राहुल गांधी ने कहा, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन में माफ करेंगे किसानों का कर्ज

मंदसौर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोलीकांड में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने उन 6 किसानों को श्रद्धांजलि दी जिनकी पिछले साल प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में मौत हो गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

06 Jun 2018, 4:11 PM

मध्य प्रदेश में मंदसौर गोलीकांड की पहली बरसी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीपल्यामंडी में गोलीकांड में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष से गले मिलकर पीड़ित फफक-फफक कर रोने लगे। राहुल गांधी ने पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाया। पीड़ितों से मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने उन 6 किसानों को श्रद्धांजलि दी जिनकी पिछले साल प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में मौत हो गई थी।

पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद राहुल गांधी ने ‘किसान समृद्धि संकल्प सभा’ को संबोधित किया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सरकार को किसानों की बदहाली के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा, “न तो पीएम मोदी और ना ही शिवराज सरकार को किसानों की फिक्र है। केंद्र सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर रही है, लेकिन वह किसानों का कर्ज नहीं माफ कर रही है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं किसानों का दर्द समझता हूं। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने किसानों से वादा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “पीएम मोदी को किसानों का दर्द और उनकी परेशानी समझ नहीं आती है। मोदी जी ने आरएसएस की पढ़ाई की है, उनके दिल में नफरत है।”

06 Jun 2018, 2:59 PM

राहुल गांधी ने चीन के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा, “पीएम मोदी चीने के राष्ट्रपति के साथ अहमदाबाद में झूला झूल रहे थे, लेकिन कुछ ही दिन बाद डोकलाम में चीन की सेना घुस गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी की जेब में जो फोन है, उसके पीछे भी मेड इन चाइना लिखा है, जिससे वो सभी को मैसेज करते हैं।

06 Jun 2018, 2:56 PM

मोदी सरकार अमीरों का कर्ज माफ करती है, लेकिन किसानों का नहीं: राहुल गांधी

मंदसौर में किसानों की रैली को संबोधित करत हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार अमीरों का कर्ज माफ करती है, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं करती। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी को भारत का पैसा लेकर विदेश भागने दिया। राहुल गांधी ने कहा, “पीएम मोदी ने युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने वादा पूरा नहीं किया। पीएम मोदी, नीरव मोदी को ‘नीरव भाई’ और मेहुल चोकसी को ‘मेहुल भाई’ कहकर बुलाते हैं।”


06 Jun 2018, 2:51 PM

कर्नाटक में हमने जो कुछ कहा, उसे करके दिखाया: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि सिद्धारमैया सरकार के दौरान कर्नाटक में हमने जो कुछ कहा, उसे करके दिखाया। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक में किसानों के कर्ज को माफ किया।

06 Jun 2018, 2:47 PM

पीएम मोदी के दिल में नफरत है: राहुल गांधी

रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने आरएसएस की पढ़ाई की है, उनके दिल में नफरत है।


06 Jun 2018, 2:42 PM

मोदी सरकार ने ढाई लाख रुपये कुछ खास लोगों का माफ किया: राहुल गांधी

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने ढाई लाख रुपये कुछ खास लोगों का माफ कर दिया, लेकिन उन्होंने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सूट बूट की सरकार है।

06 Jun 2018, 2:39 PM

मध्य प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाएंगे: राहुल गांधी

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम मध्य प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाएंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में लगने वाले फूड प्रोसेसिंग प्लांट में राज्य के लोगों को नौकरी दी जाएगी।


06 Jun 2018, 2:38 PM

हम आपसे खोखले वादे नहीं करेंगे: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि मैं खोखले वादे नहीं करूंगा। उन्होंने कहा, “जो हम आपसे वादे करेंगे उसे हम पूरा करेंगे। सत्ता में आते ही हम 10 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ करेंगे। हम आपके खाते में 15 लाख रुपये देने जैसे झूठे वादे नहीं करेंगे। हम मन की बात नहीं करेंगे। हम आपके मन की बात सुनेंगे और आपके मन की सरकार बनाएंगे। जो भी कहेंगे वह करके दिखाएंगे।”

06 Jun 2018, 2:33 PM

सत्ता में आते ही हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे: राहुल गांधी

रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “जब हम सत्ता में थे, उस वक्त किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मिलने आया था, और लोन माफ करने की गुजारिश की थी। 10 दिन के अंदर सरकार ने किसानों का लोन माफ कर दिया था। मैं किसानों से यह कहना चाहता हूं कि जिस दिन हम मध्य प्रदेश में सत्ता में आएंगे, किसानों का लोन 10 दिन के अंदर माफ कर दिया जाएगा। और जिन लोगों ने मंदसौर में किसानों की हत्या की थी उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।”


06 Jun 2018, 2:26 PM

किसानों को खुदकुशी के लिए मजबूर किया जा रहा है: राहुल गांधी

मंदसौर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों की रैली को संबोधित कर रहे हैं। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को खुदकुशी के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “किसानों के बारे न तो मोदी और ना ही बीजेपी सोच रही है। बड़े-बड़े उद्योगपतियों का लोन माफ किया जा रहा है, लेकिन किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।”

06 Jun 2018, 2:21 PM

राज्य में किसानों की बदहाली के लिए शिवराज सरकार जिम्मेदार: ज्योतिरादित्य सिंधिया

रैली को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “राज्य में किसानों की बदहाली के लिए शिवराज सरकार जिम्मेदार है।” उन्होंने कहा कि फिलहाल जीडीपी का मतलब है, बढ़ता हुआ गैस का दाम, बढ़ता हुआ डीजल का दाम और बढ़ता हुआ पेट्रोल का दाम।


06 Jun 2018, 2:14 PM

गोलीकांड के एक साल बाद भी पीड़ितों को न्याय नहीं मिला: राहुल गांधी

मंदौर में गोलीकांड के पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि गोलीकांड के एक साल बाद भी पीड़ितों को न्याय नहीं मिला है। उन्होंने ट्वीट किया, “मंदसौर गोलीकांड के एक साल बाद भी जांच आयोग की रिपोर्ट नहीं आई है। शहीद किसानों के परिवार न्याय का इंतजार कर रहे हैं। अपने परिजनों को खोने का दर्द मैं जानता हूं। आज पीड़ित परिवारों के साथ कुछ पल बिताकर उनका दर्द बांटने की कोशिश की।”

06 Jun 2018, 2:07 PM

मंदसौर: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, नवंबर में करेंगे वोटबंदी

मंदसौर में किसानों की रैली शुरू हो गई है। रैली को कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया संबोधित कर रहे हैं। रैली को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिवराज सरकार को हम उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा, “शिवराज सरकार को किसानों की फिक्र नहीं है। किसान परेशान हैं और सीएम शिवराज सिंह भोपाल में मजे स बैठे हैं। किसानों को उनकी फसलों का अच्छा मूल्य नहीं मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं और पीएम मोदी बुलेट ट्रेन की बात कर रहे हैं।”


06 Jun 2018, 1:56 PM

मंदसौर गोलीकांड में मारे गए किसानों के परिजनों से मिले राहुल गांधी

मंदसौर के पीपल्यामंडी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोलीकांड में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान गोलीकांड में मारे गए किसानों के परिजन राहुल गांधी के गले लिपटकर फफक-फफक कर रोने लगे।

06 Jun 2018, 1:52 PM

गोलीकांड में मारे गए किसानों को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

मंदसौर में सभास्थल पर पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोलीकांड में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी। मंदसौर में पिछले साल कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें कन्हैया लाल पाटीदार, सत्यनारायण ठांगर, अभिषेक पाटीदार, बबलू, घनश्याम धाकड़ और चिंतामन पाटिदार की मौत हो गई थी। मंदसौर गोलीकांड की आज पहली बरसी है।


06 Jun 2018, 1:48 PM

शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने तक शांत नहीं होंगे किसान: कमलनाथ

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने तक किसानों का गुस्सा शांत नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा, “पूरी शिवराज सरकार मंदसौर के पीपल्यामंडी में कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘किसान समृद्धि संकल्प सभा’ को रोकने में आखरी समय तक लगी रही, उसके बावजूद लाखों किसान नाकेबंदी को ध्वस्त कर सभास्थल पहुंच गए हैं।किसानों का यह आक्रोश इस सरकार को उखाड़ फेकने तक शांत नहीं होग।”

06 Jun 2018, 1:36 PM

मंदसौर: राहुल गांधी की रैली में बड़ी संख्या में पहुंचे किसान

मंदसौर में राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे हैं। किसानों में शिवराज सरकार को लेकर काफी गुस्सा देखा जा रहा है। नवजीवन के संवाददाता विश्वदीपक से बात करते हुए किसान मोहन लाल ने कहा कि बीजेपी ने हमें बर्बाद कर दिया है, आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार तय है।

फोटो: नवजीवन
फोटो: नवजीवन

06 Jun 2018, 1:29 PM

मंदसौर: राहुल गांधी की रैली में किसानों की भारी भीड़

फोटो: विश्वदीपक
फोटो: विश्वदीपक
फोटो: विश्वदीपक
फोटो: विश्वदीपक
06 Jun 2018, 1:11 PM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे पीपल्यामंडी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदसौर के पीपल्यामंडी पहुंच गए हैं। सभास्थल पर पहुंचने के बाद वे गोलीकांड में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं। थोड़ी देर में वे रैली को संबोधित करेंगे। रैली में शामिल होने के लिए हजारों किसान पहुचे हैं।


06 Jun 2018, 12:47 PM

राहुल गांधी की रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल

मंदसौर में राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची हैं। नवजीवन के संवाददाता विश्वदीपक इस रैली से जुड़े ताजा अपडेट लगातार हमें दे रहे हैं।

फोटो: विश्वदीपक
फोटो: विश्वदीपक
फोटो: विश्वदीपक
फोटो: विश्वदीपक
06 Jun 2018, 12:29 PM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदसौर के पीपल्यामंडी पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में किसानों की रैली को संबोधित करेंगे। इस बीच मंदौसर गोलीकांड में मारे गए एक किसान के परिजनों ने रैली में जाने से रोके जाने का आरोप लगाया है।मंदसौर गोलीकांड में मारे गए अभिषेक पाटीदार के पिता ने कहा, “मेरे दूसरे बेटे को एसडीएम ने फोन कर राहुल गांधी की सभा में जाने से मना किया है। एक साल बीत जाने के बाद हमें इस बात का दुख कि है दोषियों को अब तक सजा नहीं मिली। दोषी पुलिसवालों को जब तब सजा नहीं मिलती, तब तक हमें शांति नहीं मिलेगी। हमें ऐसा लगता है कि इस मामले को दबाने को कोशिश की जा रही है।”


06 Jun 2018, 12:23 PM

पीएम मोदी ने हमें धोखा दिया: किसान

मंदौसर में ‘किसान समृद्धि संकल्प रैली’ में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से किसान पहुंचे हैं। रैली में शामिल होने आए राजोद के किसान ननुराम ने नवजीवन के संवाददाता विश्वदीपक से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने हमें धोखा दिया है। हमने जब फसलों की अच्छी कीमत की मांग की तो हमें मारा गया।”

फोटो: नवजीवन
फोटो: नवजीवन
06 Jun 2018, 12:04 PM

मंदसौर गोलीकांड में मारे गए किसानों पर कांग्रेस ने बुकलेट जारी की

मंदसौर गोलीकांड की पहली बरसी पर पीपल्यामंडी में कांग्रेस की ओर से ‘किसान समृद्धि संकल्प रैली’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें थोड़ी ही देर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे और रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले मंच से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और राजमणि पटेल ने गोलीकांड में मारे गए किसानों पर बुकलेट जारी की। इस दौरान कांग्रेस कई और नेता मौजूद रहे।

फोटो: नवजीवन
फोटो: नवजीवन
राहुल गांधी ने कहा, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन में माफ करेंगे किसानों का कर्ज
कांग्रेस ने जारी की बुकलेट

06 Jun 2018, 11:47 AM

मंदसौर: ‘किसान समृद्धि संकल्प रैली’ में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे

मंदसौर के पीपल्यामंडी में ‘किसान समृद्धि संकल्प रैली’ में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे हैं।

फोटो: नवजीवन
फोटो: नवजीवन
06 Jun 2018, 11:44 AM

मंदौसर में राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं किसान

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदसौर गोलीकांड की पहली बरसी पर पीपल्यामंडी में ‘किसान समृद्धि संकल्प रैली’ को संबोधित करने के लिए थोड़ ही देर में पहुंचने वाले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष की रैली में शामिल होने के लिए किसान पहुंच रहे हैं।

फोटो: नवजीवन
फोटो: नवजीवन
फोटो: नवजीवन
फोटो: नवजीवन

06 Jun 2018, 11:06 AM

अन्नदाताओं की शहादत के साथ इंसाफ करे शिवराज सरकार: ज्योतिरादित्य सिंधिया

06 Jun 2018, 10:42 AM

मंदसौर में राहुल गांधी की सभा में शामिल होने के लिए बैलगाड़ी में जाते किसान

दोपहर करीब 1 बजे मंदसौर के पिपलियामंडी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। राज्य के सभी हिस्सों से सभा में शामिल होने के लिए किसान मंदौसर पहुंच रहे हैं। कई किसान नीमच से बैलगाड़ी में सवार होकर मंदसौर पहुंच रहे हैं।

फोटो: नवजीवन
फोटो: नवजीवन
मंदौसर में राहुल गांधी की सभा में शामिल होने के लिए जाते किसान

06 Jun 2018, 10:27 AM

गोलीकांड में मारे गए किसान की मां ने कहा, राहुल गांधी ने बुलाया, उनसे मिलना हमारा फर्ज

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदसौर गोलीकांड में मारे गिए किसानों की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। उन्होंने गोलीकांड में मारे गए किसानों के परिजनों को भी मिलने के लिए बुलाया है। न्यूज़ 18 के मुताबिक, इस बीच गोलीकांड में मारे गए एक किसान की मां का बयान आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमें मिलने के लिए बुलाया है, ऐसे में उनसे मिलना हमारा फर्ज है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
मंदसौर गोलीकांड में मारे गए किसान की मां
06 Jun 2018, 10:09 AM

मंदसौर गोलीकांड के बाद भी सीएम शिवराज को नहीं मिली नसीहत: दिग्विजय सिंह

मंदसौर गोलीकांड की पहली बरसी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, “क्या किसानों की शाहदत पर शिवराज को कोई नसीहत मिली? नहीं मिली। आज भी किसान को उसकी उपज का भाव नहीं मिल रहा है, किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं और मध्य प्रदेश शासन झूठे आंकड़े दे कर अपनी पीठ थप थपा रहा है।”


06 Jun 2018, 9:48 AM

देश के कई राज्यों में किसानों की हड़ताल जारी

कर्जमाफी समेत कई मांगों को लेकर देश के कई राज्यों में किसानों की हड़ताल जारी है। किसानों के ‘गांव बंद’ की वजह से शहरों में अनाज, दूध, फल और सब्जियों की सप्लाई रुक गई है। ऐसे में कई शहरों में फलों और सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। इससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अपनी कई मांगों को लेकर किसानों ने 1 जून से 10 जून तक ‘गांव बंद’ का ऐलान किया था।

06 Jun 2018, 10:03 AM

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंदसौर गोलीकांड में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, “आज मंदसौर गोलीकांड की पहली बरसी है। मैं नमन करता हूं उन निर्दोष अन्नदाता साथियों को जो इस दमनकारी सरकार की गोलियों से शहीद हुए थे। मैं और मेरी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता किसानों की लड़ाई तब तक लड़ेंगे जब तक उन्हें इंसाफ और दोषियों को सजा नहीं मिलती। यही मेरा संकल्प, मेरा प्रण है।”


06 Jun 2018, 8:26 AM

मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर हुई फायरिंग की आज पहली बरसी है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदसौर के पीपल्यामंडी में ‘किसान समृद्धि संकल्प रैली’ को संबोधित करेंगे।कांग्रेस अध्यक्ष की इस रैली में गोलीकांड में मारे गए किसानों के परिवार वाले भी शामिल होंगे। राहुल गांधी इन लोगों से अलग से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी थोड़ी ही देर में पिपलियामंडी सभा स्थल पहुंचेंगे। जहां उन्हें रैली को संबोधित करना है। राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। जगह-जगह बैरिकेट्स लगाए गए हैं, अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है।

गैरतलब है कि पिछले साल किसान संगठनों ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में अपनी मांगों लेकर आंदोलन किया था। आंदोलन के दौरान 6 जून को पुलिस ने किसानों पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें 6 किसानों की मौत हो गई थी।

06 Jun 2018, 9:22 AM

राहुल गांधी की सभा को विफल बनाने में जुटी शिवराज सरकार: कमलनाथ

कमलनाथ ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा, “शिवराज सरकार का दोहरा चरित्र- शिवराज सिंह की 30 मई की सभा को सफल बनाने के लिये मंदसौर में पूरी सरकार जुटी। वहीं, 6 जून को किसानों की आवाज दबाने में और राहुल जी की सभा को विफल बनाने के लिए भी पूरी सरकार जुटी है।”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia