लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: एसपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची, लिस्ट में मुलायम सिंह यादव का भी नाम

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में मुलायम सिंह यादव का भी नाम है। पहली लिस्ट में उकनका नाम नहीं था। इस लिस्ट में मुलायम सिंह समेत 40 प्रचारकों के नाम हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

24 Mar 2019, 5:39 PM

कांग्रेस ने जारी की 10 प्रत्याशियों की सूची, लिस्ट में तारिक अनवर, बीके हरिप्रसाद और कार्ति चिदंबरम का नाम

लोकसभा चुनाव के लिए कंग्रेस पार्टी ने 9वीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नाम हैं। बिहार की तीन, महाराष्ट्र की चार, कर्नाटक की एक, जम्मू-कश्मीर की एक और तमिलनाडु की एक सीट पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। लिस्ट में तारिक अनवर, कार्ति चिदंबरम और बीके हरिप्रसाद समेत 10 प्रत्याशियों के नाम हैं।

लिस्ट के मुताबिक, तारिक अनवर को बिहार के कटिहार से उम्मीदवार बनाया गया है। बीके हरिप्रसाद को बेंगलुरु से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कार्ति चिदंबरम तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। महाराष्ट्र के चंद्रपुर से सुरेश धानोरकर को टिकट दिया गया है।

24 Mar 2019, 7:22 PM

चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिया साक्षात्कार

चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साक्षात्कार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “दैनिक भास्कर के हेमंत अत्री जी को दिया मेरा साक्षात्कार आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं।”

24 Mar 2019, 6:20 PM

समाजवादी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की दूसरी लिस्ट, सूची में मुलायम सिंह यादव का भी नाम

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में मुलायम सिंह यादव का भी नाम है। पहली लिस्ट में उकनका नाम नहीं था। इस लिस्ट में मुलायम सिंह समेत 40 प्रचारकों के नाम हैं।


24 Mar 2019, 6:18 PM

लोकसभा के लिए बीजेपी ने जारी की सूची, लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम

24 Mar 2019, 4:27 PM

झारखंड: गठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा, 7 पर कांग्रेस, 4 सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा लड़ेगी चुनाव

झारखंड में सीटों के बंटवारे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा, “7 सीटों पर कांग्रेस, 4 सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और 2 सीटों पर झारखंड विकास मोर्चा लोकसभा चुनाव लड़ेगी। आरजेडी से अभी भी बात चल रही है। अभी तक वो राजी नहीं हुए हैं। पलामू में हर कोई आरजेडी का समर्थन करेगा।”


24 Mar 2019, 4:13 PM

मुंबई: कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने किया जनसंपर्क

24 Mar 2019, 4:06 PM

शैलेश कुमार भागलपुर और जयप्रकाश नारायण यादव बांका से लड़ेंगे चुनाव, आरजेडी ने किया ऐलान

बिहार आरजेडी के अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि शैलेश कुमार भागलपुर और जयप्रकाश नारायण यादव बांका लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।


24 Mar 2019, 3:57 PM

किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया सीट पर जल्द उम्मीदवारों की घोषणा होगी: हरखू झा

कांग्रेस नेता हरखू झा ने कहा कि किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया तीनों सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा।

24 Mar 2019, 3:18 PM

बिहार: आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने उजियारपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया


24 Mar 2019, 1:28 PM

आम आदमी पार्टी ने यूपी के लिए तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की

लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, “आम आदमी पार्टी की पीएसी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन नामों पर स्वीकृति प्रदान की सहारनपुर से योगेश दहिया, गौतमबुद्ध नगर नोयडा से प्रो.श्वेता शर्मा, अलीगढ़ से सतीश चंद्र शर्मा ‘आप’ के प्रत्याशी होंगे।”

24 Mar 2019, 12:59 PM

बिहार: बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार, सीपीआई ने किया ऐलान

कन्हैया कुमार बिहार के बेगुसराय से सीपीआई से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सुरवरम सुधाकर रेड्डी ने इसकी घोषणा की है।


24 Mar 2019, 12:06 PM

यूपी में गन्ना किसानों की बकाया राशि पर प्रियंका बोलीं- चौकीदार को किसानों की फिक्र नहीं

उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की बकाया राशि नहीं देने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य की योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “गन्ना किसानों के परिवार दिनरात मेहनत करते हैं। मगर उप्र सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती। किसानों का 10,000 करोड़ बकाया मतलब उनके बच्चों की शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अगली फसल सबकुछ ठप्प हो जाता है। यह चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, गरीबों की इन्हें परवाह नहीं।”

24 Mar 2019, 11:59 AM

हैदराबाद: चुनाव आयोग से रोक बावजूद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभा में एयर स्ट्राइक की ओर किया इशारा


24 Mar 2019, 11:42 AM

दिल्ली में सोमवार को होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

दिल्ली में सोमवार को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

24 Mar 2019, 10:28 AM

यूपी: आजमगढ़ से अखिलेश यादव और रामपुर से आजम खान लड़ेंगे चुनाव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खां रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।


24 Mar 2019, 10:25 AM

समाजवादी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सूची में मुलायम सिंह का नाम नहीं

लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। सूची में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 40 प्रचारकों के नाम हैं, लेकिन लिस्ट में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं है।

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: एसपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची, लिस्ट में मुलायम सिंह यादव का भी नाम
लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: एसपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची, लिस्ट में मुलायम सिंह यादव का भी नाम
24 Mar 2019, 8:58 AM

कांग्रेस ने जारी की 8वीं सूची, लिस्ट में दिग्विजय सिंह का नाम, भोपाल से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 8वीं सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 38 उम्मीदवारों नाम हैं। इस सूची में दिग्विजय सिंह का भी नाम है। दिग्वजय सिंह को मध्य प्रदेश के भोपाल से उम्मीदवार बनाया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia