जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच डाले जा रहे हैं वोट

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शालीन काबरा ने बताया कि पहले चरण के तहत 420 सरपंच पदों के लिए और 1,845 पंच पदों के लिए 5,585 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। उन्होंने कहा कि 85 सरपंचों और 1,676 पंचों को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक रहेगी। घाटी में मतदान केंद्रों के बाहर कुछ ही मतदाता देखे गए, जबकि जम्मू क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए आ रहे हैं।

राज्य के 5 जिलों में से 7 जम्मू में, 6 घाटी में और दो लद्दाख में हैं, जहां चुनाव हो रहे हैं। राज्य में कुल 3,296 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 1,303 घाटी में जबकि 1,993 जम्मू में है। जम्मू में शनिवार को डोडा, रामबान, राजौरी, किश्तवाड़, कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों में जबकि घाटी के बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, बडगाम और श्रीनगर जिलों में चुनाव हो रहे हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शालीन काबरा ने कहा कि पहले चरण के तहत 420 सरपंच पदों के लिए और 1,845 पंच पदों के लिए 5,585 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। उन्होंने कहा कि 85 सरपंचों और 1,676 पंचों को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 17 Nov 2018, 9:57 AM