बड़ी खबर LIVE: जामिया और अलीगढ़ के बाद पटना में भी CAA का विरोध, कई गाड़ियां फूंकी गई, पुलिस चौकी आग के हवाले

दि्लली के जामिया यूनिवर्सिटी में पुलिस लाठीचार्ज के बाद अलीगढ़ में भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इस बीच पटना में भी नागरिकता कानून का विरोध हो रहा है। वहां कई गाड़ियों को फूंक दिया गया और एक पुलिस चौकी को भी आग लगा दी गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

15 Dec 2019, 11:33 PM

जामिया और अलीगढ़ के बाद पटना में भी CAA का विरोध, कई गाड़ियां फूंकी गई, पुलिस चौकी आग के हवाले

नागरिकता कानून में संशोधन के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। असम समेत पूरे पूर्वोत्तर के बाद दिल्ली, अलीगढ़, पटना से उग्र प्रदर्शन की खबरें हैं। दिल्ली में पुलिस लाठीचार्ज और आंसूगैस का प्रयोग करने से तमाम छात्र जख्मी हुए हैं। उधर अलीगढ़ में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद अलीगढ़ में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बिहार की राजधानी पटना में भी लोगों ने इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें कई गाड़ियों को आग लगा दी गई। एक पुलिस चौकी फूंके जाने की भी खबर है। इस बीच अलीगढ़ के बाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भी इंटरनेट बंद करने की खबर है।

इस बीच अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। साथ ही हॉस्टल को खाली कराया जा रहा है।

वहीं रात 11.30 बजे कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जामिया की घटना पर गृह मंत्री अमित शाह और मोदी सरकार को कठघड़े में खड़ा किया है।

15 Dec 2019, 11:01 PM

बड़ी खबर LIVE: छात्रों का दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन, AMU में भी छात्रों पर लाठीचार्ज, 15 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद

15 Dec 2019, 10:59 PM

जामिया इलाके में तनाव बरकरार, छात्रों का दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन, AMU में भी छात्रों पर लाठीचार्ज


15 Dec 2019, 10:36 PM

अस्पताल में भर्ती हुए जामिया के 26 घायल छात्रों को दी गयी छुट्टी: होली फैमिली प्रवक्ता

होली फैमिली हॉस्पिटल के प्रवक्ता फादर जॉर्ज ने बताया कि जामिया मिलिया इस्लामिया के 26 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिन्हें मामूली चोटें आईं थीं। उनमें से ज्यादातर को अब छुट्टी दे दी गई है। पुलिस कर्मियों को भी सिर में चोट लगने के कारण भर्ती किया गया है. ये छोटे शायद पथराव की वजह से हो सकती हैं।

15 Dec 2019, 10:22 PM

छात्र संघ के नेता भी PHQ के बाहर छात्रों संग कर रहे प्रदर्शन


15 Dec 2019, 10:01 PM

दिल्ली गेट और प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन के गेट भी हुए बंद

15 Dec 2019, 9:58 PM

INDvsWI: पहले वनडे में विंडीज ने भारत को आठ विकेट से हराया


15 Dec 2019, 9:49 PM

IIT और ITO मेट्रो स्टेशन के गेट भी बंद

15 Dec 2019, 9:48 PM

CAB के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी बवाल, पुलिस और छात्रों के बीच हिंसक झड़प


15 Dec 2019, 9:45 PM

जामिया प्रदर्शन: जख्मी छात्रों को बिना इलाज कालकाजी थाने रखा गया, वकीलों की एंट्री पर पाबंदी

15 Dec 2019, 9:42 PM

जामिया इलाके में तनाव बरकरार, छात्रों का दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के पास हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद जामिया के आसपास के इलाकों में तनाव अभी भी बरकरार है। जामिया के छात्रों के साथ हुई हिंसा की घटना के विरोध में JNU के छात्र दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।


15 Dec 2019, 9:34 PM

जामिया के छात्रों के साथ हिंसा के खिलाफ दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंच रहे JNU के छात्र

15 Dec 2019, 9:08 PM

ओखला, जामिया नगर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मदनपुर खादर इलाके के सभी स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद: मनीष सिसोदिया


15 Dec 2019, 9:01 PM

दिल्ली पुलिस से बसों में आग लगवा रही है बीजेपी: मनीष सिसोदिया

दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के पास हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने BJP पर हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी दिल्ली में आग लगवाने का कम कर रही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “फोटो में साफ दिख रहा है कि बीजेपी ने घटिया राजनीति करते हुए पुलिस से ये आग लगवाई है. ये फ़ोटो देखिए.. देखिए कौन लगा रहा है बसों और कारों में आग। यह फ़ोटो सबसे बड़ा सबूत है बीजेपी की घटिया राजनीति का, इसका कुछ जवाब देंगे बीजेपी के नेता।”

उन्होंने कहा, “इस बात की तुरंत निष्पक्ष जाच होनी चाहिए कि बसों में आग लगने से पहले ये वर्दी वाले लोग बसों में पीले और सफ़ेद रंग वाली केन से क्या डाल रहे है? और ये किसके इशारे पर किया गया?”

15 Dec 2019, 8:41 PM

पुलिस प्रदर्शनकारियों की पहचान में जुटी हुई है: DCP (दक्षिण-पूर्वी दिल्ली)

दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में हुए प्रदर्शन को लेकर साउथ ईस्ट दिल्ली के DCP चिन्मय बिस्वाल ने कहा,“भीड़ काफी हिंसक थी। पथराव में करीब 6 पुलिस जवान घायल हुए हैं। फ़िलहाल हमें किसी की भी पहचान नहीं मिली है”

उन्होंने कहा, “हमारा एकमात्र उद्देश्य भीड़ को पीछे धकेलना है ताकि इलाके में कानून-व्यवस्था बहाल की जा सके। हमें जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ कोई समस्या नहीं है”

ये पूछने पर कि क्या पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायर किया, DCP ने बताया, “बिल्कुल भी गोलीबारी नहीं हुई है। यह एक झूठी अफवाह है जो फैलाई जा रही है। भीड़ ने आगजनी की, मोटरसाइकिलों को आग लगा दी और हम पर पथराव किया”


15 Dec 2019, 7:56 PM

जामिया प्रदर्शन: पुलिस ने महिला पत्रकार के साथ की मारपीट

जामिया में प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने बीबीसी की एक महिला पत्रकार के साथ भी मारपीट की बुशरा शेख नाम की इस पत्रकार ने बताया, “मैं बीबीसी की तरफ से यहां कवरेज के लिए आई थी, पुलिस ने मेरा फोन छीन लिया, उसे तोड़ दिया। पुरुष पुलिस कर्मियों ने मेरे बाल खींचे। उन्होंने मुझे एक बैटन से मारा और जब मैंने उनसे अपना फोन वापस मांगा तो उन्होंने मझे मां बहन की गालियां दीं। मैं यहां मनोरंजन के लिए नहीं आई हूं, मैं कवरेज के लिए यहां आई थी।”

15 Dec 2019, 7:06 PM

नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कोर्ट के फैसले के बाद रखेंगे अपना पक्ष: उद्धव ठाकरे


15 Dec 2019, 6:59 PM

दिल्ली: जामिया कैंपस में पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, कई छात्रों को किया अरेस्ट

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक रूप लेता जा रहा है। जामिया कैंपस में पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। यूनिवर्सिटी के अन्दर मौजूद छात्रों को लायब्रेरी में रखा गया है। पुलिस ने कई छात्रों को अरेस्ट किया है।

15 Dec 2019, 6:28 PM

तस्वीरों में: CAB को लेकर दिल्ली में हिंसक हुआ प्रदर्शन, 3 बसों में लगाई आग

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक रूप लेता जा रहा है। जामिया मिल्लिया के पास प्रदर्शनकारियों ने 3 बसों में आग लगा दी है। आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल विभाग की टीम पर भी हमला किया गया, जिसमें कई दमकलकर्मी घायल हो गए हैं।

दिल्ली पुलिस के आदेश के बाद दिल्ली मेट्रो के सुखदेव विहार स्टेशन के एंट्री-एग्जिट और आश्रम स्टेशन के गेट नंबर तीन को बंद कर दिया गया है। सुखदेव विहार स्टेशन पर मेट्रो को न रोकने के आदेश भी दिए गए हैं। जामिया नगर और बटला हाउस में सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया है।


15 Dec 2019, 6:11 PM

दिल्ली: सुखदेव विहार और आश्रम मेट्रो स्टेशन के गेट बंद किए गए

दिल्ली पुलिस के आदेश के बाद दिल्ली मेट्रो के सुखदेव विहार स्टेशन के एंट्री-एग्जिट और आश्रम स्टेशन के गेट नंबर तीन को बंद कर दिया गया है। सुखदेव विहार स्टेशन पर मेट्रो को न रोकने के आदेश भी दिए गए हैं।

15 Dec 2019, 6:04 PM

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल जगदीप धनकर ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील


15 Dec 2019, 5:59 PM

भारत ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 289 रनों का लक्ष्य, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत का अर्ध शतक

15 Dec 2019, 5:33 PM

CAB को लेकर दिल्ली में हिंसक हुआ प्रदर्शन, 3 बसों में लगाई आग, कई दमकलकर्मी घायल

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक रूप लेता जा रहा है। जामिया मिल्लिया के पास प्रदर्शनकारियों ने 3 बसों में आग लगा दी है। आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल विभाग की टीम पर भी हमला किया गया, जिसमें कई दमकलकर्मी घायल हो गए हैं।


15 Dec 2019, 4:16 PM

बीजेपी की सहयोगी असम गण परिषद नागरिकता कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगी याचिका

नागरिकता संशोधन कानून पर बीजेपी को अब उसके सहयोगी ही घरने लगे हैं। पूवोत्तर में बीजेपी की सबसे अहम सयोगी पार्टी असम गण परिषद ने नागरिकता कानून के विरोध का ऐलान कर दिया है। बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए असम गण परिषद ने ऐलान किया है कि वह नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ याचिका दाखिल करेगी।

असोम गण परिषद के जोई नाथ शर्मा ने कहा, “शनिवार को एक पार्टी की बैठक आयोजित की गई, पार्टी ने असम में नागरिकता संशोधन कानून और विशेष रूप से ब्रह्मपुत्र घाटी में कार्यान्वयन को चुनौती देने वाली याचिका दायर करने का फैसला किया। हमारे पार्टी अध्यक्ष एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे जो गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगा।”

नागरिकता संशोधन कानून पर असोम गण परिषद का स्टैंड बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले असोम गण परिषद ने नागरिकता कानून का समर्थन किया था। संसद के दोनों सदनों से नगारिकता संशोधन कानून पास होने और इस पर राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद से पूरा पूर्वोत्तर जल रहा है। असम सबसे ज्यादा उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। असम के 10 जिले प्रभावित हुए हैं। 10 जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। राज्य के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

15 Dec 2019, 3:56 PM

भारतीय मूल की जमैका की रहने वाली टोनी एन सिंह को मिस वर्ल्ड 2019 चुना गया

भारतीय मूल की जमैका की रहने वाली टोनी एन सिंह को मिस वर्ल्ड 2019 चुना गया। कार्यक्रम का लंदन में आयोजित कार्यक्रम में 2018 की मिस वर्ल्ड वनेसा पोंस ने उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजाया।


15 Dec 2019, 3:54 PM

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले का मलाणा गांव बर्फ की चादर में ढका

15 Dec 2019, 2:49 PM

बंगाल में नागरिकता कानून का विरोध, राज्य के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवा निलंबित

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में उग्र प्रदर्शन हो रहा है। ऐसे में प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बंगाल के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया है।


15 Dec 2019, 2:29 PM

नागरिकता संशोधन कानून पर बीजेपी को बड़ा झटका, सहयोगी पार्टी असम गण परिषद ने किया विरोध का ऐलान

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पूर्वोत्तर में बीजेपी की सहयोगी पार्टी असम गण परिषद ने नागरिकता कानून के विरोध का ऐलान किया है। इससे पहले उसने कानून का समर्थन किया था।

15 Dec 2019, 2:17 PM

मुंबई: सीएम उद्धव ठाकरे से PMC खाताधारकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

मुंबई में सीएम उद्धव ठाकरे के निवास पर पीएमसी खाताधारकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान पीएमसी खाताधरकों को राहत देने की अपील की।


15 Dec 2019, 2:16 PM

बेंगलुरु: महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में प्रदर्शन

15 Dec 2019, 1:20 PM

नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन में अब तक 3 लोगों की मौत, 27 घायल


15 Dec 2019, 1:19 PM

असम हिंसा की चपेट में है, ये चिंता का विषय है: अधीरंजन चौधरी

कांग्रेस नेता अधीरंजन चौधरी ने कहा, “यह चिंता का विषय है कि पूरा उत्तर-पूर्व, विशेषकर असम क्षेत्र हिंसा की चपेट में है। असम को देश के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है। एक तरफ कश्मीर घाटी है और दूसरी तरफ, नया कश्मीर, असम है।”

15 Dec 2019, 1:10 PM

चेन्नई वनडे: वेस्टइंडीज ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

चेन्नई भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे वनडे मैच में विस्टइंडीज ने टॉस जीत लिया है। वेस्टइंडीज ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।


15 Dec 2019, 1:00 PM

सावरकर ने कहा था, गाय हमारी माता नहीं है, क्या बीजेपी इसे करेगी स्वीकार: छगन भुजबल

एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा, “जब बड़ी हस्तियों की बात आती है, तो हर कोई हर बात पर सहमत नहीं होता है। सावरकर के बारे में राहुल जी के अपने विचार हैं। सावरकर ने कहा था कि गाय हमारी मां नहीं है, लेकिन बीजेपी कहती है कि गाय हमारी माता है। सावरकर की सोच भी 'ज्ञानवादी' थी लेकिन क्या बीजेपी इसे स्वीकार कर सकती है? वे नहीं कर सकते।”

15 Dec 2019, 12:45 PM

राजस्थान के बूंदी में पुलिस ने मॉडल और अभिनेत्री पायल रोहतगी को हिरासत में लिया

मॉडल और अभिनेत्री पायल रोहतगी को राजस्थान की बूंदी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पायल रोहतगी पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर टिप्पणी करने का आरोप है। केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


15 Dec 2019, 12:16 PM

मुंबई: PMC खाताधारकों ने आरबीआई के बाहर किया प्रदर्शन

15 Dec 2019, 12:14 PM

नेपाल: बस हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हुई, 19 लोग हुए घायल


15 Dec 2019, 12:13 PM

राजस्थान: जब एक शख्स ने 50 पैसे जमा कराने से किया मना तो बैंक ने जारी कर दिया नोटिस

15 Dec 2019, 11:54 AM

श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों को भी नागरिकता मिलनी चाहिए: श्री श्री रविशंकर


15 Dec 2019, 11:24 AM

NRC को बिहार और पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए: गिरिराज सिंह

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि NRC को बिहार और पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।

15 Dec 2019, 11:21 AM

प्रदर्शन के चलते कई ट्रेन रद्द, कई आंशिक रूप से रद्द: ईस्ट कोस्ट रेलवे

ईस्ट कोस्ट रेलवे के पीआरओ ने बताया, “प्रदर्शन को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा-खड़गपुर रेलवे खंड के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 15 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 10 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है।” गौरतलब है कि पूवोत्तर में कई जगहों पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।


15 Dec 2019, 11:16 AM

CBI करेगी IIT छात्रा फातिमा लतीफ की खुदकुशी केस की जांच

तमिलनाडु में इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की छात्रा फातिमा लतीफ की खुदकुशी मामले की जांच सीबीआई करेगी। तमिलनाडु सरकार ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी है।

15 Dec 2019, 10:50 AM

बिहार: गया में बीजेपी महिला की प्रदेश अध्यक्ष पर अज्ञात लोगों ने किया हमला

बिहार में गया के मिर्जा गालिब कॉलेज के पास अज्ञात लोगों ने बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सिन्हा की कार पर हमला किया है। उन्होंने कहा, “उपद्रवियों ने जैसे ही मेरी कार पर बीजेपी का झंडा देखा, उन्होंने पीएम के खिलाफ नारे लगाना शुरू कर दिया और मेरी कार पर हमला किया।”


15 Dec 2019, 10:45 AM

ग्रेटर नोएडा: बिरयानी बेच रहे शख्स की पिटाई के मामले में केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

ग्रेटर नोएडा में बिरयानी बेच रहे शख्स की पिटाई पर पुलिस का बयान आया है। ग्रेटर नोएडा के एसपी रणविजय सिंह ने कहा, “घटना रबूपुरा इलाके की है। हमने वीडियो देखा है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की पहचान कर ली गई है। पीड़ित को थाने में बुलाया गया है। तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।”

15 Dec 2019, 10:21 AM

यूपी के ग्रेटर नोएडा में बिरयानी बेच रहे शख्स पर कुछ लोगों ने किया हमला, पिटाई की और गालियां भी दीं

उत्तर प्रदेश के ग्रेटनर नोएडा के रबूपुरा इलाके में बिरयानी बेच रहे 43 साल के एक शख्स पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति की आरोपियों ने पिटाई की। इस दौरान बिरयानी बेच रहे शख्स को गालियां भी दीं।


15 Dec 2019, 9:43 AM

नेपाल: सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत

नेपाल के सिंधुपालचोक जिले में 40 यात्रियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। मौके पर रेस्क्यू ऑपरशन जारी है।

15 Dec 2019, 9:27 AM

राजस्थान: जैसलमेर में सड़क दुर्घटना में सेना के 5 जवान घायल

राजस्थान के जैसलमेर में सोनू गांव के पास आज सुबह सड़क दुर्घटना में सेना के 5 जवान घायल हो गए। उन्हें चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


15 Dec 2019, 9:24 AM

हम असम के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: सीएम सर्बानंद सोनोवाल

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट कर कहा, "हम सभी असली भारतीय नागरिकों और असम के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

15 Dec 2019, 8:37 AM

अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह की मांग, निर्भया के दोषियों को मैं दूंगी फांसी, मुझे मौका दें

निर्भया गैंगरेप के दोषियों को पूरे देश में फांसी दिए जाने की मांग तेज होने लगी है। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने का बड़ा बयान आया है। शूटर वर्तिका सिंह ने यह मांग की है कि निर्भया के चारों दोषियों को एक महिला द्वारा फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने खून से गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने यह मांग की कि निर्भया के दोषियों को मैं फांसी देना चाहती हूं। उन्होंने लिखा है, “मेरे द्वारा निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने से पूरे देश में एक संदेश जाएगा कि एक महिला भी फांसी दे सकती है। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि महिला कलाकार और सांसद मेरा समर्थन करें। मुझे उम्मीद है कि इससे समाज में बदलाव आएगा।”


15 Dec 2019, 8:29 AM

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 6 महीने के भीतर बलात्कार के मामलों में दोषियों को मौत की सजा देने की मांग को लेकर स्वाति मालीवाल 13 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। बेहोश होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। अनशन की वजह से स्वाति मालीवाल का वजन भी काफी घटा है। दिल्ली महिला आयोग के अनुसार, स्वाति मालीवाल कमजोरी के चलते बात करने में भी असमर्थ हैं।

15 Dec 2019, 8:19 AM

गुवाहाटी में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील, नागरिकता कानून के खिलाफ देश में प्रदर्शन जारी

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन जारी है। इस बीच असम के गुवाहाटी में आज सुबह 9 से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई थी। पूर्वोतर में इस कानून को लेकर तनाव जारी है।

वहीं, असम डिब्रूगढ़ में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia