Jharkhand Bypoll Result: झारखंड के डुमरी में 'INDIA' की शानदार जीत, बेबी देवी ने NDA उम्मीदवार को 17 हजार वोटों से हराया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेबी देवी को फोन पर जीत की बधाई दी। इधर, बेबी देवी ने कहा है कि क्षेत्र की जनता ने उनके पति स्व. जगरनाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। यह उनके दिवंगत पति और क्षेत्र की जनता की जीत है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में इंडिया ने एनडीए को करारी शिकस्त दी है। यहां राज्य की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी बेबी देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनडीए की यशोदा देवी को 17 हजार से ज्यादा वोटों से पराजित किया है।यशोदा देवी आजसू पार्टी की प्रत्याशी थी, जिन्हें एनडीए के घटक दलों का समर्थन हासिल था।

Jharkhand Bypoll Result: झारखंड के डुमरी में 'INDIA' की शानदार जीत, बेबी देवी ने NDA उम्मीदवार को 17 हजार वोटों से हराया

जीत दर्ज करने वाली बेबी देवी राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में मद्य एवं उत्पाद निषेध मंत्री हैं। सोरेन ने उन्हें विधायक बनने के पहले ही मंत्रिमंडल में जगह दी थी। मंत्री पद पर बने रहने के लिए इस चुनाव में उनके लिए जीत दर्ज करना अनिवार्य था।

बेबी देवी झारखंड की मौजूदा विधानसभा में 12वीं महिला विधायक होंगी। झारखंड में 82 सदस्यों वाली विधानसभा के अब तक के इतिहास में महिला विधायकों की सर्वाधिक संख्या है।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेबी देवी को फोन पर जीत की बधाई दी। इधर, बेबी देवी ने कहा है कि क्षेत्र की जनता ने उनके पति स्व. जगरनाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। यह उनके दिवंगत पति और क्षेत्र की जनता की जीत है।

बता दें कि इस सीट से विधायक और हेमंत सोरेन की सरकार में शिक्षा एवं मद्य निषेध, उत्पाद मंत्री रहे जगरनाथ महतो का मार्च महीने में निधन हो गया था। इस वजह से इस सीट पर उपचुनाव की नौबत आई।

जगरनाथ महतो इस विधानसभा सीट पर वर्ष 2005 से लगातार विधायक थे। उन्होंने 2005 से 2019 तक लागातार चार बार जीत दर्ज की थी। उपचुनाव में 5 सितंबर को इस सीट पर हुए मतदान में कुल 64.84 प्रतिशत वोटरों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।


उपचुनाव में इंडिया की बेबी देवी और एनडीए की यशोदा देवी सहित कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। अन्य उम्मीदवारों में एआईएमआईएम के अब्दुल मोबिन रिजवी, निर्दलीय रोशन लाल तुरी, कमल प्रसाद साहू और नारायण गिरि चुनाव मैदान में थे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia