मिट्टी में मिला मोदी का बंगला: पेड़ों पर लटकते थे डायमंड, डायनामाइट से मिला दिया गया खाक में

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के समुद्र तट पर बने बंगले को यहां प्रशासन ने शुक्रवार को नियंत्रित विस्फोट से ढहा दिया। नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के प्रमुख आरोपियों में शामिल है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के समुद्र तट पर बने बंगले को प्रशासन ने शुक्रवार को विस्फोट कर ढहा दिया। नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के प्रमुख आरोपियों में शामिल है।

किहिम बीच के नजदीक 33,000 वर्गफीट के बंगले के बाहर व भीतर 100 से ज्यादा डायनामाइट छड़ों को रखा गया और कड़ी सुरक्षा के बीच पहला विस्फोट सुबह 11.15 बजे किया गया।

कुछ दिनों पहले बंगले के विभिन्न बिंदुओं पर नियंत्रित विस्फोट को अंजाम देने के लिए विस्फोटक लगाए गए थे।

कलेक्ट्रेट ने 25 जनवरी को पारंपरिक तरीके बुलडोजर व दूसरे हाथ के उपकरणों से बंगले को गिराने की प्रक्रिया की शुरुआत की थी, लेकिन यह एक धीमी प्रक्रिया साबित हुई।

इस बंगले को हीरा कारोबारी ने अैध तरीके से बनवाया था। बंगले को पहले ही सील कर दिया गया था, और अब इसे ढहाया गया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 08 Mar 2019, 2:52 PM