महाराष्ट्र मंत्रिमंडल: जानिए कौन हैं उद्धव ठाकरे कैबिनेट के 10 बड़े चेहरे

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के 8, शिवसेना के 8 और एनसीपी के 10 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। आइए जानते हैं उद्धव सरकार की कैबिनेट में कौन से हैं 10 बड़े चेहरे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। सोमवार को मुंबई के विधानभवन में एनसीपी नेता अजीत पवार ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में 26 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री और 10 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के 8, शिवसेना के 8 और एनसीपी के 10 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। आइए जानते हैं उद्धव सरकार की कैबिनेट में कौन से हैं 10 बड़े चेहरे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

1.अजीत पवार (एनसीपी)

NCP सुप्रीमो शरद पवार के भतीजे और पार्टी नेता अजीत पवार को महाराष्ट्र का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। अजीत पवार महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट से विधायक हैं।


फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

2. अशोक चव्हाण (कांग्रेस)

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण को उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। महाराष्ट्र की नंदेड़ सीट से विधायक अशोक चव्हाण विलासराव देशमुख की सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

3. आदित्य ठाकरे (शिवसेना)

मुंबई की वरली सीट से शिवसेना विधायक और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। आदित्य से पहले ठाकरे परिवार के किसी भी सदस्य ने कोई चुनाव नहीं लड़ा है।


फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

4. नवाब मलिक (एनसीपी)

‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी’ के प्रवक्ता नवाब मलिक महाराष्ट्र की अणुशक्ति नगर सीट से विधायक हैं। नवाब मलिक साल 1996 से लेकर 2004 तक महाराष्ट्र की नेहरु नगर सीट से विधायक रहे हैं। साल 2009 में भी मलिक अणुशक्ति नगर सीट से जीतकर विधायक बने थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

5. धनंजय मुंडे (एनसीपी)

महाराष्ट्र की परली विधानसभ सीट से अपनी बहन पंकजा मुंडे को हराकर विधानसभ पहुंचने वाले एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। महाराष्ट्र में जब देवेंद्र फडण्वीस ने रातों-रात मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब धनंजय भी उनके साथ थे। हालांकि वे बाद में एनसीपी के समर्थन में आगए थे। धनंजय बीजेपी के कद्दावर नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं।


फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

6. वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस)

कांग्रस नेता एकनाथ गायकवाड़ की बेटी वर्षा गायकवाड़ चौथी बार मुंबई की धारावी विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई हैं। अपने विधायक कार्यकाल में वर्षा एक बार ‘महिला एवं बाल विकास’ मंत्री भी रह चुकी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

7. अमित देशमुख (कांग्रेस)

अमित देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख के बेटे हैं। महाराष्ट्र की लातूर सीट से विधायक अमित को उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।


फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

8. गुलाब राव पाटिल (शिवसेना)

अपने तीखे भाषणों के लिए जाने जाने वाले शिवसेना नेता गुलाब राव पाटिल महाराष्ट्र की जलगांव सीट से विधायक हैं। साल 2016 वे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। पाटिल को उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

9. असलम शेख (कांग्रेस)

मलाड वेस्ट से लगातार तीसरी बार विधायक बने कांग्रेस नेता असलम शेख को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।


फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

10. संजय राठौड़ (शिवसेना)

संजय राठौड़ महाराष्ट्र की डिगरस विधानसभा सीट से शिवसेना विधायक हैं। साल 2014 में उन्हें महाराष्ट्र सरकार के राजस्व मंत्रालय में मंत्री बनाया गया था। इस बार संजय को कैबिनेट मंत्री पद दिया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia