मिशन चंद्रयान-2: खामी हुई दूर, अगले हफ्ते तक संभव हो सकती है लांचिंग

इसरो के एक अधिकारी के मुताबिक चंद्रयान-2 की लांचिंग के लिए कई तारीखों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लांच की तिथि 20 से 23 जुलाई के बीच रखी जा सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (जीएसएलवी मार्क-3) में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया है। अब जल्द ही चंद्रयान-2 की लॉचिंग की जाएगी।

रॉकेट की स्थिति के बारे में हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोमवार को चंद्रयान-2 को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरनी थी, मगर तकनीकी खराबी के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अधिकारियों से पता चला है कि गड़बड़ी को सुधार लिया गया है।

एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए इसरो के एक अधिकारी ने बताया कि रॉकेट के लांच के लिए कई तारीखों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लांच की तिथि 20 से 23 जुलाई के बीच रखी जा सकती है।

रॉकेट को भारत के दूसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-2 के साथ सोमवार तड़के 2:51 बजे उड़ान भरनी थी। मगर अधिकारियों को इस लांचिंग के एक घंटा पहले एक खामी का पता चला जिसके बाद इसे स्थगित कर दिया गया।

इसके बाद इसरो ने ट्वीट किया, "इसरो को प्रक्षेपण से एक घंटा पहले एक तकनीकी खराबी का पता चला। एहतियात के तौर पर चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को रोक लिया गया। संशोधित प्रक्षेपण तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia