मध्य प्रदेश चुनाव: शिवराज के मंत्री ने लांघी मर्यादा, सरेआम दी माँ-बहन की गाली, मोहन यादव का वीडियो वायरल

इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस के महामंत्री सैयद जाफर ने तंज कसते हुए यादव को गालीबाज मंत्री करार दिया है।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है और ऑडियो से लेकर वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें शिवराज सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव अपशब्द कह रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस के महामंत्री सैयद जाफर ने तंज कसते हुए यादव को गालीबाज मंत्री करार दिया है। कांग्रेस महामंत्री सैयद जाफर ने एक्स पर लिखा, "शिवराज सरकार के मंत्री खुलेआम गुंडागर्दी पर आमादा, गालीबाज मंत्री मोहन यादव।"

मध्य प्रदेश चुनाव: शिवराज के मंत्री ने लांघी मर्यादा, सरेआम दी माँ-बहन की गाली, मोहन यादव का वीडियो वायरल

उन्होंने आगे लिखा, "इनके हाथ में उच्च शिक्षा विभाग है पर इन मंत्री महोदय की भाषा स्तर सुनने लायक नहीं है, जनता को खुलेआम गाली देते शिवराज सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ऐसी भाषा बोल रहे हैं, जो न हम बोल सकते हैं, न सुन सकते हैं।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia