'मां लक्ष्मी की कृपा आप सभी पर बनी रहे', मल्लिकार्जुन खड़गे, सुखविंदर सुक्खू सहित कई नेताओं ने दीं धनतेरस की शुभकामनाएं

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पोस्ट में लिखा, "धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कामना करता हूं कि त्यौहार आपके जीवन में आरोग्य, सुख और समृद्धि लाए।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
i

धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "धनतेरस के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी की कृपा से आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो, ऐसी हमारी कामना है।"

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पोस्ट में लिखा, "धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कामना करता हूं कि त्यौहार आपके जीवन में आरोग्य, सुख और समृद्धि लाए।"


कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर लिखा, "सुख, समृद्धि, धन-धान्य एवं आरोग्य की कामना के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली लाए, यही मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना करता हूं।"

वरीष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने एक्स पोस्ट में लिखा, "आप सभी को धनतेरस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! यह शुभ अवसर हर घर में समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। आशा, शांति और करुणा का प्रकाश हमें एक उज्ज्वल और समावेशी भविष्य की ओर ले जाए।"


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "धनतेरस का त्योहार सबके जीवन में खुशियां लेकर आए। मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से हर परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, यही मेरी कामना है। सभी प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए