बड़ी खबर LIVE: ममता बनर्जी की खुली चुनौती, नेशनल पापुलेशन रजिस्टर का काम रोकने के आदेश जारी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को खुली चुनौती दी है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को तैयार करने या अपडेट करने संबंधी सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। इस बारे में एक आदेश जारी कर दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

16 Dec 2019, 11:39 PM

अलीगढ़ के बाद मेरठ में भी कल शाम तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद

16 Dec 2019, 11:37 PM

ममता बनर्जी की खुली चुनौती, नेशनल पापुलेशन रजिस्टर का काम रोकने के आदेश जारी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को खुली चुनौती दी है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को तैयार करने या अपडेट करने संबंधी सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। इस बारे में एक आदेश जारी कर दिया गया है।

16 Dec 2019, 9:34 PM

शांति बनाए रखने के लिए पूरे बंगाल में 354 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर हुए उपद्रव को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे राज्य में 354 लोगों को गिरफ्तार किया है।


16 Dec 2019, 9:29 PM

नागरिकता कानून पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने फिर उठाया सवाल, कहा- अब तक नहीं मिला जवाब

महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर नागरिकता संशोधन कानून पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा में नागरिकता विधेयक पर हमारी पार्टी द्वारा पूछे गए सवालों के अभी तक जवाब नहीं मिले हैं।

16 Dec 2019, 9:22 PM

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने अगले भारतीय सेना प्रमुख होंगे

भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने अगले भारतीय सेना प्रमुख होंगे। वह वर्तमान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के सेवानिवृत्त होने के बाद उनका स्थान लेंगे।


16 Dec 2019, 8:32 PM

पुलिस का दावा, मऊ में भड़की हिंसा पर काबू पाया गया, इलाके में धारा 144 लागू

जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों पर पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मऊ में प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा पर काबू पा लिया गया है। मऊ के डीएम ने बताया कि अभी स्थिति शांतिपूर्ण है। फिलहाल हाजीपुरा चौक इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।

16 Dec 2019, 8:10 PM

धनखड़ ने ममता से राज्य में हालात के बारे में व्यक्तिगत रूप से बताने को कहा


16 Dec 2019, 8:07 PM

मऊ में स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में, इलाके में धारा 144 लागू: DGP, UP

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि मऊ में स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

16 Dec 2019, 8:05 PM

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्याल को पत्र लिखकर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि, “राज्य सरकार की आलोचना करने वाले आपके लगातार ट्वीट्स और प्रेस ब्रीफिंग को देखना वास्तव में खेद की बात है ... राज्य प्रशासन का पूरा ध्यान शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखने में है, फिलाहल पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है।”


16 Dec 2019, 7:58 PM

शैक्षणिक और प्रवेश परीक्षा शुल्क में बढ़ेतकी के विरोध में FTII के चार छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

स्टूडेंट्स एसोसिएशन, फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे: एफटीआईआई के चार छात्र हर साल शैक्षणिक और प्रवेश परीक्षा शुल्क दोनों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

16 Dec 2019, 7:49 PM

जम्मू-कश्मीर : एलओसी पर भारत-पाकिस्तान के बीच जबरदस्त गोलाबारी

पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। पाकिस्तान की इस हरकत का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दोनों तरफ से भारी फायरिंग की खबर है। सेना के सूत्रों की मानें तो भारतीय और पाकिस्तान सेना आज सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के साथ भारी गोलीबारी की। पाकिस्तानी भारत के अंदर घुसपैठ कराने की कोशिश कर रहा था। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है।


16 Dec 2019, 7:39 PM

दिल्ली: खोले गए सभी मेट्रो स्टेशनों के गेट

16 Dec 2019, 7:25 PM

विरोध प्रदर्शन की रिपोर्टिंग के दौरान सावधानी बरते मीडिया: पश्चिम बंगाल सरकार

पश्चिम बंगाल सरकार ने नागरिकता कानून के विरोध के दौरान हिंसा की घटनाओं की रिपोर्टिंग करते समय मीडिया को सावधानी बरतने के लिए कहा है।


16 Dec 2019, 7:22 PM

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में इंटरनेट सेवा मंगलवार अधि रात तक के लिए बंद

16 Dec 2019, 7:19 PM

जम्मू-कश्मीर:सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारत-पाकिस्तान सेना के बीच भारी गोलीबारी


16 Dec 2019, 6:55 PM

जामिया हिंसा: बीजेपी ने मनीष सिसोदिया समेत कई AAP नेताओं के खिलाफ दर्ज की शिकायत

दिल्‍ली बीजेपी ने उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्‍ला खान और अन्‍य के खिलाफ दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर के पास शिकायत दर्ज कराई। रविवार को जामिया इलाके में हुई हिंसा में उनकी संलिप्‍तता की शिकायत की गई है।

16 Dec 2019, 6:54 PM

छात्रों पर बर्बरता को लेकर सोनिया गांधी समेत कई विपक्षी नेता मंगलवार को राष्ट्रपति से मिलेंगे

जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर कांग्रेस नेता एके एंटनी ने कहा कि कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया जी के नेतृत्व में, लगभग सभी महत्वपूर्ण विपक्षी नेता भारत के राष्ट्रपति से मिलेंगे।


16 Dec 2019, 6:29 PM

यदि आप मेरी सरकार को बर्खास्त करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं, लेकिन मैं बंगाल में सीएए की अनुमति कभी नहीं दूंगी: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा कि यदि आप मेरी सरकार को बर्खास्त करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं, लेकिन मैं बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की अनुमति कभी नहीं दूंगी। यदि वे सीएए को लागू करना चाहते हैं तो ये मेरे मौत के बाद भी होगा।

16 Dec 2019, 6:27 PM

भारत-जापान शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है, लेकिन यह गुवाहाटी में ही होगा: हिमंत बिस्वा सरमा

असम सरकार के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत-जापान शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है, लेकिन यह गुवाहाटी में ही होगा। प्रधानमंत्री ने फैसला किया है कि गुवाहाटी से कार्यक्रम स्थल को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा, लेकिन तारीख बदली जा सकती है। पीएम बहुत खास हैं कि ऐसा गुवाहाटी में ही होना चाहिए।


16 Dec 2019, 6:23 PM

मुस्लिम एडवोकेट्स एसोसिएशन ने नागरिकता कानून को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

मुस्लिम एडवोकेट्स एसोसिएशन ने नागरिकता कानून को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपने याचिका में इसे असंवैधानिक घोषित करने के लिए कहा है।

16 Dec 2019, 6:22 PM

जम्मू-कश्मीर: गुरेज सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन, एक जवान शहीद


16 Dec 2019, 6:22 PM

कांग्रेस का हर व्यक्ति इस अत्याचार के खिलाफ लड़ेगा और छात्रों के साथ खड़ा होगा: प्रियंका गांधी

16 Dec 2019, 6:20 PM

सरकार ने संविधान को चोट पहुंचाई, यह देश की आत्मा पर हमला, युवा देश की आत्मा हैं: प्रियंका गांधी

इंडिया गेट पर धरना खत्म करने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ने संविधान को एक झटका दिया है। यह राष्ट्र की आत्मा पर हमला है, युवा राष्ट्र की आत्मा है। विरोध करना उनका अधिकार है। मैं भी एक मां हूं। आपने उनकी लाइब्रेरी में प्रवेश किया, उन्हें बाहर निकाला और उनकी पिटाई की। यह अत्याचार है।


16 Dec 2019, 6:20 PM

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों से की शांति की अपील

16 Dec 2019, 6:16 PM

इंडिया गेट पर धरना खत्म करने के बाद प्रियंका गांधी बोलीं- देश सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ेगा

जामिया और एएमयू के छात्रों पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का धरना खत्म हो गया है। बता दें कि यह धरना इंडिया गेट पर हो रहा था। उन्होंने धरना खत्म करने के बाद कहा कि देश में लोकतंत्र है, तानाशाह नहीं चलेगी. देश सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ेगा। उन्होंने कहा, “संविधान को नष्ट करने की कोशिश हो रही है और हर हिंदुस्तानियों को इसके खिलाफ लड़ना पड़ेगा। हर हिंदुस्तानियों को एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आना होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रोजगार और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर बोलना चाहिए।


16 Dec 2019, 6:07 PM

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी को तलब

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जानकारी लेने के लिए सीएम ममता बनर्जी को तलब किया।

16 Dec 2019, 6:05 PM

नागरिकता कानून के खिलाफ यूपी में भी हिंसक प्रदर्शन, मऊ में तोड़े गए गाड़ियों के शीशे, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलगीढ़, लखनऊ के बाद अब मऊ में प्रदर्शन हिंसक हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए हैं। मौके पर एसपी और जिलाधिकारी मौजूद हैं। खबरों के मुताबिक, मऊ के मिर्जाहादीपूरा चौराहे पर प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े है।


16 Dec 2019, 5:56 PM

गुवाहाटी में हमने कर्फ्यू हटा लिया है और अब दिन के समय में कर्फ्यू नहीं रहेगा:हिमंत बिस्वा सरमा

असम मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गुवाहाटी में हमने कर्फ्यू हटा लिया है और अब दिन के समय में कर्फ्यू नहीं रहेगा। हालांकि, जब तक हम स्थिति की समीक्षा नहीं करेंगे और इस संबंध में निर्णय नहीं लेंगे, तब तक रात का कर्फ्यू लगा रहेगा।

16 Dec 2019, 5:55 PM

राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्‍ली पुलिस आयुक्‍त अमूल्य पटनायक को लिखा पत्र

राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्‍ली पुलिस आयुक्‍त अमूल्य पटनायक को पत्र लिखकर पुरुष पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला छात्रों की पिटाई और अभद्रता पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।


16 Dec 2019, 5:54 PM

वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अग्रिम कर की किश्त के भुगतान की अंतिम तिथि 15 से 31 दिसंबर तक करने का निर्णय: सीबीडीटी

सीबीडीटी ने असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में इंटरनेट सेवाओं की रोक को देखते हुए वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अग्रिम कर की किश्त के भुगतान की अंतिम तिथि 15 से 31 दिसंबर तक करने का निर्णय लिया है। बाकियों के लिए 19 दिसंबर की तारीख है।

16 Dec 2019, 5:43 PM

दिल्ली: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर इंडिया गेट पर धरने पर प्रियंका गांधी, कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद

जामिया सिंधिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर इंडिया गेट के पास प्रियंका गांधी धरने पर बैठी हैं। उनके साथ केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, पीएल पुनिया, अहमद पटेल, अंबिका सोनी और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जारी है।


16 Dec 2019, 5:31 PM

दिल्लीः जनपथ और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन भी बंद किए गए

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जामिया हिंसा के मुद्दे को लेकर इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गई हैं। इस धरने को देखते हुए डीएमआरसी ने लोक कल्याण मार्ग और जनपथ मेट्रो स्टेशन के निकासी और प्रवेश पर रोक लगा दी है।

16 Dec 2019, 5:22 PM

दिल्ली: इंडिया गेट पर धरने पर प्रियंका गांधी, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे

दिल्ली के इंडिया गेट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी धरने पर बैठी हुई। इस धरने में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने के लिए पहुंचे है।


16 Dec 2019, 5:18 PM

नागरिकता कानून भारत का आंतरिक मामला है, हम इसका सम्मान करते हैं: भारत में फ्रांस के राजदूत इमैन्युएल लीनैन

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैन्युएल लीनैन ने कहा कि नागरिकता कानून भारत का आंतरिक मामला है, हम इसका सम्मान करते हैं।

16 Dec 2019, 5:15 PM

हिंसा के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की

देश के कुछ हिस्सों में हालिया हिंसा के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की। नागरिकों और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

एमएसए सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनों से कानून और व्यवस्था, शांति और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने का अनुरोध किया। उनसे यह भी अनुरोध किया गया है कि वे हिंसा भड़काने की क्षमता रखने वाले सोशल मीडिया पर फर्जी समाचारों और अफवाहों के प्रसार के खिलाफ कार्रवाई करें।


16 Dec 2019, 4:57 PM

नॉर्थ-ईस्ट जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे गृह मंत्री अमित शाह: सोनिया गांधी

छात्रों के साथ हुई बर्बरता के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने बयान जारी कर कहा, “मोदी सरकार स्वयं हिंसा और बंटवारे की जननी बन गई है। सरकार ने देश को नफरत की अंधी खाई में धकेल दिया है और युवाओं के भविष्य को आग की भट्ठी में झुलसा दिया है।”

सोनिया गांधी ने कहा है कि नॉर्थ-ईस्ट जाने की हिम्मत गृह मंत्री अमित शाह नहीं जुटा पा रहे हैं।

16 Dec 2019, 4:39 PM

दिल्ली: इंडिया गेट पर धरने पर प्रियंका गांधी, कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद

जामिया और एएमयू में छात्रों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का इंडिया गेट पर धरना जारी है। कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद है। कांग्रेस के नेता नारेबाजी कर रहा हैं, ‘मोदी तेरी तानाशाही, नहीं चलेगी, नहीं चलेगी।’


16 Dec 2019, 4:09 PM

इंडिया गेट पर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का धरना, छात्रों के साथ बर्बरता का विरोध

इंडिया गेट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के नेता धरने पर बैठ गए हैं। जामिया और एमएमयू में छात्रों के साथ हुई बर्बाता के खिलाफ कांग्रेस यह धरना दे रही है। दो घंटे तक इंडिया गेट पर कांग्रेस पार्टी के नेता धरना देंगे।

दिल्ली के कांग्रेस मुख्याल में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि किस प्रकार से युवाओं और छात्रों पर सरकार हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि हिंसा की जननी अगर सरकार ही बन जाए तो जनता क्या करेगी।

16 Dec 2019, 3:52 PM

जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के मेट्रो स्टेशन को फिर किया गया बंद, छात्रों का प्रदर्शन जारी

जामिया मिलिया इस्लामिया में एक बार फिर से मेट्रो स्टेशन के गेट को बंद कर दिया गया है। डीएमआरसी के मुताबिक, इस स्टेशन पर मेट्रो नहीं रुकेगी। वहीं, विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन जारी है।


16 Dec 2019, 3:48 PM

उन्नाव रेप केस: दिल्ली की तीस हजारी अदालत मंगलवार को सजा का ऐलान करेगी

उन्नाव रेप केस में मंगलवार को ही दिल्ली की तीस हजारी अदालत सजा का ऐलान करेगी। इससे पहले खबर आई थी कि 19 दिसंबर को अदालत सजा का ऐलान करेगी।

16 Dec 2019, 3:30 PM

सरकार ने संविधान और छात्रों पर हमला किया: प्रियंका गांधी

जामिया में पुलिस की बर्बता पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने संविधान और छात्रों पर हमला किया है। हम भारत के संविधान के लिए लड़ेंगे।


16 Dec 2019, 3:28 PM

अफवाह की वजह से जामिया में फैली हिंसा: दिल्ली पुलिस

जामिया हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बयान आया है। प्रेस को संबोधित करते हुए दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा ने कहा कि जामिया हिंसा की जांच दिल्ली क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिय पर अफवाह फैलाए गए थे, जिसके चलते हिंसा भड़की।

रंधावा ने बताया कि चार डीटीसी बसों में आग लगाई गई थी। दर्जनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था, इनमें ज्यादातर दोपहिया वाहन थे। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि 30 पुलिसकर्मियों को चोट पहुंची है। वहीं 39 प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था, हालांकि रात में उन्हें छोड़ दिया गया था।

16 Dec 2019, 3:26 PM

पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- आखिरकार प्रचारक प्रमुख को अफवाह फैलाने और झूठ बोलने से फुर्सत मिल गई

नागरिकता संशोधन कानून पर प्रदर्शन को लेकर पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी आलोचना की है। पार्टी ने ट्वीट कर कहा, “आखिरकार प्रचारक प्रमुख को अफवाह फैलाने और झूठ बोलने से फुर्सत मिल गई। और उनका ध्यान गया इस पर पर की देश जल रहा है।”


16 Dec 2019, 3:09 PM

उन्नाव रेप केस में विधायक कुलदीप सेंगर दोषी करार, दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट का फैसला

उन्नाव रेप केस में विधायक कुलदीप सेंगर को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने फैसला सुनाया है। एक अन्य आरोपी को पुलिस ने बरी कर दिया है। 19 दिसंबर को कोर्ट इस मामले में सजा का ऐलान करेगा। इसके साथ ही चार्जशीट में देरी को लेकर कोर्ट ने सीबीआई को फटकार लगाई है। कोर्ट ने सीबीआई से पूछा कि आखिर इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने में एक साल का समय क्यों लगा।

16 Dec 2019, 2:18 PM

नागरिकता संशोधन कानून पर हिंसक प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “नागरिकता संशोधन अधिनियम पर हिंसक विरोध दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। चर्चा और बहस लोकतंत्र का हिस्सा है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है।”

एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि किसी यह शांति, एकता और भाईचारा बनाए रखने का समय है। सभी से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह और झूठ से दूर रहें। उन्होंने यह भी कहा कि मैं यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि सीएए से किसी भी धर्म का कोई भारतीय प्रभावित नहीं होगा।


16 Dec 2019, 1:52 PM

जामिया में पुलिस ने छात्रों के साथ की बर्बरता, मामले की हो न्यायिक जांच: गुलाम नबी आजाद

जामिया के मुद्दे पर कांस्टीट्यूशन क्लब में विपक्ष की ओर से प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसकर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में घुसने की इजाजत नहीं दी थी, ऐसे में सवाल यह है कि आखिर पुलिस कैंपस में कैसे घुसी? आजाद ने कहा कि पुलिस कैंपस में घुसकर छात्रों के साथ बर्बरता की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अंडर में आती है। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इस पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि जिस तरह से जामिया कैंपस में घुसकर पुलिस ने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है, यह बिलकुर असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहले यूनिवर्सिटी की बिजली काट दी उसके बाद छात्रों को पीटा। उन्हेंने कहा कि इस घटना के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं, ऐसे में अमित शाह दो दिन से कहा हैं? येचुरी ने कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि इस देश को हमारे बुजुर्गों ने बनाया है। उन्होंने कहा कि इसे कोई तोड़ नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जज की अध्यक्षता में जामिया मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने पूछा कि छात्रों के साथ बर्बरता क्यों की गई? उन्होंने कहा कि इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है और कोर्ट ने कहा है कि वह इस मामले को देखेगा।

16 Dec 2019, 1:43 PM

पुलिस की बर्बरता के खिलाफ जामिया के बाहर छात्रों का शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन


16 Dec 2019, 1:38 PM

जामिया मुद्दे पर दिल्ली पुलिस मुख्याल में अहम बैठक

जामिया मुद्दे पर दिल्ली पुलिस मुख्याल में एक बैठक चल रही है। इस बैठक के बाद दिल्ली पुलिस प्रेस कांफ्रेंस करेगी। वहीं, पुलिस की ओर से यह दलील दी गई है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाए गए थे। अफवाह फैलाए जाने की वजह से जामिला में हिंसा फैली है।

16 Dec 2019, 1:30 PM

दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से छात्रों का प्रदर्शन जारी

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से छात्रों का प्रदर्शन जारी है। पुलिस की बर्बरता के खिलाफ यूनिवर्सिटी के बाहर छात्र बड़ी संख्या में जमा हुए हैं। विश्वविद्यालय कैंप में घुसकर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया था। पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर छात्रों को पीटा। अब छात्र पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बड़ी खबर LIVE: ममता बनर्जी की खुली चुनौती, नेशनल पापुलेशन रजिस्टर का काम रोकने के आदेश जारी

16 Dec 2019, 1:26 PM

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम खान की राज्य विधानसभा की सदस्यता अयोग्य घोषित की

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम खान को फर्जी हलफनामे के संबंध में राज्य विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया। वह रामपुर के विधायक थे। वह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे हैं।

16 Dec 2019, 1:21 PM

पश्चिम बंगाल: CAA और NRC के विरोध में ममता बनर्जी का कोलकाता में मार्च

पश्चिम बंगाल में टीएमसी और नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ मार्च किया है।


16 Dec 2019, 1:17 PM

दिल्ली में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सीएम केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा

दिल्ली में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा है।

16 Dec 2019, 12:59 PM

छात्रों के साथ बर्बरता पर जामिया की VC बोलीं- बिना इजाजत यूनिवर्सिटी में घुसी पुलिस, कराएंगे FIR

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक खत्म हो गई है। कुलपति नजमा अख्तर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस बिना इजाजत यूनिवर्सिटी के अंदर घुसी। यूनिवर्सिटी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि इस ममाले में हम एफआईआर दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में हाईलेवल जांच की मांग करते हैं।

कुलपति ने कहा, “यूनिवर्सिटी के अंदर बिना इजाजत पुलिस का आना। बच्चों के साथ जो पुलिस ने व्यवहार किया है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लाइब्रेरी में पुलिस आखिर कैसे घुसी? लाइब्रेरी में जो नुकासना पहुंचाया गया वह कैसे हुआ?”

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के किसी भी छात्र की मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए हैं।


16 Dec 2019, 12:37 PM

राजस्थान: बूंदी कोर्ट ने पायल रोहतगी को आठ दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार मॉडल और अभिनेत्री पायल रोहतगी को बूंदी की एक स्थानीय अदालत ने आठ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

16 Dec 2019, 12:34 PM

जामिया के बाहर छात्रों का शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन जारी


16 Dec 2019, 12:30 PM

डीयू में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की खबर, पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया

दिल्ली विश्वविद्यालय में भी छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पुलिस डीयू के अंदर घुस गई है। छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की खबर है। खबरों के मुताबिक, पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया है। जामिया और एएमयू में छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। डीयू के छात्रों ने इम्तिहान का बायकॉट किया है। आज डीयू के छात्र इंडिया गेट पर जमा होंगे और प्रदर्शन करेंगे।

बड़ी खबर LIVE: ममता बनर्जी की खुली चुनौती, नेशनल पापुलेशन रजिस्टर का काम रोकने के आदेश जारी
16 Dec 2019, 12:10 PM

जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक

जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक कुलपति नजमा अख्तर के कार्यालय में चल रही है। इस बैठक में कल की घटना पर चर्चा हो रही है। इस बीच छात्र जमिया के गेट के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं।


16 Dec 2019, 12:07 PM

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की

जामिया मिलिया इस्लामिया और एएमयू में विरोध पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद घयोरुल हसन रिजवी ने कहा, “मैं प्रदर्शनकारियों से अपील करता हूं कि इस तरह के विरोध प्रदर्शन नहीं किए जाने चाहिए। मैं पुलिस से भी अपील करता हूं कि वे कुछ संयम बरतें और स्थिति को शांति से नियंत्रित करें।”

16 Dec 2019, 11:52 AM

हैदराबाद: मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के छात्रों का प्रदर्शन

दिल्ली के जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुई बर्बरता के खिलाफ हैदराबाद के मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।


16 Dec 2019, 11:50 AM

लखनऊ के नदवा कॉलेज में फिलहाल माहौल शांत

नदवा कॉलेज में प्रदर्शन पर लखनऊ के एसपी कलानिधि नैथानी ने कहा, “करीब 30 सेकंड के लिए पथराव हुआ था, जब लगभग 150 लोग विरोध करने और नारे लगाने के लिए सामने आए थे। स्थिति अब सामान्य है। छात्र अपनी कक्षाओं में वापस जा रहे हैं।”

नदवा के छात्र जामिया में छातों पर हुई बर्बरता के खलिाफ प्रदर्शन कर रहे थे। रविवार को भी नदवा के छात्रों ने प्रदर्शन किया था।

16 Dec 2019, 11:43 AM

लखनऊ: दारुल उलूम नदवतुल यूनिवर्सिटी के गेट को पुलिस ने बंद किया


16 Dec 2019, 11:35 AM

शांतिपूर्ण ढंग से CAB-NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ मैं खड़ा हूं: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन सभी लोगों का समर्थन किया है जो देश में नागरिकत संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सीएबी और एनआरसी भारत पर फासीवादियों द्वारा फैलाए गए बड़े ध्रुवीकरण के हथियार हैं। इन गंदे हथियारों के खिलाफ सबसे अच्छा बचाव शांतिपूर्ण, अहिंसक सत्याग्रह है। मैं उन सभी के साथ एकजुटता से खड़ा हूं जो सीएबी और एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।”

16 Dec 2019, 11:27 AM

लखनऊ के दारुल उलूम नदवतुल यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन, बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर मौजूद

लखनऊ के दारुल उलूम नदवतुल यूनिवर्सिटी में छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जामिया और एएमयू के छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। पथराव की भी खबर है।


16 Dec 2019, 11:15 AM

विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा: सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर देश की मौजूदा स्थिति से अवगत कराने के लिए विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने के लिए समय मांगा है।

16 Dec 2019, 10:53 AM

जामिया और AMU में पुलिस की बर्बरता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, कोर्ट कल सुनवाई के लिए तैयार

जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय मामले में सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। कल इस मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने अपील की थी कि कोर्ट इस मामले में संज्ञान ले। इंदिरा जयसिंह ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हिंसा बंद होनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान किया जाना बंद होना चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी छात्रों को मेडिकल सुविधा मिले।


16 Dec 2019, 10:52 AM

जामिया और एएमयू मामले में सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने संज्ञान लेने की अपील की

मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की घटनाओं का उल्लेख किया। जयसिंह ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह इस मुद्दे पर संज्ञान ले।

16 Dec 2019, 10:47 AM

जामिया मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के खिलाफ दायर याचिक पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।


16 Dec 2019, 10:45 AM

AMU प्रदर्शन पर सीएम योगी ने डीजीपी से स्थिति की जानकारी ली

16 Dec 2019, 10:40 AM

यूपी के पांच जिलो में इंटरनेट सेवा पर रोक

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन के दौरान जमिया और एएमयू में छात्रों पर हुई बर्बरता के बाद पुलिस अलर्ट पर है। यूपी के पांच जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। यूपी के जिन पांच जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगाई गई है, उनमें अलीगढ़, कासगंज, मेरठ, सहारनपुर और बरेली शामिल है।


16 Dec 2019, 10:33 AM

असम में दिन का कर्फ्यू हटाया गया, रात 9 बजे से कल सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा

असम पुलिस ने बताया, “राज्य में स्थिति में काफी सुधार हुआ है। गुवाहाटी में 16 दिसंबर यानी आज सुबह 6 बजे से दिन के कर्फ्यू हटा लिया गया है। रात का कर्फ्यू रात 9 बजे से कल सुबह 6 बजे तक रहेगा।”

16 Dec 2019, 10:29 AM

असम के 10 जिलों में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा पर रोक बढ़ाई गई

इंटरनेट सेवाएं जो आज सुबह तक स्थगित रहीं, असम के 10 जिलों (लखीमपुर, तिनसुकिया, धेमाजी, डिब्रूगढ़, चराइदेव, शिवसागर, जोरहाट, गोलाघाट, कामरूप (मेट्रो) और कामरूप) में अगले 24 घंटों के लिए बढ़ा दी गई हैं।


16 Dec 2019, 10:27 AM

दिल्ली: जामिया नगर में हिंसक प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की दो FIR

जामिया नगर में हिंसक प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से दो एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर संपत्ति के नुकसान पहुंचाने और हिंसा को लेकर दर्ज की गई है।

16 Dec 2019, 10:26 AM

देश के युवा के भविष्य को किस आग की भट्टी में झुलसा रहे हैं मोदी जी: रणदीप सुरजेवाला


16 Dec 2019, 10:18 AM

पुलिस की बर्बरता के खिलाफ शर्ट निकालकर जामिया के गेट पर धरने पर बैठे छात्र, पुलिस पर कार्रवाई की मांग

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर एक बार फिर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। रविवार को दिल्ली पुलिस की बर्बरता केखिलाफ छात्र शर्ट निकालकर विश्विद्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों कीमांग है कि पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाए। रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। पुलिस ने छात्र और छात्राओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। पुलिस यूनिवर्सिटी कैंपस में घुस गई थी। कैंपस में भी छात्रों को पुलिस ने नहीं बख्शा था।

16 Dec 2019, 10:04 AM

जामिया के छात्रों पर बर्बरता को लेकर पुलिस के खिलाफ NHRC में शिकायत

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जामिया के छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज हो गई है। यह शिकायत पुलिस के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

बड़ी खबर LIVE: ममता बनर्जी की खुली चुनौती, नेशनल पापुलेशन रजिस्टर का काम रोकने के आदेश जारी

16 Dec 2019, 9:49 AM

असम: गुवाहाटी में आज सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक कर्फ्यू में दी गई ढील

16 Dec 2019, 9:43 AM

AMU परिसर को खाली कराकर छात्रों को आज घर भेजेंगे: यूपी डीजीपी

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने कहा, “आज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर को खाली कर देंगे और सभी छात्रों को घर भेजेंगे।” रविवार को पुलिस और छात्रों के एएमयू में झड़प हुई थी। छात्र नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं जामिया के छात्र खुद हॉस्टल खाली कर रहे हैं।


16 Dec 2019, 9:39 AM

जामिया और एएमयू में छात्रों के साथ बर्बरता को BSP प्रमुख मायावती ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया

16 Dec 2019, 9:37 AM

मुंबई: टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस के छात्र आज CAA के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन

मुंबई के टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस के छात्र भी आज नागिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।


16 Dec 2019, 9:35 AM

हैदराबाद की मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा को बायकॉट करने का ऐलान किया

हैदराबाद की मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के छात्र ने परीक्षा को बायकॉट करने का ऐलान किया है। जामिया और एएमयू में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर देश भर में छात्रों से समर्थन मिल रहा है।

16 Dec 2019, 9:30 AM

दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी 5 जनवरी तक बंद, छात्र घर के लिए हो रहे हैं रवाना

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी को 5 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। छात्र घर के लिए रवाना हो रहे हैं।


16 Dec 2019, 9:13 AM

दिल्ली: पुलिस की बर्बरता के खिलाफ जामिल मिलिया यूनिवर्सिटी के गेट एक छात्र धरने पर बैठा

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का एक छात्र अपनी शर्ट को निकालकर विश्वविद्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गया है। पुलिस की बर्बरता को लेकर छात्रों में नाराजगी है। छात्र पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

16 Dec 2019, 9:04 AM

दिल्ली: सरिता विहार से कालिंदी कुंज तक वाहनों की आवाजाही पर रोक

दिल्ली के जामिया नगर में रविवार को नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद आज एहतियात के तौर पर ट्रैफिक पुलिस ने सरिता विहार से कालिंदी कुंज तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।


16 Dec 2019, 8:59 AM

दिल्ली: मेट्रो के सभी स्टेशनों पर सेवा शुरू, जामिया प्रदर्शन के बाद कई स्टेशन बंद कर दिए गए थे

16 Dec 2019, 7:33 AM

दिल्ली पुलिस ने जामिया के सभी छात्रों को किया रिहा, PHQ के बाहर प्रदर्शन खत्म

दिल्ली के जामिया में हिंसक प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए सभी छात्रों को पुलिस ने रिहा कर दिया है। हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया था और कई छात्रों को हिरासत में ले लिया था। हिरासत में लिए गए छात्रों की रिहाई की मांग को लेकर पुलिस मुख्यालय के बाहर छात्र धरने पर बैठ गए थे। छात्रों की रिहाई के बाद पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन खत्म हो गया है।

जामिया में हुई झड़प में 6 पुलिस कर्मी और 11 छात्र घायल हुए हैं। 24 छात्रों को हल्की चोटें आई हैं। जामिया के बाद अलीगढ़ के एएमयू में भी बवाल हुआ है। वहां भी पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। अलीगढ़ और सहारनपुर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia