लालू प्रसाद यादव 78 के हुए: हेमंत सोरेन, एमके स्टालिन और सम्राट चौधरी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

समाजवादी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से आपकी दीर्घायु एवं सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहने की प्रार्थना है।“

78 के हुए लालू प्रसाद यादव
78 के हुए लालू प्रसाद यादव
user

नवजीवन डेस्क

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव बुधवार को अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूर्व सीएम के जन्मदिन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शुभकामनाएं दी हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लालू और तेजस्वी के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे भारतीय राजनीति की अग्रणी शक्ति रहे हैं, जिन्होंने हाशिए पर पड़े लोगों को सत्ता के केंद्र में रखा। मंडल आयोग की सिफारिशों के कार्यान्वयन को मजबूती से आगे बढ़ाकर और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़े होकर उन्होंने सामाजिक न्याय पर राष्ट्रीय विमर्श को नया रूप दिया। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।"


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, आरजेडी सुप्रीमो आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।“

तो बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।“


 लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता को अपना आदर्श बताया। एक्स पर रोहिणी ने लिखा, "हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा, हमारी ताकत, हमारे कवच, हमारे आदर्श, हमारे गौरव, हमारे मार्गदर्शक, हमारे सुपरमैन, हमारे पापा को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं, हैप्पी बर्थडे पापा।"

वहीं, समाजवादी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से आपकी दीर्घायु एवं सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहने की प्रार्थना है।“

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia