लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: टिकट कटने पर बोले मोदी के मंत्री सांपला- बीजेपी ने गऊ हत्या कर दी

बीजेपी ने पंजाब के होशियारपुर से केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का टिकट काट दिया है। बीजेपी ने उनकी जगह सोम प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है। इसी से दुखी होकर सांपला ने ट्विटर पर लिखा, भाजपा ने गऊ हत्या कर दी.’बहुत दुख हुआ भाजपा ने गऊ हत्या कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge
23 Apr 2019, 11:41 PM

टिकट कटने पर बोले मोदी के मंत्री सांपला- बीजेपी ने गऊ हत्या कर दी

बीजेपी ने पंजाब के होशियारपुर से केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का टिकट काट दिया है। बीजेपी ने उनकी जगह सोम प्रकाश को उम्मीदवार  बनाया है। इसी से दुखी होकर सांपला ने ट्विटर पर लिखा, ’बहुत दुख हुआ भाजपा ने गऊ हत्या कर दी।

23 Apr 2019, 11:03 PM

महाराष्ट्र के सीएम का विवादित बयान, कांग्रेस नेता को मिसाइल से बांधकर दागते बालाकोट में

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णविस ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक चुनावी सभा में कहा कि राहुल गांधी और पाकिस्तान ही एयर स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। अच्छा होता कि किसी कांग्रेसी नेता को मिसाइल से बांधकर बालाकोट में दाग दिया जाता।

23 Apr 2019, 9:42 PM

पीएम मोदी 26 अप्रैल को वाराणसी में करेंगे नामांकन, एनडीए के सभी बड़े नेता रहेंगे मौजूद: अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पीएम मोदी 26 अप्रैल को नामांकन करेंगे। इस दौरान एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। नामांकन से पहले 25 अप्रैल को पीएम मोदी वाराणसी में रोड शो भी करेंगे।


23 Apr 2019, 8:08 PM

बीजेपी ने सन्नी देओल को पंजाब के गुरुदासपुर से दिया टिकट, चंडीगढ़ से किरण खेर को फिर मौका

बीजेपी ने एक लिस्ट जारी कर पंजाब की 3 लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। लिस्ट में सबसे अहम नाम फिल्म अभिनेता सन्नी देओल का है, जिन्होंने आज ही बीजेपी की सदस्यता ली है। लिस्ट में उन्हें गुरुदासपुर सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ से बीजेपी ने एक बार फिर अभिनेत्री किरण खेर पर भरोसा जताया है। इसके अलावा लिस्ट में तीसरा नाम सोम प्रकाश का है, जिन्हें पार्टी ने होशियारपुर (सु) से उम्मीदवार बनाया है।

23 Apr 2019, 7:54 PM

अमेठी में प्रचार के दौरान एक दुकान में जा पहुंची प्रियंका गांधी, महिला दुकानदार से पूछा हालचाल

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी मंगलवार को अमेठी के डीह में चुनाव प्रचार के दौरान अचानक से वहां एक दुकान में जा पहुंची। उन्होंने महिला दुकानदार से हालचाल पूछा और काफी देर तक उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दुकान में काफी वक्त बिताया।


23 Apr 2019, 7:44 PM

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की पीएम मोदी की शिकायत, मतदान के बाद दिया था भाषण

गुजरात के अहमदाबाद में मतदान के बाद पीएम मोदी द्वारा भाषण देने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। अभिषेक मनु सिंघवी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने आयोग से इस मामले में पीएम मोदी पर कार्रवाई करने की मांग की है।

मंगलवार को पीएम मोदी ने अपना वोट डालने के बाद जुलूस निकाला और भाषण भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का हथियार आईईडी है, जबकि लोकतंत्र की ताकत वोटर आईडी है। वोटर आईडी, आईईडी से कहीं ज्यादा ताकतवर है। इसलिए वोटर आईडी की महत्ता को समझें और मतदाता बड़ी संख्या में मतदान करें।

23 Apr 2019, 7:27 PM

जबलपुर में राहुल गांधी बोले- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह हत्यारोपी और बेटा जय शाह जादूगर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक रैली के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, क्या शान है, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह हत्या के आरोपी हैं और उनका बेटा जय शाह एक जादूगर है, जो 50,000 रुपए को 3 महीने में 80 करोड़ रुपए बना देता है।


23 Apr 2019, 6:13 PM

दिल्ली: बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर ने नामांकन पत्र दाखिल किया

23 Apr 2019, 5:53 PM

राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पीएम मोदी को फिर दी बहस की चुनौती

राहुल गांधी ने कहा कि मैं पीएम मोदी को चुनौती देता हूं कि वे आएं और मुझसे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बहस करें। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी मुझसे बहस करने से बच रहे हैं। उन्हें डर लगता है कि कहीं उनकी पोल न खुल जाए। राहुल गांधी ने कहा मोदी मुझसे बहस करने आएंगे तो वे देश को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे।


23 Apr 2019, 5:50 PM

अमित शाह हत्या के आरोपी हैं: राहुल गांधी

मंच से राहुल गांधी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और उनके बेटे जय शाह पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमित शाह हत्या के आरोपी हैं और उनके बेटे जादूगर हैं।

23 Apr 2019, 5:48 PM

पीएम मोदी ने गरीबों पर हमला किया, हम 'न्याय' से गीरीब पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' करेंगे: राहुल गांधी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने गरीबों पर हमला बोला है और न्याय योजना के जरिए गरीबी पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में सरकार बनते ही हम ‘न्याय’ योजना लागू करेंगे और देश के 20 फीदसी सबसे गरीब परिवारों के खाते में 72 हजार रुपये सालाना डालेंगे।


23 Apr 2019, 5:03 PM

दिल्ली: शाम 5.30 बजे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलकर पीएम मोदी की शिकायत करेगा

गुजरात के अहमदाबाद में मतदान के बाद पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शाम 5.30 बजे चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा और पीएम मोदी की शिकायत करेगा।

23 Apr 2019, 4:48 PM

उपचुनाव: आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने रणवीर शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया


23 Apr 2019, 3:06 PM

भोपाल: एसडीएम कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एनसीपी कार्यकर्ता की पिटाई की

भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी देखने को मिली है। एसडीएम दफ्तर के अंदर घुसकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने एनसीपी कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। एनसपी कार्यकर्ता पर भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर को काला झंडा दिखाने का आरोप है।

23 Apr 2019, 1:41 PM

दिल्ली: शीला दीक्षित और अजय माकन ने नामांकन दाखिल किया

दिल्ली में कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित और अजय माकन ने नामांकन दाखिल कर दिया है। शीला दीक्षित उत्तर पूर्वी दिल्ली से और अजय माकन नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं।


23 Apr 2019, 1:40 PM

इतिहास में पहली बार 15 लोग देश का 1 लाख करोड़ रुपये चोरी करके भाग गए: राहुल गांधी

राजस्थान के डूंगरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, “आदिवासियों के साथ बहुत अन्याय हुआ है। मैं हिंदुस्तान के आदिवासियों को संदेश देना चाहता हूं कि 2019 में जो सरकार बनेगी, वो आपकी सरकार होगी।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज देश में 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। उन्होंने कहा, “मोदी ने 2 करोड़ नौकरियों का झूठ बोला। मैं आपको सच बताता हूं। हम एक साल के भीतर 22 लाख सरकारी नौकरियों को भरने के साथ अतिरिक्त पंचायत स्तर पर 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे।”

राहुल गांधी ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार 15 लोग देश का 1 लाख करोड़ रुपये चोरी करके भाग गए। वो आपका पैसा था। इसलिए हम आपके लिए "न्याय" लेकर आए हैं।

23 Apr 2019, 1:30 PM

भोपाल में बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने रोड शो किया


23 Apr 2019, 1:28 PM

प्रज्ञा पर एनआईए का एनआईए कोर्ट में जवाब, कहा- ये मामल चुनाव आयोग से जुड़ा वो देखे

प्रक्षा ठाकुर के बाद एनआईए ने भी एनआई के विशेष कोर्ट में अपान जवाब दाखिल कर दिया है। एनआई ने कहा है कि प्रज्ञा के चुनाव लड़ने को लेकर उनका कोई लेनादेना नहीं है। एनआईए ने कहा कि यह मामला चुनाव और चुनाव आयोग से जुड़ा है।

गौरतलब है कि एनआईए कोर्ट में याचिका दाखिल कर प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की गई है। यह याचिका मालेगांव ब्लास्ट केस के पीड़ित ने लगाई है। पीड़ित ने याचिका में कहा है कि मालेगांव ब्लास्ट केस में प्रज्ञा को स्वास्थ्य कारणों के तहत जमानत दी गई थी। लेकिन जमानत मिलने के बाद प्रक्षा बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

23 Apr 2019, 1:23 PM

रामपुर: 'अनारकली' वाले बयान पर अब्दुल्ला आजम की मां ने उनका बचाव किया

समाजवादी पार्टी नेता और रामपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा ने बेटे अब्दुल्ला आजम के जया प्रदा पर दिए गए बयान का बचाव किया है।


23 Apr 2019, 1:21 PM

बीजेपी ने काटा उदित राज का टिकट, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से गायक हंसराज हंस को उतारा

बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली के अपने सातवें उम्मीदवार के नाम का भी ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने गायक हंसराज हंस को नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से मैदान में उतारा है। यहां से उदित राज सांसद हैं, जिनका पत्ता इस बार साफ हो गया है।

23 Apr 2019, 12:24 PM

राजस्थान: राहुल गांधी ने बेणेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान दौरे के दौरान बेणेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए।


23 Apr 2019, 12:16 PM

दक्षिणी दिल्ली से बॉक्सर विजेंदर सिंह ने नामांकन दाखिल किया

दक्षिणी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार बॉक्सर विजेंदर सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया है। पर्चा भरने के बाद उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि कांग्रेस पार्टी ने लोगों के सेवा का मौका दिया है। एक ड्राइवर का बेटा होने की वजह से मैं गरीबों की परेशानी को समझता हूं। मैं लोगों में उनकी परेशानी सुनन और समझने के लिए जाऊंगा।”

23 Apr 2019, 12:07 PM

दिल्ली: अभिनेता सनी देओल बीजेपी में शामिल हुए

अभिनेता सनी देओल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। बीजेपी में शामिल होने के बाद सनी देओल ने कहा कि जैसे मेरे पिता ने अटल जी के साथ मिलकर काम किया वैसे ही मैं मोदी जी के साथ मिलकर काम करूंगा।


23 Apr 2019, 11:54 AM

प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई की एनआईए कोर्ट में जवाब दाखिल किया, चुनाव लड़ने पर रोक की मांग की गई थी

भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई की एनआईए कोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया है। एनआईए कोर्ट में याचिका दाखिल कर प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की गई है। यह याचिका मालेगांव ब्लास्ट केस के पीड़ित ने लगाई है। पीड़ित ने याचिका में कहा है कि मालेगांव ब्लास्ट केस में प्रज्ञा को स्वास्थ्य कारणों के तहत जमानत दी गई थी। लेकिन जमानत मिलने के बाद प्रक्षा बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

याचिका के जवाब में प्रज्ञा ने कहा है कि पब्लिसिटी पाने के लिए कोर्ट में उनके खिलाफ चाचिका दायर की गई है। प्रक्षा ने यह भी कहा कि यह याचिक राजनीति से प्रेरित है ऐसे में इसे कोर्ट को खारिज कर देना चाहिए।

23 Apr 2019, 11:39 AM

दिल्ली: अभिनेता सनी देओल थोड़ी देर में बीजेपी ज्वॉइन करेंगे


23 Apr 2019, 11:02 AM

दिल्ली: नामांकन दाखिल करने से पहले बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर का रोड शो

दिल्ली में नामांकन दाखिल करने से पहले बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं वास्तव में देश के लिए कुछ करना चाहता हूं और पिछले 5 वर्षों में हमारे पीएम ने जो कुछ भी किया है, मैं उस विरासत को आगे ले जाना चाहता हूं।”

23 Apr 2019, 10:41 AM

किसी एक पार्टी की सत्ता नहीं आएगी: संजय राउत

महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा, “जो चित्र मेरे सामने है, इस देश में किसी एक पार्टी की सत्ता अब नहीं आएगी। सत्ता आएगी एनडीए की, हम सब एनडीए के सहयोगी हैं और एनडीए की सरकार बनने जा रही है।”


23 Apr 2019, 10:01 AM

मतदान के बीच झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नक्सिलयों ने किआ आईईडी धमाका

तीसरे चरण के मतदान के बीच छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉडर्र के बंदरचुआं के करीब नक्सलियों ने आईईडी से धमाका किया है। हालांकि इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ है।

23 Apr 2019, 9:39 AM

राहुल गांधी की युवाओं से अपील, देश के भविष्य, लोगों के ‘न्याय’ के लिए समझदारी से करें वोट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “पूरे देश में लाखों युवा मतदान के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं। कई ऐसे युवा हैं जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं। उनके हाथ में भारत का भविष्य है। मुझे पूरा भरोसा है कि वे हर भारतीय के लिए न्याय चाहते हैं और वे समझदारी से मतदान करेंगे।”


23 Apr 2019, 9:38 AM

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल फिरोजपुर और हरसिमरत कौर बठिंडा से लड़ेंगी चुनाव

23 Apr 2019, 8:58 AM

असम: बोंगईगांव में पोलिंग बूथ पर शिशु-गृह बनाया गया है, ताकि महिलाएं वोटिंग कर सकें

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: टिकट कटने पर बोले मोदी के मंत्री सांपला- बीजेपी ने गऊ हत्या कर दी

23 Apr 2019, 8:03 AM

117 सीटों पर मतदान जारी, वोट डालने से पहले अहमदाबाद में अपनी मां से मिले पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 117 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच वोट डालने से पहले अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी मां से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

23 Apr 2019, 7:09 AM

117 सीटों पर वोटिंग शुरू, तीसरे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 117 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। तीसरे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इस चरण में राहुल गांधी, अमित शाह, मुलायम सिंह यादव समेत कई बड़े नेता चुनावी मैदान में हैं।


23 Apr 2019, 12:02 AM

थोड़ी देर में 117 सीटों पर शुरू होगा मतदान, तीसरे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 117 सीटों पर थोड़ी देर में मतदान शुरू होगा। तीसरे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इस चरण में सबसे ज्यादा वीआईपी उम्मीदवार हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, मुलायम सिंह यादव समेत कई बड़े नेता चुनावी मैदान में हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के साथ-साथ वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी के खिलाफ एनडीए ने तुषार वेल्लापल्ली को मैदान में उतारा है। वहीं एलडीएफ गठबंधन ने पीपी सुनीर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: टिकट कटने पर बोले मोदी के मंत्री सांपला- बीजेपी ने गऊ हत्या कर दी
राहुल गांधी

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग संसदीय सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष जीए मीर और जज (सेवानिवृत्त) हसनैन मसूदी समेत 18 उम्मीदवार मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: टिकट कटने पर बोले मोदी के मंत्री सांपला- बीजेपी ने गऊ हत्या कर दी
महबूबा मुफ्ती

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से प्रत्याशी शशि थरूर इस बार जीत की हैट्रिक लगा सकते हैं। इस बार थरूर का मुकाबला मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और बीजेपी के उम्मीदवार कुम्मनम राजशेखरन और सीपीआई के विधायक और पूर्व राज्यमंत्री सी दिवाकरन के साथ है।

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: टिकट कटने पर बोले मोदी के मंत्री सांपला- बीजेपी ने गऊ हत्या कर दी
शशि थरूर

बिहार के मधेपुरा में इस बार आरजेडी के दिग्गज नेता शरद यादव और जन अधिकारी पार्टी (जाप) के नेता और वर्तमान सांसद राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव आमने-सामने हैं। इस सीट पर नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू उम्मीदवार दिनेश चंद्र यादव भी मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: टिकट कटने पर बोले मोदी के मंत्री सांपला- बीजेपी ने गऊ हत्या कर दी
पप्पू यादव और शरद यादव

गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इस बार चुनाव मैदान में है। बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी साल 1998 से इस सीट पर जीतते रहे, लेकिन इस बार पार्टी ने यहां से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने अमित शाह के खिलाफ डॉ. सीजे चावड़ा को मैदान उतारा है।

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: टिकट कटने पर बोले मोदी के मंत्री सांपला- बीजेपी ने गऊ हत्या कर दी
अमित शाह

ओडिशा की पुरी लोकसभा संसदीय क्षेत्र इस बार तीन दलों बीजेपी, कांग्रेस और बीजेडी के प्रवक्ताओं के बीच एक दिलचस्प चुनावी लड़ाई का गवाह बनने वाला है। बीजेपी ने यहां से राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को मैदान में उतारा है। वहीं मौजूदा सांसद और बीजेडी के प्रत्याशी पिनाकी मिश्र के अलावा कांग्रेस के सत्यप्रकाश नायक भी चुनाव मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: टिकट कटने पर बोले मोदी के मंत्री सांपला- बीजेपी ने गऊ हत्या कर दी
संबित पात्रा

महाराष्ट्र के बारामती से शरद पवार की बेटी और एनसीपी की सुप्रिया सुले तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं और उनके खिलाफ बीजेपी ने कांचन कुल को चुनाव मैदान में उतारा है। बारामती सीट से शरद पवार सात बार सांसद रह चुके हें और एक बार अजित पवार यहां से सांसद रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: टिकट कटने पर बोले मोदी के मंत्री सांपला- बीजेपी ने गऊ हत्या कर दी
सुप्रिया सुले

केरल के एर्नाकुलम संसदीय सीट पर इस बार 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी ने मौजूदा केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्नाथनन को टिकट दिया है। उनका मुकबला सीपीएम के पी. राजीव और कांग्रेस के हीबी इडेन से है।

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: टिकट कटने पर बोले मोदी के मंत्री सांपला- बीजेपी ने गऊ हत्या कर दी
अल्फोंस कन्नाथनन

कर्नाटक की कलबुर्गी लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सांसद हैं। खड़गे के खिलाफ बीजेपी ने उमंग जी जाधव और बीएसपी ने केबी वासु को उम्मीदवार बनाया है।

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: टिकट कटने पर बोले मोदी के मंत्री सांपला- बीजेपी ने गऊ हत्या कर दी
मल्लिकार्जुन खड़गे

मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव मैदान में हैं। बीजेपी ने उनके सामने पिछले चुनाव में हारे प्रेम शाक्य को उतारा है। कांग्रेस ने मुलायम सिंह को वॉक ओवर दिया है।

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: टिकट कटने पर बोले मोदी के मंत्री सांपला- बीजेपी ने गऊ हत्या कर दी
मुलायम सिंह यादव

यूपी की बरेली लोकसभा सीट से सिर्फ 2009 को छोड़कर 1989 से 2014 तक केंद्रीय मंत्री बीजेपी के संतोष गंगवार जीतते रहे हैं। उनके सामने इस बार अपनी अगली पारी की चुनौती है। गठबंधन से एसपी के हिस्से में आई इस सीट से समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक भगवतशरण गंगवार को उतारा है जो संतोष गंगवार की मुश्किले बढ़ा सकते हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: टिकट कटने पर बोले मोदी के मंत्री सांपला- बीजेपी ने गऊ हत्या कर दी
संतोष गंगवार

यूपी की पीलीभीत लोकसभा सीट से मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी चुनाव मैदान में हैं। पीलीभीत से समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा को गठबंधन का उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने यह सीट अपना दल (कृष्णा पटेल) को दी है।

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: टिकट कटने पर बोले मोदी के मंत्री सांपला- बीजेपी ने गऊ हत्या कर दी
वरुण गांधी

रामपुर लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है। समाजवादी पार्टी ने यहां से अपने कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को उतारा है तो बीजेपी ने उनका मुकाबला करने के लिए हाल ही में पार्टी में शामिल हुई अभिनेत्री जया प्रदा को टिकट दिया है।

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: टिकट कटने पर बोले मोदी के मंत्री सांपला- बीजेपी ने गऊ हत्या कर दी
जया प्रदा और आजम खान

यूपी के फीरोजाबाद से यादव परिवार के बागी शिवपाल यादव अपनी नई पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं और अपना राजनीतिक भविष्य बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी ने यहां से उनके सामने पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को उतारा है।

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: टिकट कटने पर बोले मोदी के मंत्री सांपला- बीजेपी ने गऊ हत्या कर दी
शिवपाल यादव और अक्षय यादव

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia