योगी सरकार की चुनावी चाल, लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले उत्तर प्रदेश में रेवड़ियों की तरह बांटे मलाईदार पद 

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूबे में विभिन्न आयोगों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों के नामों को मंजूरी दी है। योगी सरकार ने आवास एंव विकास परिषद से लेकर गन्ना किसान संस्थान और राज्य कर्मचारी सफाई आयोग के सदस्यों तक में अपने नेताओं को भर दिए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

लोकसभा चुनाव-2019 की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़े पैमाने पर बीजेपी नेताओं को निगमों और बोर्डों में नियुक्त किया है। सीएम ने सूबे में विभिन्न आयोगों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों के नामों को मंजूरी दी है। योगी सरकार ने आवास एंव विकास परिषद से लेकर गन्ना किसान संस्थान और राज्य कर्मचारी सफाई आयोग के सदस्यों तक में अपने नेताओं को भर दिया है।

सीएम योगी ने इसके जरिए अपने सहयोगी दलों को भी साधने की कोशिश की है। राज्य के विभिन्न आयोगों में अपने नेताओं के साथ साथ सहयोगी दलों के नेताओं को भी तरजीह दी गई है।

उत्तर प्रदेश राज्य युवा कल्याण परिषद के लिए डॉ. विभ्राट चंद कौशिक को नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के लिए राम लखन पटेल और अश्विनी त्रिपाठी के नाम को मंजूरी दी गई है।

सुल्तानपुर के राणा अजीत प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कुशीनगर के राजेश्वर सिंह उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नोएजा के नवाब सिंह नागर को लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान का अध्यक्ष और देवरिया के नीरज शाही को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड के अध्यक्ष पद पर बीएन सिंह को नियुक्त किया गया है। जबकि सदस्य के के लिए रमाशंकर मिश्रा, राजेंद्र सिंह, पार्थ सारथी शर्मा, जेएन रघुवंशी, शिव प्रसाद त्रिपाठी और डॉ. श्याम नारायण के नामों पर मुहर लगी है।

हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद का अध्यक्ष और तरुण राठी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद के लिए सुदामा राजभर और अजय प्रताप सिंह के नाम को मंजूरी दी गई है। उत्तर प्रदेश राज्य एकीकरण परिषद के लिए रमाकांत पटेल, सुनील अर्कवंशी और राधिका पटेल को नियुक्त किया गया है।

जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर को उत्तर प्रदेश के प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सदस्य के तौर पर राजेंद्र सिंह पाल और भिखारी प्रजापति को नियुक्त किया है। रमाकांत निषाद को उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है। अरविंद राजभर को उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लि. कानपुर का अध्यक्ष और राकेश गर्ग को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष के लिए सुरेंद्र नाथ वाल्मिकी, उपाध्यक्ष के लिए मुन्ना सिंह धानुक और लाल बाबू वाल्मिकी के नाम को मंजूरी दे दी है। सदस्य के तौर पर कमल वाल्मिकी, मनोज वाल्मिकी, छाया देवी और श्यामलाल वाल्मिकी को बनाया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia