'BJP-EC के 'चोर बाजार' में जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम', मनोज अग्रवाल को मुख्य सचिव बनाए जाने पर राहुल गांधी का तंज

कांग्रेस सांसद ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने को लेकर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और निर्वाचन आयोग के "चोर बाज़ार" में जो जितनी बड़ी चोरी करेगा, उसे उतना बड़ा इनाम मिलेगा।

मनोज अग्रवाल को मुख्य सचिव बनाए जाने पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला है।
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर मंगलवार को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और चुनाव आयोग पर हमला बोला। कांग्रेस सांसद ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने को लेकर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और निर्वाचन आयोग के "चोर बाज़ार" में जो जितनी बड़ी चोरी करेगा, उसे उतना बड़ा इनाम मिलेगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "बीजेपी-निर्वाचन आयोग के “चोर बाज़ार” में - जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम।"


नियुक्ति पर सवाल 

दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे मनोज अग्रवाल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है

इससे पहले, पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग के विशेष पर्यवेक्षक रहे सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया।

ममता के आरोप

हाल ही में संपन्न हुए बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस ने कई बार यह आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग और विशेष रूप से राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल, बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं। टीएमसी का दावा था कि चुनाव आयोग के फैसले एकतरफा थे। अब बीजेपी के सरकार बनते ही इन्हें बड़ा पद दिया गया है, जिसे लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia