कर्नाटक: गायों को बेचने के लिए अवैध तरीके से ले जा रहा था BJP कार्यकर्ता, गिरफ्तार

कर्नाटक पुलिस ने जिले के धर्मस्थल में गायों के अवैध परिवहन के मामले में बीजेपी पार्टी कार्यकर्ताओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

कर्नाटक पुलिस ने जिले के धर्मस्थल में गायों के अवैध परिवहन के मामले में बीजेपी पार्टी कार्यकर्ताओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने छह गायों और दो बछड़ों को बचाया और तीन वाहन जब्त किया।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बेलथांगडी तालुक के मोर्टजे निवासी प्रमोद साल्यान, ओलागड्डे के पुष्पराज, अरकलगुड निवासी चन्नकेशव और हासन जिले के होलेनारासिपुरा निवासी संदीप हिरेबेलागुली के रूप में हुई है।


पुलिस के मुताबिक, पहले दो आरोपियों के बीजेपी कार्यकर्ता होने का संदेह है। गुप्त सूचना मिलने पर धर्मस्थल पुलिस ने अवैध रूप से गायों को ले जा रहे वाहनों का पता लगाया। जांच से पता चला है कि जानवरों को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। मामले की जांच जारी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia