पद्म भूषण के लिए बीसीसीआई ने एमएस धोनी को किया नामित

बीसीसीआई ने दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम की सिफारिश देश के तीसरे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण के लिए की है।

फोटो: Getty images 
i
user

IANS

google_preferred_badge

बीसीसीआई ने दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम की सिफारिश देश के तीसरे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण के लिए की है। बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने इस बात की पुष्टी की।

उन्होंने कहा कि हमने पद्म भूषण के लिए महेंद्र सिंह धोनी के नाम की सिफारिश की है। इससे पहले दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, राहुल द्रविड़ और चंदू बोर्डे को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीता था। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी की ही कप्तानी में 2013 में भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट भी जीता था और टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

अपने करियर में अब तक खेले गए 90 टेस्ट मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 4,876 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, महेंद्र सिंह धोनी वनडे में भारत के सबसे अधिक रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। वन डे में उन्होंने 302 मैच खेलते हुए 9,739 बनाए हैं। इसमें 10 शतक और 66 अर्धशतक शामिल हैं। टी-20 में महेंद्र सिंह धोनी ने 78 मैचों में 1,212 रन बनाए हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia