लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: वाराणसी में प्रियंका गांधी बोलीं- आज इस देश में अंग्रेजों जैसी तानाशाही की स्थिति 

वाराणसी में प्रियंका गांधी ने कहा, “हमारी राजनीति मारपीट की नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजो की लाठियां सही, मार खाई पर हाथ नहीं उठाया। आज इस देश में अंग्रेजो जैसी तानाशाही की स्थिति है। बस फर्क यही है कि ये हिंदुस्तानी तानाशाह है।”

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

20 Mar 2019, 6:06 PM

बीएचयू में छात्राओं ने अपनी आवाज़ उठायी तो उन्हें लाठियां मारी गयीं: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “बीएचयू में छात्राओं ने अपनी आवाज़ उठायी तो उन्हें लाठियां मारी गयीं। वहां लड़कियों को अपनी बात कहने का हक नहीं है। ये लोकतंत्र नहीं है।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कि मैं उत्तर प्रदेश में नयी राजनीति शुरू करना चाहती हूं, इसलिये गंगा के सहारे, गंगा के रास्ते आयी हूं।

20 Mar 2019, 6:03 PM

आज इस देश में अंग्रेजो जैसी तानाशाही की स्थिति है: प्रियंका गांधी

वाराणसी में प्रियंका गांधी ने कहा, “हमारी राजनीति मारपीट की नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजो की लाठियां सही, मार खाई पर हाथ नहीं उठाया। आज इस देश में अंग्रेजो जैसी तानाशाही की स्थिति है। बस फर्क यही है कि ये हिंदुस्तानी तानाशाह है।”

20 Mar 2019, 4:56 PM

बीजेपी देश को तोड़ने का काम करती है: राहुल गांधी

त्रिपुरा के अगरतला में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी देश के लोगों को तोड़ने का काम करती है, लेकिन कांग्रेस लोगों को जोड़ने का काम करती है। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो भी त्रिपुरा के लोगों पर हमला करेगा, नुकसान पहुंचाएगा हम उससे लड़ेंगे और राज्य के लोगों की रक्षा करेंगे।


20 Mar 2019, 4:38 PM

8 वादे किए मोदी जी ने, लेकिन इसमें से एक भी पूरा नहीं हुआ: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने वाराणसी के लिए बीजेपी के 2014 के चुनावी घोषणापत्र को दिखाते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “मोदी जी ने इसमें 8 वादे किए थे, लेकिन इसमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। यह प्रचार की राजनीति सरल है, कोई भी कर सकता है।”

20 Mar 2019, 4:35 PM

मायावती ने जताई पीएम बनने की आकांक्षा, कहा- चुनाव न लड़ना पीएम या मंत्री बनने में रुकावट नहीं

बीएसपी प्रमुख मायावती ने इशारे में पीएम बनने की आकांक्षा जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “1995 में जब मैं पहली बार यूपी की सीएम बनी तो मैं यूपी विधानसभा या परिषद का सदस्य नहीं था। इसी तरह केंद्र में प्रावधान है, जहां किसी व्यक्ति को मंत्री या पीएम का पद संभालने के 6 महीने के भीतर लोकसभा या राज्यसभा का सदस्य होना चाहिए। लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के मेरे फैसले से निराश मत होइए।”


20 Mar 2019, 4:15 PM

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रियंका गांधी ने की पूजा

20 Mar 2019, 3:53 PM

वाराणसी: पुलवामा हमले में शहीद 3 सीआरपीएफ जवानों के घर भी जाएंगी प्रियंका गांधी


20 Mar 2019, 2:54 PM

ओडिशा: विधायक पूर्णचंद्रा नायक ने बीजेडी से दिया इस्तीफा

20 Mar 2019, 2:44 PM

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का हुआ गठबंधन, फारूक अब्दुल्ला ने दी जानकारी

कांग्रेस से नैशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन पर बोले फारूक अब्दुल्ला, जम्मू कश्मीर और ऊधमपुर में कांग्रेस लड़ेगी। मैं श्रीनगर से उम्मीदवार हूं। अनंतनाग और बारामूला सीट पर दोनों पार्टियों के बीच फ्रैंडली कॉन्टेस्ट होगा। लद्दाख सीट पर फिलहाल बात चल रही है।

अनंतनाग और बारामूला में फ्रैंडली कॉन्टेस्ट पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद बोले, इसका मतलब है वहां कोई गला कांट प्रतियोगिता नहीं होगी। कोई भी पार्टी जीते दोनों का फायदा होगा।


20 Mar 2019, 2:15 PM

वाराणसी: प्रियंका गांधी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की

वाराणसी के अस्सी घाट से कांग्रेस महासचिव प्रयंका गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा की।

20 Mar 2019, 2:01 PM

बिहार में सीटों के बंटवारे का ऐलान होली बाद होगा: तेजस्वी यादव


20 Mar 2019, 1:35 PM

यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र पांडे की बहू अमृता पांडेय कांग्रेस में हुईं शामिल

20 Mar 2019, 1:30 PM

वाराणसी के अस्सी घाट पहुंचीं प्रियंका गांधी, स्थानीय लोगों से कर रही हैं संवाद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी के अस्सी घाट पहुंच गई हैं। बनारस के अस्सी घाट पर वे लोगों से संवाद कर रही हैं। 18 मार्च को उन्होंने प्रयागराज के मनइया घाट से गंगा यत्रा शुरू की थी।


20 Mar 2019, 1:06 PM

छत्तीसगढ़ के मौजूदा बीजेपी सांसदों को टिकट नहीं देने का फैसला लिया गया है: रमन सिंह

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में अपने मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं देने का फैसला लिया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि इस बात का फैसला केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया है।

20 Mar 2019, 12:50 PM

मणिपुर की संस्कृति को हम बर्बाद नहीं होने देंगे: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर के इंफाल में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अब नारा लगा रहे हैं कि ‘हम सभी चौकीदार हैं’। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने राफेल डील बदलवा कर 30 हजार करोड़ रुपये की चोरी की और अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया और अब नारा लगा रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की पीएम मोदी जीएसीट के जरिए देश की जनता का पैसा चोरी कर देश के चंद उद्योगपतियों को दे दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है। राहुल ने कहा कि मोदी जी एक हिंदुस्तान उद्योगपतियों का बनाना चाहते हैं और दूसार गरीबों का। उन्होंने कहा कि हम ऐसा नहीं होने देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में सभी को सुविधाएं मिलनी चाहिए, चाहे वह अमीर हो या गरीब हो।

राहुल गांधी ने मंच से वादा किया कि जो स्पेशल स्टेटस आपसे छीना गया है, उसे हम सरकार में आते ही वापस दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी हों आ अमित शाह किसी को इस बात की इजाजत नहीं दी जाएगी वे मणिपुर की संस्कृति के साथ वे छेड़छाड़ करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर नागरिकता बिल को संसद से पास नहीं होने देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर मणिपुर पर नागपुर की हुकूमत नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद जो कुछ हो सकेगा कांग्रेस की सरकार मणिपुर के लिए करेगी।


20 Mar 2019, 12:38 PM

यूपी: प्रियंका गांधी रामनगर से अस्सी घाट के लिए हुईं रवाना

20 Mar 2019, 12:33 PM

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी बीएसपी प्रमुख मायावती, किया ऐलान

बीएसपी प्रमुख मायावती लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने इस बात का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव बाद वे कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हैं।


20 Mar 2019, 12:29 PM

वाराणसी: रामनगर में प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत

20 Mar 2019, 12:23 PM

अगर आप अपने बच्चे को चौकीदार के रूप में देखना चाहते हैं तभी पीएम मोदी को वोट दें: केजरीवाल


20 Mar 2019, 12:03 PM

सीटों के बंटवारे को लेकर 22 मार्च को महागठबंधन एक प्रेस कांफ्रेंस करेगा: शरद यादव

लोकतांत्रिक जनता दल के संयोजक शरद यादव ने बताया कि सीटों के बंटवारे को लेकर 22 मार्च को महागठबंधन पटना में एक प्रेस कांफ्रेंस करेगा।

20 Mar 2019, 11:48 AM

वाराणसी के रामनगर पहुंचीं प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बनारस के रामनगर पहुंच गई हैं। रामनगर पहुंचने के बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रियंका गांधी लाल बहादुर शास्त्री के घर भी गई थीं।


20 Mar 2019, 11:41 AM

ओडिशा: सीएम नवीन पटनायक ने नामांकन पत्र दाखिल किया

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गंजम जिले के छतरपुर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वे हिंजिली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में है।

20 Mar 2019, 11:28 AM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी में प्रवेश कर गई हैं


20 Mar 2019, 11:22 AM

दिल्ली: बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज

दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में आज फिर बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा होगी। मंगलवार को भी बीजेपी चुनाव समिति की बैठक हुई थी।

20 Mar 2019, 11:11 AM

देश में शिक्षा के बजट को बढ़ाने की जरुरत: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि देश में शिक्षा के बजट को और बढ़ाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम करने की जरुरत है।


20 Mar 2019, 11:05 AM

केंद्र में सरकार आई तो हम जीएसटी को सरल बनाएंगे: राहुल गांधी

जीएसटी के सवाल के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी का मुख्य मकसद था कि एक टैक्स हो और कम टैक्स लोगों को देना पड़े। लेकिन मोदी सरकार ने इसके ठीक उलटा कर दिया, यही वजह है कि मैं इसे गब्बर सिंह टैक कहकर बुलाता हूं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार आई तो हम इसे सरल बनाने की कोशिश करेंगे, ताकि लोगों को कम से कम टैक देना पड़े।

20 Mar 2019, 11:01 AM

'मोदी सरकार ने नागरिकता बिल के जरिए नॉर्थ ईस्ट के लोगों की भावनाओं को कुचलने की कोशिश की'

नागरिकता बिल पर राहुल गांधी ने कहा, “मोदी सरकार ने इस नागरिकता बिल के जरिए नॉर्थ ईस्ट के लोगों की भावनाओं को कुचलने की कोशिश की है। इस बिल के जरिए संस्कृति को बर्बाद करने की कोशिश की है। कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। कांग्रेस इस बिल को संसद में पास नहीं होने देगी।”


20 Mar 2019, 10:49 AM

नॉर्थ ईस्ट में लोगों को नौकरी कैसे मिले इस पर काम करने की जरूरत: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि इस बात पर हमें सबसे पहले ध्यान देना चाहिए कि नॉर्थ ईस्ट के लोगों को कैसे नौकरी मिले, यहां के एक हिस्से को दूसरे हिस्से से कैसे जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए राज्य में बहुत कुछ किया जाना है। किसनों की फसले कैसे मंडी तक पहुंचे इस पर काम करने की जरूरत है।

20 Mar 2019, 10:43 AM

अफस्पा के प्रभाव को कांग्रेस की सरकार ने कम करने की कोशिश की थी: राहुल गांधी

मणिपुर में लागू अफस्पा के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी तब हमने अफस्पा को कई इलाकों से हटाया था और यह कोशिश की थी कि इसके प्रभाव को कम किया जा सके। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम चाहते हैं कि यहां के लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। आगे भी हम इस मुद्दे पर ध्यान देंगे।


20 Mar 2019, 10:38 AM

पांच सालों में लगातार देश के संस्थानों पर बीजेपी सरकार ने हमले किए हैं: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचि थोड़ी देर में चुनार से वाराणसी रवाना होंगी। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “बीजेपी सरकार लगातार 5 सालों से देश के संस्थानों पर हमले कर रही है। पीएम मोदी को यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि लोग बेवकूफ हैं।”

वाराणसी रवाना होने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनार के किले में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

20 Mar 2019, 10:31 AM

मणिपुर के इंफाल में छात्र-छात्राओं से संवाद कर रहे हैं राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मणिपुर के इंफाल में छात्र-छात्राओं से संवाद कर रहे हैं। देश में महंगी शिक्षा के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए कि युवाओं को कम पैसे में शिक्षा मिल सके।


20 Mar 2019, 10:29 AM

बीजेपी के मौजूदा सांसदों का टिकट कटने पर अखिलेश ने पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ में बीजेपी के मौजूदा सांसदों का टिकट कटने पर अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “विकास’ पूछ रहा है। सत्ताधारी दल अपने अधिकांश सांसदों को फिर से टिकट क्यों नहीं दे रहा है? इसका मतलब उन्होंने मान ही लिया है कि वो फेल हो चुके हैं। ये फॉर्मूला टीम पर ही नहीं कप्तान पर भी लागू होना चाहिए।”

20 Mar 2019, 10:14 AM

मणिपुर: इंफाल में छात्र-छत्राओं से संवाद करने पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मणिपुर के इंफाल में छात्र-छत्राओं से संवाद करने के लिए पहुंचे हैं।


20 Mar 2019, 9:43 AM

अरुणाचल प्रदेश: बीजेपी के 2 मंत्री और 6 विधायक एनपीपी में हुए शामिल

20 Mar 2019, 9:29 AM

छत्तीसगढ़: रायपुर में मतदाता जागरुकता के लिए रैली निकाली गई

छत्तीसगढ़ के रायपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मतदाता जागरुकता के लिए रैली निकाली गई।


20 Mar 2019, 8:06 AM

प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आज आखिरी दिन, चुनार से पहुंचेंगी वाराणसी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आज आखिरी दिन है। आज वे मिर्जापुर के चुनार से पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए रवाना होंगी। चुनार से पहले रामनगर पहुंचेंगी। इसके बाद वे गंगा में स्टीमर से यात्रा करते हुए वाराणसी में अस्सी घाट पहुंचेंगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia