महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, अजित पवार वित्त, अनिल देशमुख बने गृह मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। कांग्रेस के बालासाहेब थोराट नए राजस्व मंत्री होंगे और नितिन राउत ऊर्जा विभाग संभालेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

महाराष्ट्र में 30 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार के 6 दिन बाद रविवार को महा विकास अघाड़ी के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए। इसके साथ ही प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी इस पर मुहर लगा दी है। उप-मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार नए वित्त मंत्री हैं और एनसीपी के एक अनिल देशमुख गृह मंत्री होंगे।

शिवसेना के आदित्य ठाकरे पर्यावरण और पर्यटन मंत्री, एकनाथ शिंदे शहरी विकास मंत्री होंगे। वहीं शिवसेना के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई उद्योग मंत्रालय संभालेंगे। वहीं, कांग्रेस के बालासाहेब थोराट नए राजस्व मंत्री होंगे और नितिन राउत ऊर्जा विभाग संभालेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) दिया गया है।

एनसीपी के मंत्री और उनके विभाग:

  • अनिल देशमुख - गृह विभाग
  • अजित पवार - वित्त और नियोजन
  • जयंत पाटिल - जल संसाधन (सिंचाई)
  • नवाब मलिक- अल्पसंख्यक विकास
  • जितेंद्र अवहाद - आवास
  • राजेश तोपे - स्वास्थ्य
  • राजेंद्र शिंगने - खाद्य एवं औषधि प्रशासन
  • छगन भुजबल - फूड और सिविल सप्लाई
  • दिलिप वाल्से पाटिल- एक्साइज एंड लेबर
  • धनंजय मुंडे - सामाजिक न्याय

कांग्रेस के मंत्री और उनके विभाग:

  • बालासाहेब थोराट - राजस्व
  • नितिन राउत - ऊर्जा
  • अशोक चव्हाण- लोक निर्माण विभाग
  • वर्षा गायकवाड़ - स्कूली शिक्षा
  • यशोमति ठाकुर - महिला और बाल कल्याण
  • केसी पाडवी - आदिवासी विकास
  • सुनील केदार - डेयरी विकास व पशुसंवर्धन
  • विजय वड्डेटीवार - ओबीसी कल्याण
  • असलम शेख - कपड़ा, बंदरगाह
  • अमित देशमुख - स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति

शिवसेना के मंत्री और उनके विभाग:

  • आदित्य ठाकरे - पर्यावरण, पर्यटन
  • एकनाथ शिंदे - नगरविकास
  • उदय सामंत - उच्च और तकनीकी शिक्षा
  • सुभाष देसाई - उद्योग
  • अब्दुल सत्तार- राजस्व, ग्रामीण विकास, (राज्य मंत्री)
  • अनिल परब - परिवहन,संसदीय कार्य
  • संजय राठोड़ - वन
  • दादा भुसे - कृषि
  • संदीपान भुमरे - रोजगार हमी
  • शंकरराव गडाख - जल संरक्षण
  • गुलाब राव पाटिल - जलापूर्ति

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 05 Jan 2020, 10:51 AM