भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आए जयंत चौधरी, कहा- तपस्वियों को सलाम, एक सूत्र में लोगों को जोड़ते रहें!

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए इस अभियान को लोगों को एक सूत्र में जोड़ने वाला करार दिया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए इस अभियान को लोगों को एक सूत्र में जोड़ने वाला करार दिया है। जयंत चौधरी ने मंगलवार को यात्रा के समर्थन में ट्वीट कर कहा, 'तप कर ही धरती से बनी ईंटें छू लेती हैं आकाश! भारत जोड़ो यात्रा के तपस्वियों को सलाम! देश के संस्कार के साथ जुड़ कर उत्तर प्रदेश में भी चल रहा ये अभियान सार्थक हो और एक सूत्र में लोगों को जोड़ते रहें!' इससे पहले कांग्रेस पार्टी की तरफ से उन्हें यात्रा में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया था, लेकिन जयंत ने यात्रा में आने से मना करते हुए कहा था कि उनके कुछ दूसरे राजनीतिक कार्यक्रम हैं, ऐसे में राहुल के साथ नहीं चल सकते।

कांग्रेस पार्टी के अनुसार सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में यूपी में शामिल होने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों के अध्यक्षों को न्योता दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी, बीएसपी अध्यक्ष मायावती को न्योता है। इसी की प्रतिक्रिया के तौर पर मगंलवार को आरएलडी प्रमुख ने भारत जोड़ो यात्रा पर अपना समर्थन जाहिर किया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बागपत, शामली समेत यूपी के कई जिलों में आरएलडी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia