बड़ी खबर LIVE: जामिया-शाहीन बाग इलाके के DCP (साउथ-ईस्ट) चिन्मय बिस्वाल का तबादला, चुनाव आयोग ने दिए आदेश

साउथ ईस्ट दिल्ली के DCP चिन्मय बिस्वाल को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। बिस्वाल की जगह साउथ ईस्ट दिल्ली के नए DCP कुमार ज्ञानेश होंगे। शाहीन बाग और जामिया का इलाका चिन्मय के अंतर्गत ही आता था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

02 Feb 2020, 9:37 PM

जामिया-शाहीन बाग इलाके के DCP (साउथ-ईस्ट) चिन्मय बिस्वाल का तबादला, चुनाव आयोग ने दिए आदेश

साउथ ईस्ट दिल्ली के DCP चिन्मय बिस्वाल को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। बिस्वाल की जगह साउथ ईस्ट दिल्ली के नए DCP कुमार ज्ञानेश होंगे। चिन्मय बिस्वाल किसी भी मौजूदा स्थिति के लिए गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करेंगे। शाहीन बाग और जामिया का इलाका चिन्मय के अंतर्गत ही आता था।

02 Feb 2020, 8:20 PM

पीएम के खिलाफ बोलने वालों पर लगाया जा रहा देशद्रोह का चार्ज: ओवैसी

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर कोई पीएम मोदी के खिलाफ बोलता है, तो उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया जाता है। वह समय दूर नहीं है जब लोग जेल भरो आन्दोलन की शुरुआत करेंगे। देश की सभी जेलों में केवल 3 लाख लोग ही रह सकते हैं, अगर लोग सड़कों पर निकलेंगे तो जेलें अपर्याप्त होंगी।”

02 Feb 2020, 8:02 PM

महाराष्ट्र: गृह विभाग ने राज्य के पुराने किलों पर शराब से सेवन पर रोक लगाने के लिए जारी किया प्रस्ताव

महाराष्ट्र के गृह विभाग ने राज्य में प्राचीन किलों पर शराब के सेवन पर प्रतिबंध लगाते हुए एक सरकारी प्रस्ताव जारी किया है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर अपराधियों को 10,000 रुपये का जुर्माना और छह महीने की कैद हो सकती है।


02 Feb 2020, 7:47 PM

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबियत खराब होने के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक़ उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

02 Feb 2020, 7:24 PM

तमिलनाडु: 2 करोड़ से ज्यादा सोने के साथ 4 लोग गिरफ्तार


02 Feb 2020, 7:20 PM

जम्मू-कश्मीर के मंधार में पाकिस्तान ने किया सीज फायर का उल्लंघन

02 Feb 2020, 6:55 PM

पंजाब: 3.1 किलो अफीम के साथ दो लोग गिरफ्तार, 44 लाख कैश और एक कार भी बरामद


02 Feb 2020, 6:36 PM

Aus Open: डोमिनिक को मात देकर नोवाक जोकोविच बने विजेता, 17वीं बार जीता ग्रैंड स्लैम का खिताब

02 Feb 2020, 6:31 PM

फिर बचे निर्भया के दोषी, दिल्ली हाईकोर्ट ने MHA की अर्जी पर फैसला रखा सुरक्षित

सात साल पहले दिल्ली के मुनीरका में हुए निर्भया गैंग रेप के देषियों को होने वाली फांसी पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। इस मामले में दोषियों को 1 फरवरी को फांसी पर लटकाने का आदेश जारी हुआ था, लेकिन शुक्रवार को चारों की फंसी अगले आदेश तक टाल दी गई थी।


02 Feb 2020, 6:14 PM

अलाप्पुझा मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के 4 मामले, एक पॉजिटिव

अलाप्पुझा मेडिकल कॉलेज में 4 मामले सामने आए हैं और इन सभी को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। उनमें से एक मामला कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा अलप्पुझा में 120 लोगों को पीपीएल घरेलू संगरोध के तहत रखा गया हैं। इन लोगों में से किसी के घर पर सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं किया जा सकता।

02 Feb 2020, 5:24 PM

तमिलनाडु: कांग्रेस, DMK समेत कई मुस्लिम संगठनों ने CAA-NRC और NPR के खिलाफ मार्च में लिया हिस्सा


02 Feb 2020, 4:58 PM

झारखंड: बोकारों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

02 Feb 2020, 4:50 PM

हरियाणा: चीन के वुहान से लाए गए छात्रों को मानेसर के शिविर में डांस करते देखा गया

भारतीय छात्र, जिन्हें चीन के वुहान से वापस लाया गया था वह हरियाणा के मानेसर में भारतीय सेना के शिवर में डांस करते दिखे। कोरोना वायर से खतरे को देखते हुए इन छात्रों को वहान से लाया गया है। इन छात्रों को जांच के लिए शिविर में रखा गया है।


02 Feb 2020, 4:32 PM

मुंबई: अंधेरी वेस्ट में एक मकान का हिस्सा, चार लोग हुए घायल

मुंबई के अंधेरी वेस्ट में आज एक मकान का हिस्सा गिरने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

02 Feb 2020, 4:10 PM

पांचवें टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत, 5-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा

न्यूजीलैंड के बे ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 5-0 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।


02 Feb 2020, 3:53 PM

शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल पर फायरिंग करने वाले आरोपी को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

दिल्ली के शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल पर फायरिंग करने वाले आरोपी को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ जारी प्रदर्शन स्थल पर शनिवार को पहुंचकर इस आरोपी ने फायरिंग की थी।

02 Feb 2020, 3:35 PM

निर्भया केस: दोषियों की फांसी पर लगी रोक के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई जारी

निर्भया केस में दोषियों की फांसी पर ट्रायल कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के खिलाफ केंद्र की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि जानबूझकर दोषियों को सजा देन में देरी की जा रही है।


02 Feb 2020, 3:24 PM

पंजाब: अमृतसर में CAA, NRC और NPR के खिलाफ प्रदर्शन

02 Feb 2020, 3:17 PM

सीएम योगी के खिलाफ AAP ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग को यूपी के सीएम और बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पत्र लिखा। पत्र में कहा गया है, "हम चुनाव आयोग से चुनाव खत्म होने तक योगी आदित्यनाथ के चुनाव अभियान पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान करते हैं, और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हैं।"

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा, “योगी आदित्यनाथ का कहना है कि केजरीवाल के पाकिस्तान से संबंध हैं, योगी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, जेल भेजना जाना चाहिए और अपने दावे पर सबूत पेश करना चाहिए। चुनाव आयोग इस सब पर चुप है। दिल्ली में योगी के चुनाव प्रचार पर रोक लगाई जानी चाहिए।”


02 Feb 2020, 3:09 PM

जम्मू कश्मीर: हिरासत में लिए चार और नेताओं को किया गया रिहा

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एमएलए हॉस्टल से रिहा चार और नेताओं का रिहा किया गया है। रिहा किए गए नेताओं में एनसी विधायक अब्दुल माजिद, गुलाम नबी भट्ट, मोहम्मद शफी और मोहम्मद युसुफ को रिहा किया गया है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद इन नेताओं को हिरासत में लिया गया था।

02 Feb 2020, 2:29 PM

शाहीन बाग में चल रहे धरने के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों को मौके से हटाया गया: साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी

साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी ने कहा, “सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे धरने के खिलाफ आसपास किसी को भी धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई। फिर भी कुछ लोगों ने आज विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। इसलिए, उन्हें पुलिस ने रोक दिया और मौके से हटा दिया।”


02 Feb 2020, 2:11 PM

राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर पीएम मोदी का वीडियो शेयर कर कसा तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी का एक वीडियो शेयर कर अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर तंज कसा है। उन्होंने वीडियो ट्वीट कर कहा, “प्रिय प्रधानमंत्री, कृपया अपने जादुई व्यायाम को कुछ और बार आजमाएं। कौन जानता है कि आपके इस कदम से अर्थव्यवस्था चल पड़े।”

02 Feb 2020, 1:47 PM

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में हुए ग्रेनेड हमले में दो जवान और दो नागरिक घायल


02 Feb 2020, 1:13 PM

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने सीआरपीएफ कर्मियों पर ग्रेनेड से हमला किया

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के प्रताप पार्क, लाल चौक पर सीआरपीएफ कर्मियों पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला से हमला किया है।

02 Feb 2020, 12:57 PM

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने अनपे घोषणापत्र में आम जनता से जुड़ी परेशानियों को तरजीह दी है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को फिर से दुरुस्त करने के लिए कांग्रेस की सरकार "स्वास्थ्य सेवा अधिनियम" लाएगी। पार्टी ने कहा है कि इसके जरिए प्रत्येक नागरिक को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा और मुफ्त दवाएं मुहैया कराई जाएंगी।

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि अगर राज्य में उसकी सरकार बनी तो दिल्ली की सामाजिक कल्याण के लिए तिपहिया और ई-रिक्शा चालकों के सभी बाकी लोन होंगे माफ कर दिए जाएंगे। घोषणापत्र के मुताबिक, राज्य कांग्रेस की सरकार बनी तो वह वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'शीला पेंशन योजना' लेकर आएगी। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को 5000 रुपए की पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही घोषणापत्र में पार्टी ने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के लिए बड़ी घोषणा की है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि जेजे क्लस्टर में रहने वाले सभी लोगों को 25 वर्गमीटर के फ्लैट दिए जाएंगे।

घोषणापत्र जारी करने के मौके पर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, घोषणापत्र कमेटी के चेयरमैन अजय माकन, पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे।


02 Feb 2020, 12:52 PM

CAA: शाहीन बाग में महिलाओं के धरने के खिलाफ प्रदर्शन जारी, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद

02 Feb 2020, 12:40 PM

CAA: शाहीन बाग में महिलाओं के धरने के खिलाफ कुछ लोग वहीं पर पास में धरने पर बैठे


02 Feb 2020, 12:33 PM

भारत-न्यूजीलैंड 5वां टी-20: भारत ने टॉस जीतर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया

02 Feb 2020, 12:23 PM

सीएम उद्धव बोले- महाराष्ट्र में नहीं लागू करेंगे NRC, ऐसा करने से नागरिकता साबित करना होगा मुश्किल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि हम राज्य में एनआरसी लागू नहीं करेंगे। शिवसेना के मुखपत्र सामना में दिए गए अपने एक इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर एनआरसी लागू किया गया, तो हिंदुओं और मुसलमानों दोनों के लिए नागरिकता साबित करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा मैं महाराष्ट्र में इसे लागू नहीं होने दूंगा।


02 Feb 2020, 11:52 AM

दिल्ली: चीन से लाए गए भारतीय और मालदीव के नागरिकों को ITBP के शिविर में ले जाया जा रहा

02 Feb 2020, 11:34 AM

6 फरवरी को कर्नाटक मंत्रिमंडल का होगा विस्तार


02 Feb 2020, 11:25 AM

दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल का किरारी में रोड शो

02 Feb 2020, 11:23 AM

केरल: कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज, अलाप्पुझा मेडिकल कॉलेज में भर्ती- स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा

कोरोना वायरस एक संदिग्ध मरीज पर राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा, “मरीज को अलाप्पुझा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, और उसका इलाज चल रहा है। हमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे से रिपोर्ट नहीं मिली है। ऐसी संभावनाएं हैं कि यह सकारात्मक है, लेकिन हम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसकी पुष्टि कर सकते हैं।


02 Feb 2020, 11:18 AM

केरल: कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है

केरल में कोरोना वायरस के पहले पॉजिटिव मरीज को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

02 Feb 2020, 11:14 AM

तमिलनाडु: DMK और उसके सहयोगी राज्य में CAA, NPR, NRC के खिलाफ आज से 8 फरवरी तक चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान

तमिलनाडु में डीएमके और उसके सहयोगी ने 2 फरवरी से 8 फरवरी तक सीएए, एनआरीसी और एनपीआर के खिलाफ एक हस्ताक्षर अभियान आयोजित करने का फैसला लिया है। यह हस्ताक्षर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को सौंपे जाएंगे।


02 Feb 2020, 10:36 AM

CAA, NPR, NRC के खिलाफ देश भर में हो रहे आंदोलन पर चर्चा के लिए राज्यसभा में TMC ने दिया नोटिस

तृणमूल कांग्रेस ने सीएए, एनआरसी, एनपीआर के खिलाफ हो रहे आंदोलन पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत 3 फरवरी को सस्पेंशन ऑफ बिजनेस का नोटिस दिया है।

02 Feb 2020, 9:49 AM

चीन के वुहान से दूसरा जत्था पहुंचा दिल्ली एयरपोर्ट, इसमें 7 मालदीव के नागरिक भी शामिल

चीन के वुहान से भरतीयों का दूसरा जत्था दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया है। इसमें 323 लोग शामिल हैं। इनमें 7 मालदीव के नागरिक भी हैं। चीन में कोरोना वायरस से अब तक 300 से ज्याद लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। बीमारी के खतरे को देखते हुए चीन में बसे भारतीयों को सरकार की ओर से लाया जा रहा है।


02 Feb 2020, 9:48 AM

कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 15 ट्रेनें लेट

02 Feb 2020, 9:47 AM

केरल में कोरोना वायरस का दूसरा मरीज पॉजिट पाया गया, अस्पताल में कराया गया भर्ती


02 Feb 2020, 9:25 AM

यूपी की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े विश्व हिन्दू महासभा के नेता की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। हजरतगंज में विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रंजीत बच्चन सुबह टहलने के लिए गए थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश मौके पर पहुंचे और उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

02 Feb 2020, 9:14 AM

चीन के वहान से भारतीयों के साथ मालदीव के भी 7 नागरिक आ रहे हैं भारत

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कहा, “चीन के वुहान से 7 मालदीव नागरिक स्पेशल एयर इंडिया फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्हें दिल्ली में जांच के लिए एक निश्चित अवधि के लिए रखा जाएगा। मैं इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर का आभार व्यक्त करता हूं।”


02 Feb 2020, 9:11 AM

दिल्ली: अमित शाह और जेपी नड्डा आज रैलियों को करेंगे संबोधित, सीएम केजरीवाल करेंगे रोड शो

02 Feb 2020, 8:30 AM

दिल्ली में छाया घना कोहरा


02 Feb 2020, 8:27 AM

चीन के वुहान से भारतीय नागरिकों का दूसरा जत्था दिल्ली के लिए रवाना

भारतीय यात्रियों के दूसरे जत्थे को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान आज चीन के वुहान से रवाना हुई है। विशेष विमान 9.10 बजे पर दिल्ली पहुंचेगा।

02 Feb 2020, 7:45 AM

यूपी के बाराबंकी में पत्नी का सिर काट कर थाने लेकर पहुंचा पति, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहांगीराबाद थाना इलाके के बहादुरपुर गांव में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी का सिर काट कर वह थाने लेकर पहुंच गया। घटना के बाद पूरे इलाक में सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia