देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.25 अरब डॉलर घटा: आरबीआई

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 15 जून को खत्म हुए सप्ताह को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 410.07 अरब डॉलर था, जोकि बीत हफ्ते 22 जून को घटकर 407.81 अरब डॉलर रह गया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 22 जून को खत्म हुए हफ्ते को उससे पिछले हफ्ते के मुकाबले 2.25 अरब डॉलर घट गया। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार, 29 जून को जारी आंकड़ों से मिली है। आरबीआई द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 15 जून को समाप्त हुए सप्ताह को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 410.07 अरब डॉलर था, जोकि बीत हफ्ते 22 जून को घटकर 407.81 अरब डॉलर रह गया।

आलोच्य सप्ताह में एफसीए 2.83 अरब डॉलर घटकर 382.49 अरब डॉलर रह गया। वहीं, स्वर्ण भंडार का मूल्य 10.29 करोड़ डॉलर बढ़कर 21.33 अरब डॉलर हो गया।

एसडीआर का मूल्य भी 5 लाख डॉलर बढ़कर 1.49 अरब डॉलर हो गया, जबकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत का आरक्षित निधि का मूल्य 47.56 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.49 अरब डॉलर हो गया।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia