होली के द‍िन इस समय तक बंद रहेगी मेट्रो सेवा, DMRC की तरफ से आया यह जरूरी अपडेट

डीएमआरसी ने होली के दिन मेट्रो कब से कब तक चलेगी इसके बारे मे ट्वीट कर जानकारी दी है। होली पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेगी।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

इस बार होली का त्योहार 18 मार्च को मनाया जाएगा। होली के दौरान राजधानी दिल्ली में बस और मेट्रो सेवा कुछ घंटों के लिए बंद रहती है। ऐसे में अगर आप दिल्ली में रहते हैं और होली के दिन मेट्रो से कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। डीएमआरसी ने होली के दिन मेट्रो कब से कब तक चलेगी इसके बारे मे ट्वीट कर जानकारी दी है। होली पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेगी। डीएमआरसी की तरफ से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है।

डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, 18 मार्च को होली के अवसर पर सभी लाइन पर मेट्रो की सेवाएं दोपहर 2:30 तक बंद रहेगी। इस दौरान रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी सेवाएं ढाई बजे तक बंद रहेगी। मेट्रो की सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2:30 PM के बाद शुरू हो जाएंगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia