बड़ी खबर LIVE: उन्नाव पहुंचा गैंगरेप पीड़िता का शव, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुई थी मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव गैंगरेप पीड़िता का शव देर शाम दिल्ली से उसके गांव पहुंच गया है। आरोपियों द्वारा हमले में 95 प्रतिशत जलने के बाद पीड़िता को लखनऊ से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां कल देर रात उसने दम तोड़ दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

07 Dec 2019, 11:23 PM

भोपाल के थाने में बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का ड्रामा, यूपी के नेता के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए अड़ी

07 Dec 2019, 11:21 PM

सिटिजनशिप बिल के खिलाफ असम के डिब्रुगढ़ में सड़कों पर उतरे लोग, निकाला मशाल जुलूस

असम के डिब्रुगढ़ में सिटिजनशिप बिल के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। मोदी सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता अधीनियम के खिलाफ डिब्रुगढ़ में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने सड़कों पर मशाल जुलूस निकाला।

07 Dec 2019, 10:08 PM

प्याजे के बढ़ते दामों को लेकर मुसीबत में रामविलास पासवान, बिहार के मुजफ्फरपुर में केस दर्ज

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान प्याज को लेकर मुसीबत में आ सकते हैं। दरअसल प्याज के लगातार बढ़ते दामों को लेकर उनके खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर की सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज किया गया है।


07 Dec 2019, 10:01 PM

कल सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस सासंदों की अहम बैठक, नागरिकता संशोधन बिल पर होगी चर्चा

नागरिकता संशोधन बिल पर चर्चा के लिए रविवार को कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10, जनपथ, में पार्टी के संसदीय दल के रणनीतिक समूह की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में इस विवादित बिल पर चर्चा की जाएगी।

07 Dec 2019, 9:55 PM

पाकिस्तान के लाहौर में भीषण धमाका, एक शख्स की मौत, पांच घायल

पाकिस्तान के लाहौर में भीषण बम विस्फोट हुआ है। शुरुआती जानकारी में इस धमाके से 1 शख्स की मौत हो गई है, जबकि 5 अन्य लोग घायल हुए हैं।


07 Dec 2019, 9:53 PM

पश्चिम बंगाल गवर्नर को दिखाया गया पोस्टर, लिखा था- 'शेम शेम गवर्नर'

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में राज्यपाल जगदीप धनखड़ को कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर दिखाया है। इन पोस्टरों पर लिखा था- 'शेम शेम गवर्नर'।

07 Dec 2019, 9:35 PM

उन्नाव पहुंचा गैंगरेप पीड़िता का शव, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुई थी मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव गैंगरेप पीड़िता का शव देर शाम दिल्ली से उसके गांव पहुंच गया है। आरोपियों द्वारा हमले में 95 प्रतिशत जलने के बाद पीड़िता को लखनऊ से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां कल देर रात उसने दम तोड़ दिया।


07 Dec 2019, 7:38 PM

हैदराबाद मुठभेड़ की जांच के लिए शिकायत दर्ज

हैदराबाद मुठभेड़ की जांच के लिए शादनगर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ने शुक्रवार को शादनगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की।

07 Dec 2019, 7:37 PM

अनुप्रिया पटेलः महिलाओं की सुरक्षा किसी राज्य या केंद्र सरकार की प्राथमिकता नहीं रही


07 Dec 2019, 7:36 PM

मध्य प्रदेशः सिधी में टीचर के साथ रेप के मामले में 4 लोग गिरफ्तार

07 Dec 2019, 7:31 PM

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- महिलाओं से जुड़े मामलों के जल्द निपटारे के लिए व्यवस्था बनाना जरूरी

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'मैं सीजेआई और अन्य वरिष्ठ न्यायाधीशों से आग्रह करूंगा कि इस तरह के मामलों के निपटान की निगरानी के लिए एक तंत्र बनाया जाए और 2 महीने के अंदर जांच पूरी की जाए।’ उन्होंने कहा, 'इस देश की महिलाएं अत्यधिक पीड़ा और संकट में हैं। वह न्याय के लिए रो रही हैं।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जघन्य और अन्य अपराधों के लिए 704 फास्ट-ट्रैक अदालत मौजूद हैं। सरकार पॉक्सो और बलात्कार के अपराधों के लिए 1,123 समर्पित अदालतें स्थापित करने की प्रक्रिया में है।


07 Dec 2019, 7:26 PM

पुलिस कर्मियों पर आग फेंक रहे थे प्रदर्शनकारी इसलिए की गई पानी की बौछार: एमएस रंधावा

दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा कि प्रदर्शनकारी पुलिस कर्मियों पर आग फेंक रहे थे इसलिए हमें उन पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को इस क्षेत्र (अरुण जेटली स्टेडियम के पास) से आगे जाने की अनुमति नहीं है। हम उन्हें विरोध स्थल पर वापस जाने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

07 Dec 2019, 6:59 PM

महाराष्ट्र एटीएस ने ड्रग रैकेट चलाने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने कल विले पार्ले इलाके से एक राज्य व्यापी ड्रग रैकेट चलाने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने 12 दिसंबर तक 2 लोगों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।


07 Dec 2019, 6:41 PM

हैदराबादः NHRC टीम ने एनकाउंटर साइट का निरीक्षण किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टीम ने आज मुठभेड़ स्थल का दौरा किया जहां कल चारों आरोपियों का एनकाउंटर हुआ था।

07 Dec 2019, 6:30 PM

परिजनों को 25 लाख और एक घर देगी सरकार

उन्नाव रेप केस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। योगी सरकार पीड़िता के परिजनों को 25 लाख रुपये के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक घर भी देगी। जिले के डीम परिजनों को यह चेक आज ही सौंपेंगे। साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक ट्रायल के तहत कराया जाएगा।


07 Dec 2019, 6:20 PM

इंडिया गेट पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत, कई लड़कियां बेहोश

महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप धारण कर लिया है। शनिवार की शाम राजघाट से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारियों ने रोके जाने पर पुलिस बैरिकेड को तोड़ दिया।इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल किया।

07 Dec 2019, 6:14 PM

यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर एसपी नेता राम गोपाल यादव

समाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव ने यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अनुच्छेद 356 को संविधान में इसीलिए रखा गया है, ताकि यदि राज्य सरकार संविधान के अनुसार कार्य नहीं करती है, तो सरकार को भंग कर दिया जाना चाहिए और राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए।


07 Dec 2019, 5:46 PM

नागरिकता संशोधन विधेयक को मेघालय के राज्यपालने बताया सही कदम

मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक सही दिशा में एक कदम है। यह बहुत पहले किया जाना चाहिए था और मुझे यकीन है कि केंद्र सरकार इसे ठीक से संचालित करेगी।

07 Dec 2019, 5:34 PM

अस्पताल से जांच करके वापस निकली एनएचआरसी की टीम

हैदराबाद एनकाउंटर मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टीम महबूबनगर सरकारी अस्पताल से जांच करके वापस निकली। यहां चारों आरोपियों के शव रखे गए हैं।


07 Dec 2019, 5:23 PM

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता

उन्नाव: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और पार्टी के अन्य नेताओं ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के घर का दौरा किया।

07 Dec 2019, 5:20 PM

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

उन्नाव रेप केस के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प भी हुई।


07 Dec 2019, 4:47 PM

हैदराबाद रेप पीड़िता के पिता बोले- उन्नाव रेप पीड़िता के दोषियों को जल्द हो फांसी

उन्नाव रेप पीड़िता के निधन पर हैदराबाद रेप पीड़िता के पिता ने कहा, “यह बहुत दुखद है। न्याय दिया जाना चाहिए। सख्त कानून बनाया जाना चाहिए और आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए।”

07 Dec 2019, 4:44 PM

रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे बीजेपी सांसद साक्षी महाराज बोले- उन्नाव का नाम बदनाम किया जा रहा

उन्नाव में रेप पीड़िता से मिलने के बाद बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने मीडिया से बात करते हुए अजीब बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्नाव का नाम बदनाम किया जा रहा है। साक्षी महाराज ने कहा,“मैं पीड़िता के परिवार के साथ हूं। मैं संसद में भी यह मुद्दा उठा चुका हूं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”


07 Dec 2019, 4:42 PM

निर्भया केस केस के दोषियों में से एक विनय शर्मा की राष्ट्रपति से अपील, 'मेरी दया याचिका वापस कर दें'

निर्भया कांड के दोषियों में से एक विनय शर्मा ने शनिवार को राष्ट्रपति के पास एक याचिका भेजकर अपील की कि गृह मंत्रालय ने उसकी जो दया याचिका उन्हें भेजी है, उसे तुरंत वापस कर दें। विनय शर्मा ने अपनी याचिका में कहा है कि जो दया याचिका गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति को भेजी है, उसमें न तो उसके हस्ताक्षर हैं और न ही उसके द्वारा अधिकृत है, इसलिए राष्ट्रपति उसे वापस कर दें।

07 Dec 2019, 4:31 PM

उन्नाव में रेप पीड़िता के परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

उन्नाव में रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने के बाद योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “पीड़िता का परिवार जो भी जांच चाहेगा हम करेंगे। पीड़िता ने जो नाम लिए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। यह राजनीति का विषय नहीं है।”


07 Dec 2019, 4:19 PM

यूपी: उन्नाव में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया है। मंत्री कमल रानी वरुण, स्वामी प्रसाद मौर्य और सांसद साक्षी महाराज के उन्नाव रेप पीड़िता के घर जाने का एनएसयूआई ने विरोध किया है।

07 Dec 2019, 4:07 PM

तमिलनाडु: रामेश्वरम क्षेत्र में भारी बारिश के बाद थांगचीमडम क्षेत्र के राजा नगर में जल जमाव


07 Dec 2019, 3:57 PM

दिल्ली: अजमेरी गेट स्टेशन पर महिला पर एक शख्स ने फेंका केमिकल

दिल्ली में अजमेरी गेट स्टेशन पर महिला पर एक शख्स ने केमिकल फेंका है। केमिकल फेंकने के बाद व्यक्ति फरार हो गया। महिला को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

07 Dec 2019, 3:26 PM

उत्तर प्रदेश में अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है: मायावती

लखनऊ में राज्यपाल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से बढ़ते अपराध के मुद्दे पर मुलाकात के बाद बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा, “उत्तर प्रदेश के अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है। बलात्कार की घटनाएं अब आम हैं। खुद एक महिला होने के नाते यूपी के राज्यपाल को इस मामले को तुरंत संज्ञान में लेना चाहिए। स्थिति का जायजा लेने के लिए उन्हें यूपी के सीएम और यूपी पुलिस से मिलना चाहिए।”


07 Dec 2019, 3:14 PM

हैदराबाद मुठभेड़ पर सीजेआई का बड़ा बयान, कहा- बदले की भावना से किया गया न्याय, इंसाफ नहीं

हैदराबाद में गैंगरेप के आरोपियों के मुठभेड़ पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने बड़ी बात कही है। उन्होंने गैंगरेप के आरोपियों के मुठभेड़ में मारे जाने की घटना की आलोचना की है। जोधपुर में एक कार्यक्रम में जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने कहा कि न्याय कभी भी जल्दबाजी नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इंसाफ बदले की भावना से किया जाए तो अपना मूल चरित्र खो देता है। उन्होंने कहा, “मैं नहीं समझता कि इंसाफ कभी भी जल्दबाजी में नहीं किया जाना चाहिए, मैं समझता हूं कि अगर इंसाफ बदले की भावना से किया जाए तो यह अपना मूल स्वरूप खो देता है।”

07 Dec 2019, 3:07 PM

कर्नाटक: हैदराबाद मुठभेड़ के समर्थन में लोगों ने पुलिस कमिश्नर के पोस्टर को दूध से नहलाया


07 Dec 2019, 3:07 PM

मंत्री कमल रानी वरुण और स्वामी प्रसाद मौर्य उन्नाव गैंगरेप पीड़ित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंत्री कमल रानी वरुण और स्वामी प्रसाद मौर्य बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए उन्नाव रवाना होंगे।

07 Dec 2019, 3:01 PM

दुनिया के देश पूछ रहे, भारत बेटियों और बहनों की रक्षा क्यों नहीं कर पाता: राहुल गांधी

केरल के वायनाड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “भारत को दुनिया की बलात्कार राजधानी के रूप में जाना जाता है। दुनिया के देश यह सवाल पूछ रहे हैं कि भारत अपनी बेटियों और बहनों की रक्षा क्यों नहीं कर पा रहा है। बीजेपी का एक विधायक पर महिला से बलात्कार का आरोपी और प्रधानमंत्री एक भी शब्द नहीं कहते हैं।”


07 Dec 2019, 2:57 PM

यूपी में बढ़ते अपराध के मुद्दे पर लखनऊ में राज्यपाल से मिलने पहुंचीं बीएसपी प्रमुख मायावती

07 Dec 2019, 2:55 PM

मध्य प्रदेश: इंदौर कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने रेप के आरोपी को पीटा


07 Dec 2019, 2:51 PM

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत से आक्रोशित और स्तब्ध हूं: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “उन्नाव की मासूम बेटी की दुखद एवं हृदय विदारक मौत, मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से आक्रोशित एवं स्तब्ध हूं। एक और बेटी ने न्याय और सुरक्षा के आस में दम तोड़ दिया। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति मै आपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

07 Dec 2019, 2:09 PM

लाहौर: अवैध फंडिंग मामले में आज हाफिज सईद के खलिाफ तय नहीं किया गया आरोप

पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी हाफिज सईद को अवैध फंडिंग मामले में आतंकवाद निरोधक अदालत के सामने पेश किया गया। हलांकि आरोप तय नहीं किया गया, क्योंकि हाफिज सईद के सह-अभियुक्त मलिक जफर अदालत में मौजूद नहीं था। अब मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।


07 Dec 2019, 2:05 PM

प्रियंका गांधी ने कहा कि वह हमारे साथ न्याय के लिए लड़ेंगी: उन्नाव रेप पीड़िता की भाभी

उन्नाव रेप पीड़िता की भाभी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “प्रियंका गांधी ने कहा कि वह हमारे साथ न्याय के लिए लड़ेंगी। हमारी एकमात्र मांग यह है कि दोषियों को मृत्यु दंड दिया जाए, तभी पीड़िता की आत्मा को शांति मिलेगी।”

07 Dec 2019, 1:59 PM

गंभीर रूप से जलने की वजह से उन्नाव रेप पीड़िता की हुई मौत: सफदरजंग अस्पताल

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उन्नाव रेप पीड़िता का पोस्टमॉर्टम हो गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद अस्पताल की ओर से बयान जारी किया गया है। इसके मुताबिक, पीड़िता की मौत गंभीर रूप से जलने की वजह से हुई है।


07 Dec 2019, 1:39 PM

मैंने सुना है उन्नाव गैंगरेप से जुड़े आरोपियों का बीजेपी से कनेक्शन है: प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “पीड़िता का पूरा परिवार पिछले एक साल से लगातार परेशान है। मैंने सुना है कि आरोपियों का बीजेपी से कनेक्शन है। इसीलिए उन्हें बचाया जा रहा था। राज्य में अपराधियों में कोई डर नहीं है।”

प्रियंका गांधी ने कहा, “मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, लेकिन उन्होंने राज्य को अपराध में बदल दिया है, मुझे लगता है कि यहां महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है।”

07 Dec 2019, 1:37 PM

हैदराबाद: NHRC की टीम महबूबनगर सरकारी अस्पताल पहुंची, यहां आरोपियों के शव रखे गए हैं


07 Dec 2019, 1:30 PM

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में टला आतंकी हमला, सुरक्षा बलों ने डिफ्यूज किया आईईडी

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सगीपोरा गांव के पास आतंकी हमला टल गया है। सुरक्षा बलों को यहां आईईडी मिला है, जिसे सुरक्षा बलो ने डिफ्यूज कर दिया है किया है।

07 Dec 2019, 1:17 PM

सार्वजनिक रूप से अपराधियों को फांसी की सजा शुरू होनी चाहिए: गोवा के मंत्री

गोवा के मंत्री माइकल लोबो ने कहा, “चाकू की नोंक या बंदूक की नोंक पर किसी महिला का बलात्कार करना और फिर उसे जिंदा जलाना एक ऐसी चीज है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। सार्वजनिक रूप से अपराधियों को फांसी की सजा शुरू होनी चाहिए।”


07 Dec 2019, 1:12 PM

उन्नाव रेप केस के विरोध में लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उन्नाव रेप केस के विरोध में लखनऊ में कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

07 Dec 2019, 1:09 PM

सफदरजंग अस्पताल के बाहर उन्नाव रेप केस के विरोध में प्रदर्शन के दौरान महिला ने 6 साल की बेटी पर पेट्रोल छिड़का

उन्नाव बलात्कार मामले का विरोध कर रही एक महिला ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर अपनी 6 साल की बेटी पर पेट्रोल छिड़क दिया। लड़की को इलाज के लिए इमरजेंसी में ले जाया गया है। वहीं, महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


07 Dec 2019, 12:57 PM

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के निधन पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने जताया दुख

07 Dec 2019, 12:48 PM

उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी, बंधाया ढांढस

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के निधन के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उन्नाव पहुंची हैं। उन्होंने उन्नाव में पीड़िता के घर पहुंचकर उसके परिजनों से मुलाकात की है।


07 Dec 2019, 12:39 PM

कर्नाटक: शिमोगा में 7 साल की बच्ची से रेप के दोषी को 10 साल कैद, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

कर्नाटक के शिमोगा में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में 32 साल के व्यक्ति को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोषी को 10 साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट दोषी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही कोर्ट राज्य सरकार को यह आदेश दिया है कि पाड़िता को 3 लाख रुपये का मुआवजा दे। यह मामला साल 2014 का है।

07 Dec 2019, 12:28 PM

हैदराबाद एनकाउंटर पर संजय मांजरेकर बोले- ये पब्लिक है सब जानती है


07 Dec 2019, 12:25 PM

दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल के बाहर लोगों ने किया हंगामा

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता का पार्थिव शरीर फिलहाल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है। इस बीच अस्पताल के बाहर गुस्साए लोगों ने हंगामा किया है।

07 Dec 2019, 12:13 PM

रोज हम किसी न किसी महिला के साथ बलात्कार, छेड़छाड़, पिटाई के बारे में पढ़ते हैं: राहुल गांधी

केरल के सुल्तान बाथरी के एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “आपने पूरे देश में हिंसा में वृद्धि, महिलाओं के खिलाफ अराजकता और अत्याचार को देखा है। रोज हम किसी न किसी महिला के साथ बलात्कार, छेड़छाड़, पिटाई के बारे में पढ़ते हैं।”

राहुल गांधी ने कहा, “अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा, उनके खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। दलितों के खिलाफ हिंसा हो रही है। उन्हें मारा पीटा जा रहा है। आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है, उनकी जमीन छीनी जा रही है।”


07 Dec 2019, 12:01 PM

सीएम योगी कहते थे अपराधियों को ठोक दिया जाएगा, लेकिन एक बेटी को नहीं बचा पाए: अखिलेश यादव

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के निधन के बाद लखनऊ में विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, “यह अत्यंत निंदनीय घटना है। यह एक काला दिन है। बीजेपी सरकार यह पहली घटना नहीं है। सीएम ने विधानसभा में कहा था, 'अप्राधियों को ठोक दिया जाएगा', वे एक बेटी की जान नहीं बचा पाए।”

अखिलेश यादव ने आगे कहा, “जब तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्य के गृह सचिव और डीजीपी इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक न्याय नहीं होगा। कल हम उन्नाव बलात्कार मामले को लेकर राज्य के सभी जिलों में एक शोक सभा करेंगे।”

07 Dec 2019, 11:57 AM

दिल्ली: उन्नाव रेप पीड़िता के पार्थिव शरीर को सफदरजंग से पैतृक गांव ले जाया जाएगा


07 Dec 2019, 11:55 AM

हैदराबाद एनकाउंटर पर बोलीं संध्या रानी, वे अपराधी थे ये कहना जल्दबाजी होगी

हैदराबाद एनकाउंटर पर तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखने वाली कार्यकर्ताओं में से एक संध्या रानी ने कहा, “यह एक बर्बर बलात्कार और हत्या थी, हम असल दोषियों के लिए कड़ी सजा की भी मांग करते हैं, लेकिन यह निर्धारित करना जल्दबाजी होगी कि वे अपराधी थे? क्या हम पुलिस पर भरोसा कर सकते हैं?”

07 Dec 2019, 11:29 AM

उन्नाव रेप केस के विरोध में लखनऊ में विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे अखिलेश यादव

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के निधन के बाद पूरा देश गुस्से में है। इस बीच लखनऊ में विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव धरने पर बैठ गए हैं।


07 Dec 2019, 11:25 AM

बेंगलुरु: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागकर थाने पहुंची 12 साल की लड़की, केस दर्ज जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु में 12 साल की लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। यह मामला 3 दिसंबर का है। किसी तरह से लड़की अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागकर एक पुलिस स्टेशन में पहुंची। पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

07 Dec 2019, 11:21 AM

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम हैदराबाद पहुंची


07 Dec 2019, 11:11 AM

हैदराबाद एनकाउंटर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल

हैदराबाद एनकाउंटर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। याचिका में पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के चार आरोपियों की मुठभेड़ में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर, जांच और कार्रवाई के लिए मामला दर्ज किए जाने की मांग की गई है।

वकील जीएस मणि और प्रदीप कुमार यादव ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए कहा कि एनकाउंटर में शीर्ष अदालत के 2014 के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया।

07 Dec 2019, 10:57 AM

प्रियंका गांधी लखनऊ से उन्नाव के लिए हुईं रवाना


07 Dec 2019, 10:54 AM

सभी बलात्कारियों को चौराहे पर लाकर फांसी दे दी जानी चाहिए: रंजीत रंजन

कांग्रेस नेता रंजीत रंजन ने कहा कि सभी बलात्कारियों को जेल में बंद कर देना चाहिए, उन्हें चौराहे पर लाकर फांसी दे दी जानी चाहिए।

07 Dec 2019, 10:51 AM

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के दोषियों को नहीं बख्शेंगे, उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलवाएंगे: यूपी के उपमुख्यमंत्री

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के निधन पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, मैं सोच भी नहीं सकता कि पीड़िता के परिवार पर क्या बीत रही होगी। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम दोषियों को नहीं बख्शेंगे, उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलवाएंगे।”


07 Dec 2019, 10:48 AM

यूपी: चित्रकूट में महिला डांसर को गोली मारने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में महिला डांसर को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला एक दिसंबर का है। शादी समारोह के दौरान नशे में धुत एक शख्स ने डांसर को गोली मार दी। गोली डांसर के चेहरे पर लगी और वह स्टेज पर ही गिर पड़ी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। डांसर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

07 Dec 2019, 10:37 AM

प्रियंका गांधी का सवाल, उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई?

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं, लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है।”

प्रियंका गांधी ने आगे सवाल पूछा, “उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसका एफआईआर दर्ज करने से मना किया उस पर क्या कार्रवाई हुई? उत्तर प्रदेश में रोज रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है?”


07 Dec 2019, 10:31 AM

उन्नाव रेप पीड़िता मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की अपील करेंगे: यूपी के कानून मंत्री

उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्नाव रेप पीड़िता के निधन पर कहा, “यह दुखद है कि पीड़िता आज हमारे बीच नहीं है। हम इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए आज संबंधित अदालत में अपील करेंगे। हम मामले को दिन प्रतिदिन सुनवाई के लिए भी अपील करेंगे।”

07 Dec 2019, 10:28 AM

उन्नाव रेप पीड़िता के निधन पर सीएम योगी ने किया शोक व्यक्त

उन्नाव रेप पीड़िता के निधन पर सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने कहा कि घटना बेहद बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि हम इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेंगे।


07 Dec 2019, 10:02 AM

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उन्नाव रेप पीड़िता का हो रहा पोस्टमॉर्टम

07 Dec 2019, 9:50 AM

पटना: मीडिया ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी से दरभंगा रेप पर पूछा सवाल- बिना जवाब दिए चलते बने


07 Dec 2019, 9:43 AM

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के भाई की मांग, दरिंदों को दी जाए मौत की सजा

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के भाई का बयान आया है। उन्होंने कहा, “मेरे पास कहने के लिए वास्तव में कुछ भी नहीं है। मेरी बहन अब हमारे साथ नहीं है, मेरी एकमात्र मांग यह है कि पांचों आरोपियों को मौत से कम कोई भी सजा नहीं मिलनी चाहिए।”

07 Dec 2019, 9:17 AM

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के पांचों आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरपियों को पुलिस ने बीती रात कोर्ट में पेश किया था। आरोपियों को 5 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था।


07 Dec 2019, 8:53 AM

उत्तर प्रदेश: उन्नाव में 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के माखी गांव में एक और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के प्रयास के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्नाव एसपी विक्रांत वीर ने कहा, “हमने आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच चल रही है।”

07 Dec 2019, 8:48 AM

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के निधन की खबर के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं हैं।


07 Dec 2019, 8:21 AM

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के पिता की गुहार, कहा- हैदराबाद की तरह मेरी बेटी के दोषियों को मार दे सरकार

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के पिता की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हैदराबाद कांड के आरोपियों को मारा गया, वैसे ही हमारी बेटी के दरिंदों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा जाना चाहिए या फिर फांसी दी जानी चाहिए।

07 Dec 2019, 7:51 AM

उन्नाव मामले में बलात्कारियों को एक महीने के भीतर फांसी दी जाए: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत पर कहा, “मैं उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि इस मामले में बलात्कारियों को एक महीने के भीतर फांसी दी जाए।”


07 Dec 2019, 7:06 AM

यूपी सरकार सो गई, भारत की एक और बेटी ने तोड़ा दम: महिला कांग्रेस

उन्नाव रेप पीड़िता के निधन पर महिला कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। महिला कांग्रेस ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार सो गई, भारत की एक और बेटी ने दम तोड़ दिया।

07 Dec 2019, 6:31 AM

एक और मासूम की जिंदगी खत्म हो गई: सुप्रिया सुले

उन्नाव रेप पीड़िता के निधन पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर कहा कि एक और मासूम की जिंदगी खत्म हो गई है।


07 Dec 2019, 6:23 AM

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता 95 फीसदी तक जल चुकी थी, उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन देर रात उसे कार्डियक अरेस्टत आया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

पीड़िता को गुरुवार की रात को एयरलिफ्ट करके लखनऊ से दिल्ली लाया गया था। उसका इलाज करने वाले सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि वह 95 प्रतिशत तक जली अवस्था में आई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम से ही उसकी हालत खराब होनी शुरू हो गई थी, लेकिन हमारे उत्कृष्ट प्रयासों के बावजूद पीड़िता को बचाया नहीं जा सका। रात करीब 11.10 बजे उसे कार्डियक अरेस्टम आया और करीब 11.40 बजे उसने दम तोड़ दिया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia