शिक्षा, तजाकिस्तान) एम आर राजागोपाल (मेडिसिन, पेलिएटिव केयर, केरल)

संपत राम टेके (सोशल वर्क, महाराष्ट्र) चंद्रशेखर रथ (साहित्य एवं शिक्षा, ओडिशा) एसएस राठौर (सिविल सर्विस, गुजरात) अमिताभ रॉय (साइंस एंड इंजीनियरिंग, प. बंगाल) सैंडक रूईट (मेडिसिन, ऑप्थैलमोलोजी, नेपाल)

आर सत्यनारायणा (म्यूजिक, कर्नाटक) पंकज एम शाह (मेडिसिन, गुजरात) भज्जू श्याम (पेटिंग, मध्य प्रदेश) महाराव रघुवीर सिंह (साहित्य एवं शिक्षा, राजस्थान) के श्रीकांत (बैडमिंटन, आंध्रप्रदेश)

इब्राहिम सुतार (म्यूजिक, कर्नाटक) सिद्धेश्वर स्वामी जी (अध्यात्म, कर्नाटक) लैंटीना आउ ठक्कर (सोशल वर्क, नागालैंड) विक्रम चंद्र ठाकुर (साइंस एंड इंजीनियरिंग, उत्तराखंड) रुद्रपट्टनम नारायणस्वामी थारंथन, रुद्रपटनम नारायणस्वामी त्यागरंजन (म्यूजिक, कर्नाटक)

ग्यों टेन थियेन (अध्यात्म, वियतनाम) भागिरथ प्रसाद त्रिपाठी (साहित्य एवं शिक्षा, यूपी) राजगोपालन वासुदेवन (साइंस एंड इंजीनियरिंग, तमिलनाडु) मानस बिहारी वर्मा (साइंस एंड इंजीनियरिंग, बिहार) पी गंगाधर विथोबाजी (साहित्य एवं शिक्षा, महाराष्ट्र)

रोम्यूलस वी (वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन, तमिलनाडु) बाबा योगेंद्र (आर्ट, मध्य प्रदेश) ए जकिया (साहित्य एवं शिक्षा, मिजोरम)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 26 Jan 2018, 12:52 AM