जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में मारे गए 3 आतंकी, 1 जवान शहीद, सुरक्षा बलों से झड़प में 7 नागरिकों की गई जान

सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में मारा गया हिज्बुल का आतंकी जहूर ठोकर 173 टेरीटोरियल आर्मी का सदस्य था और 2016 में सर्विस रायफल के साथ फरार हो गया था। इसके बाद से ही वह आतंकी गतिविधियों में शामिल हुआ था।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के खारपुरा में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। खबरों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में हिज्बुल का आतंकी जहूर ठोकर भी शामिल है। मुठभोड़ में एक जवान शहीद हो गया है। जबकि दो जवान घायल हुए हैं। इसके साथ ही मुठभेड़ के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुए संघर्ष में 7 नागरिकों की जान चली गई है।पुलिस ने यह जानकारी दी है।

खारपुरा में सुरक्षा बलों को आतंकियों के मौजूद होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन शुरू किया था। जैसे ही जवान आतंकियों के ठिकाने के पास पहुंचे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की ओर से जवाबी फायरिंग में यह आतंकी मारे गए।

एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। सुरक्षा बल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में मारा गया हिज्बुल का आतंकी जहूर ठोकर 173 टेरीटोरियल आर्मी का सदस्य था और 2016 में सर्विस रायफल के साथ फरार हो गया था। इसके बाद से ही वह आतंकी गतिविधियों में शामिल हुआ था।

गौरतलब है कि सेना ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट चला रखा है। इस अभियान के तहत पिछले हफ्ते सोपोर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। एक आंकड़े के मुताबिक, इस साल अब तक घाटी में 235 आतंकी मारे जा चुके हैं। इन आतंकियों में ज्यादातर आंतकी स्थानीय हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 15 Dec 2018, 9:54 AM